रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज राज्य पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों के लिए नई पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। इसमें रायपुर एएसपी कीर्तन राठौर, सिविल लाइन रायपुर सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उरला सीएसपी राजीव शर्मा का नाम भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने राज्यपाल के नाम और आदेश पर राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है।
राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/Kc0T3gEF6y
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम के सवाल पर जहां सरकार घिरी नजर आई, तो शून्यकाल में विपक्षी सदस्य अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण में छेड़छाड़ किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मामले को सदन का माहौल जोरदार तरीके से गर्मा गया, जिसके चलते सदन की कार्रवाई 10 मिनट के स्थगित की गई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। विपक्षी सदस्यों अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से जो अभिभाषण पढ़ाया गया है, उसके हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन में लाइनों का अंतर है। आरोप है कि अंग्रेजी में एक लाइन बढ़ाई गई है, तो हिन्दी में बढ़ा—चढ़ाकर पढ़वाया गया है।
इतना ही नहीं, विपक्ष ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर और जोर देते हुए सरकार को बुरी तरह से घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप है कि सदन में 1 मार्च को राज्यपाल ने जिस अभिभाषण को पढ़ा, दरअसल उसकी प्रतिलिपियां सदस्यों को वितरित नहीं की गई।
सदन और राज्यपाल के अपमान का आरोप
इस मसले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा के इतिहास में इससे बड़ी धोखाधड़ी पहले कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यपाल से गलत अभिभाषण पढ़वाया है, तो मूल बात यह है कि विधानसभा में गलत करने का प्रयास किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह विधानसभा और राज्यपाल का अपमान है। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरु हो गया और फिर सदन की कार्रवाई को 10 मिनट के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।
रायपुर। होली के बाद सोमवार को सदन का पहला दिन है। आज श्रद्धांजलि सभा के बाद शुरु हुई कार्रवाई के बाद प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने DMF में गड़बड़ी को लेकर सवाल लगाया था। कांग्रेस सरकार ने अपनी ही सरकार के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर जहां जमकर चढ़ाई की, तो वहीं उनके तीखे तेवर भी नजर आए।
कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने अपने गृह जिले कोंडागांव के परिपेक्ष्य में DMF से आवंटित कार्यों की जानकारी मांगी, जिस पर कृषि मंत्री ने कार्य आवंटित नहीं किए जाने की बात कहते हुए प्रश्न उपस्थित नहीं होने की बात सदन में बताते हुए प्रश्न को टालने का प्रयास किया।
इस पर कांग्रेस सदस्य मरकाम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में DMF की बंदरबांट हो रही है। मरकाम ने किसी अधिकारी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सीधे तौर पर कहा कि कोंडागांव में DMF को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसकी जांच विधानसभा समिति से कराई जानी चाहिए।
कांग्रेस सदस्य मरकाम के तीखे तेवर को देखते हुए विपक्ष को भी मामले में सरकार के खिलाफ बात रखने का भरपूर मौका मिला, जिसके चलते विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरु कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग शुरु कर दी।
इस बीच कांग्रेस सदस्य मरकाम ने कृषि मंत्री से सवाल किया कि मामला 7 करोड़ के भ्रष्टाचार का है, ऐसे में क्या संबंधित अधिकारी के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। जिस पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन को आश्वस्त किया कि सदस्य की मांग पर राज्य स्तरीय टीम मामले की जांच करेगी। मंत्री चौबे ने कहा कि एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विपक्ष ने लिए चटकारे
कांग्रेस सदस्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जब सदन में अपनी ही सरकार को घेरा, तो विपक्ष ने इस मौके का जोरदार फायदा उठाया और चटकारे लिए। सदस्य धर्मजीत सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मरकाम अब भयमुक्त होकर सवाल पूछने लगे हैं। और बोले के अधिवेशन में फोटो नहीं लगाई जाएगी, तो ऐसे सवाल नहीं करेंगे, तो और क्या करेंगे..?
