देश-विदेश

BREAKING NEWS : परिवहन मंत्री का निधन... मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक... अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद जिला अस्पताल में कराया गया था दाखिल

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अल्मोड़ा से बागेश्वर गए थे। बागेश्वर पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक एकदम से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त किया शोक
इस बात की जानकारी तत्काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी गई। सीएम धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:" 
 

पुष्कर धामी कैबिनेट में चंदन राम दास के पास दो विभाग समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग था। दिवंगत मंत्री दास मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। 

----------