देश-विदेश

सीएमपीडीआई ने विशेष अभियान 5.0 के तहत छह आधुनिक जैव-शौचालय स्थापित किया

देलही: कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनीकेंद्रीय खान योजना एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत साफ-सफाई और सतत स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सीएमपीडीआईरांची के बायो-डाइजेस्टर और पानी की टंकियों से सुसज्जित छह आधुनिक बायो-टॉयलेट स्थापित किए हैं।

यह पहल भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और विशेष अभियान 5.0 के लक्ष्यों के अनुरूपसार्वजनिक कार्यालयों में स्वच्छता मानकों को बढ़ाने और दक्षता को संस्थागत बनाने के राष्ट्रव्यापी प्रयास का एक हिस्सा हैजो परिसर में स्वच्छताजवाबदेही और दक्षता की संस्कृति को सुदृढ़ करता है।

बायो-टॉयलेट की स्थापना संविदा कर्मचारियों और लोगों के लिए सुलभस्वच्छ और सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करती हैक्योंकि ये बायो-टॉयलेट कार्यस्थल की स्वच्छता में सुधार लाते हैंस्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करते हैंजिससे उनकी गरिमा और उत्पादकता बढ़ती है। इसके अलावाये आधुनिक बायो-टॉयलेट जल संरक्षण करते हैंकम रखरखाव की आवश्यकता रखते हैं और परिसर में सभी के लिए एक स्वच्छस्वस्थ वातावरण बनाने में मदद करते हैं।

----------