तो वहीं विपक्ष ने मौके पर चौका लगाते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष की भी मांग नहीं सुन रही अब तो सरकार।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई सोमवार से एक बार फिर शुरु हो गई। आज सदन की कार्रवाई शुरु होने के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उपस्थित सभी सदस्यों को होली पर्व, रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी जगह से ही विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाओं और अभिवादन का जवाब दिया।
सप्ताहभर बाद शुरु हुए बजट सत्र में सर्वप्रथम स्पीकर चरणदास महंत ने सभी सदस्यों को राष्ट्रकुल दिवस की महत्ता बताते हुए बधाई दी।इसके बाद स्पीकर ने कांकेर के पूर्व संसद सोहन पोटाई के निधन की सूचना दी। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, मंत्री कवासी लखमा,विधायक शिशुपाल सिंह शोरी, भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक , बृजमोहन अग्रवाल और पुन्नूलाल मोहले ने भी दिवंगत पूर्व सांसद सोहन पोटाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंत में पक्ष विपक्ष के सभी सदस्यों ने अपने स्थान में खड़े होकर दिवंगत सांसद को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्पीकर ने दिवंगत सांसद के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
रायपुर। चंद्रा चंद्रनाहू समाज की रायपुर इकाई ने राजधानी रायपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन में समाज के 80 से अधिक परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे पहुंचे सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
चंद्रा चंद्रनाहू समाज की रायपुर इकाई द्वारा 11 मार्च होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण चंद्रा, डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर, डॉ टंडेश चंद्रा, मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा, बोध राम चंद्रा, इकाई के महिला अध्यक्ष उषा चंद्रा, उमा चंद्रा, लता चंद्रा, पुष्पा चंद्रा, बसंत चंद्रा उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच में उपस्थित सभी अतिथियों ने होली और इस समारोह के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात होली मिलन के लिए सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अभिवादन किया। स्वरुचि भोज पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन गुरु शरण चंद्रा ने किया। इस कार्यक्रम में चंद्रा समाज के करीब 80 परिवारों ने हिस्सा लिया। इस सादे समारोह को हर्षोल्लास से मनाया गया।
रायपुर। गुवाहाटी आसम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की प्रथम खेल एकेडमी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। वे 10 किलोमीटर पैदल चाल में यूथ एशिया चैम्पियनशिप जो इण्डोनेशिया में जुलाई में आयोजित होगी, इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले समय सीमा में पहुंचकर क्वालीफाई किया है। अमित कुमार ने प्रतियोगिता में 10 किमी की दूरी 44ः53.56 में तय किया। अमित प्रदेश के पहले एथलीट है, जो इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई हुए है।
गौरतलब है कि बहतराई स्थित छत्तीसगढ़ की प्रथम खेल अकादमी में हॉकी, एथलेटिक्स और आर्चरी का आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर लगभग 100 से ज्यादा महिला और पुरूष खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां उच्च एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, प्रशिक्षण के उच्च मानको को संचालित करने वाली टीम की नियुक्ति की गई है।
एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए हेतु कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जेएस भाटिया की निगरानी में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों उच्च प्रदर्शन के लिए हाई परफामेंस मैनेजर लगातार उनके फिटनेस, स्वास्थ्य, आहार की जानकारी तथा व्यक्तिगत आवश्यकताओं का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन की ओर दिन प्रतिदिन ध्यान दे रहे हैं। लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आवश्यकताओं की पूर्ति खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। उक्त उपलब्धि पर छग खेल युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव ओर खेल संचालक व सहायक संचालक बिलासपुर एवं सेंटर के परफामेंस मैनेजर ने अपनी शुभकामनाएं प्रेेषित की है।
रायपुर। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने बीजेपी सांसद सुनील सोनी के सरकारी आवास के सामने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
घरेलु गैस सिलेंडर की कीमतों में ऐन त्यौहार के बीच मोदी सरकार ने 50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी। इसके साथ ही खाने-पीने के दामों में भी भारी वृद्धि की गई है, जिसको लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में भाजपा सांसद सुनील सोनी के आवास के सामने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया।
रायपुर। उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी शिक्षा से नाता तोड़ा है वो समाज पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कलार महासभा के महासम्मेलन में इन बातों को दोहराया।
दो बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना की जाएगी। कलार समाज की पूजनीय माता बहादुर कलारिन के महिला सशक्तीकरण के योगदान को अतुलनीय करार देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी जयंती पर एच्छिक अवकाश का प्रावधान किए जाने की घोषणा की है।
व्यक्ति है प्रत्येक समाज की इकाई
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज की इकाई व्यक्ति होता है और राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को ही केंद्र में रखकर योजनाएं शुरू की हैं ताकि हर समाज के लोग लाभांवित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो यदि योजनाओं का लाभ लोगों को न मिले, लोग बीमार रहें तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कभी नहीं हो सकती है इसीलिए समाज के अंतिम व्यक्ति की जेब में भी पैसा जाए इसका प्रावधान छत्तीसगढ़ शासन ने किया है ताकि प्रदेश की प्रगति निरंतर होती रहे ।
शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च
कलार महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर पिछले चार वर्षों में काफी बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं और नक्सल क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसीलिए शिक्षा पर 17 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाने का प्रावधान बजट में रखा गया है। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आधुनिक मांग के आधार पर आईटीआई कालेजों मे नए ट्रेड खोले जा रहे हैं ताकि समय की मांग के अनुसार युवा प्रशिक्षित हो सकें।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए।
