गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मिलाया हाथ... लोकसभा चुनाव 2024 में... भाजपा को 'हीरो से जीरो' बनाने का रखा लक्ष्य
#WATCH हम सभी पार्टियों को मिलकर 2024 लोकसाभ चुनाव की तैयारी करनी है। सभी पार्टियां आपस में बात चीत करें और आगे का सब तय करें। आगे जो भी होगा देशहित में किया जाएगा। जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं: बिहार CM नीतीश कुमार pic.twitter.com/1p2e5qVCdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023
#WATCH नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा के खिलाफ अच्छा काम किया है। मैंने आज इनका स्वागत किया है। आज हमारे बीच विकास और राजनीति से संबंधित बाते हुई हैं: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हावड़ा pic.twitter.com/cvadHs8lUO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023
बीते दिनों सीएम नीतीश ने कहा था कि 2024 के चुनाव को देखते हुए वो पूरे देश का दौरा करेंगे। इसमें विपक्षी एकजुटता पर जोर दिया जाएगा। इसे लेकर सभी लोगों के साथ दिल्ली में बात भी हो चुकी है। कांग्रेस और अन्य दल सहमत भी हैं। नीतीश ने कहा था, 'सात महीने से बात रुकी पड़ी थी, लेकिन जब दिल्ली बुलाकर बात की गई तो सबसे सभी बातें हुईं।' बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठे लोगों को काम से नहीं बल्कि प्रचार से मतलब है। इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा है।