ऑस्ट्रेलिया ने रतन टाटा को... दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान... 'व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज' दिया गया करार
Ratan Tata is a titan of biz, industry & philanthropy not just in ????????, but his contributions have also made a significant impact in ????????. Delighted to confer Order of Australia (AO) honour to @RNTata2000 in recognition of his longstanding commitment to the ????????????????relationship. @ausgov pic.twitter.com/N7e05sWzpV
— Barry O’Farrell AO (@AusHCIndia) April 22, 2023
फैरेल ने अपनी इस Tweet में रतन टाटा को सम्मानित करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिप्लाई कर रहे हैं और रतन टाटा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर्स ने Ratan Tata को लिविंग लीजेंड लिखकर संबोधित किया है, तो वहीं कोई उन्हें बड़ा प्रेरणास्त्रोत करार दे रहा है। भारत में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें रतन टाटा के साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrashekharan) भी नजर आ रहे हैं।