देश-विदेश

एल्यूमीनियम कंपनी पर जीएसटी टीम की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने मां नर्मदा एल्युमीनियम एक्सट्रूशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की है। कार्रवाई का नेतृत्व जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे कर रहे हैं। समाचार के समय तक कार्रवाई जारी थी।

सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। आरोप है कि कंपनी ने एल्यूमीनियम उत्पादों का गुप्त रूप से निर्यात कर जीएसटी का भुगतान नहीं किया। प्रोडक्शन के हिसाब से कर नहीं भरा जा रहा था और उचित कर चालान भी जारी नहीं किए जा रहे थे।

मनेरी स्थित फर्म का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की तलाशी ली गई। कंपनी एल्यूमीनियम उत्पाद तैयार कर सप्लाई करती है। जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के कई दस्तावेज बरामद किए हैं और फिलहाल सभी कागजातों की जांच की जा रही है।

 

----------