सीएम बघेल ने कहा कि साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। उनका यह कार्यक्रम एक दिन पहले ही तय हो चुका था, जिसका जिक्र मुख्यमंत्री बघेल की आज की दिनचर्या में भी किया गया है। सीएम बघेल की राज्यपाल से इस मुलाकात को औपचारिक भेंट कहा जा रहा है, जिसमें प्रदेश मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल थे। लेकिन मुख्यमंत्री की राज्यपाल से इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से दूसरे मायनों में भी देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज सुबह सांइस कॉलेज सभागार के लिए निकले, लेकिन पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजभवन पहुंचे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। प्रशासकीय जानकारी के मुताबिक इस सौजन्य मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल हरिचंदन से राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई चर्चा पर भी राज्य के दोनों प्रमुखों के बीच वार्ता हुई है, जिसमें सीएम बघेल ने राज्यपाल हरिचंदन को छत्तीसगढ़ की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। इसके अलावा राजभवन में लंबित विषयों को लेकर भी उनसे बातचीत हुई है। जिसमें आरक्षण विधेयक प्रमुख विषय के तौर पर शामिल है।
रायपुर। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया। जब कोरोना में लॉकडाउन था तो हमने महिला समूहों की मदद से वनांचलों में महुआ और ईमली की खरीदी की। 100 लाख करोड़ क्विंटल गोबर खरीदा, इसके भुगतान में 2 सौ लाख करोड़ रुपए लोगों की जेब में पहुंचा। इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिल। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में कहीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा।
मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है। आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चिलचिलाती धूप के बावजूद हजारों लोग जुट चुके हैं, और सिलसिला जारी है। प्रदेश के अनियमित और संविदा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले रविवार को 'अनियमित सभा' का आयोजन किया है, जिसमें शामिल होने एक आह्वान किया था और हजारों अनियमित कर्मचारियों की भीड़ नवा रायपुर में नजर आ रही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च 2023 को बजट पेश किया। इस बजट में सीएम बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, ग्राम पटेल, होमगार्ड की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया, लेकिन सालों से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेवाएं देने वाले अनियमित और संविदा कर्मचारियों के हक और हित को परे रख दिया। इससे नाराज प्रदेश के हजारों कर्मचारियों का आक्रोश भड़क उठा है।
अतिथि व्याख्याता संघ भी शामिल
प्रदेशभर के महाविद्यालय अतिथि व्याख्याताओं के भरोसे ही संचालित हो रहे हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक मानदेय भी नसीब नहीं हो रहा है, जबकि पड़ोसी राज्यों में अतिथि व्याख्याताओं को सम्मानजनक वेतन के साथ ही जॉब सिक्यूरिटी भी मिल रही है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में इन अतिथि व्याख्याताओं को साल में अधिकतम 7—8 महीनों का रोजगार मिल पाता है, शेष समय बेरोजगारी में कटते हैं, जिसकी वजह से इन्हें घर चलाने में भारी दिक्कत होती है, जिसके चलते इनकी तीन मांगे हैं, जो अभी तक लंबित है।
सरकार आने पर किया था वादा
कांग्रेस ने साल 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का दावा किया था कि उनकी सरकार बनती है, तो 10 दिनों के भीतर सभी अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद सरकार तो आई, लेकिन दावा पूरा नहीं हुआ। फिर सरकार ने वादा किया था कि पहला साल किसानों के नाम, दूसरा साल कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण की सौगात। पर इस बात को अब चार साल पूरे हो चुके हैं और अब साल 2023 के चुनाव की बारी आ चुकी है।
सरकार का अब है कहना
प्रदेश के संविदा और अनियमित कर्मचारियों के विषय पर सरकार की दलील है कि विभागों से जानकारी मंगाई गई है, लेकिन अभी तक केवल 33 विभागों की जानकारी ही मिल पाई है, शेष विभागों की पूरी जानकारी आने के बाद ही सरकार नई योजना पर विचार कर पाएगी। ऐसे में अनियमित कर्मचारियों को इंतजार करना होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 से आर्थिक और सामाजिक सर्वे के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी प्रारंभ कराने को कहा। सर्वे हेतु कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा है।
सीएम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्र की जाएगी।
सीएम ने कहा कि इससे भावी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी, तो चिन्हित पात्र परिवारों को लाभ मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज 6—7 महीने का समय ही बचा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता बचाए रखने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। लिहाजा सत्ता और संगठन में कमजोर कड़ी पर पूरी नजर रखी जा रही है, तो बदलाव की जरूरतों पर दृढ़ता से फैसला लेने में कांग्रेस किसी तरह से कमजोरी नहीं करना चाह रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन में भूमिकाओं को लेकर भी चर्चा की है। जिसके बाद रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निगाहें कमजोर कड़ियों को ताड़ने में लगी हुईं हैं।
आज दिल्ली में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी से उनके आवास पर मुलाकात कर राष्ट्रीय महाधिवेशन के आयोजन का अवसर प्रदान करने हेतु आभार जताया।
साथ ही छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए की गई पहल की जानकारी कॉंग्रेस अध्यक्ष जी को दी। pic.twitter.com/wocfWByS2n
इस बीच चर्चा के दौरान उन्होंने संगठन में परिवर्तन के आसार की ओर इशारा कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि 15 सालों के वनवास के बाद कहीं जाकर कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका साल 2018 के चुनाव में मिल पाया और अब साल 2023 का चुनाव नजदीक आ चुका है। ऐसे में सीएम बघेल की कोशिश है कि आसन्न चुनाव में भी कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती के साथ सरकार बनाने का मौका मिले।
सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत को समझते हुए सीएम बघेल ने पार्टी अध्यक्ष से इस विषय पर चर्चा की है। उनसे सहमति के बाद ही सीएम बघेल ने बदलाव के आसार की तरफ इशारा किया है। इस बीच चर्चा है कि प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर दिल्ली गए थे। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय लिया था, जिससे पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे। अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से विभिन्न रणनीतिक मसलों पर चर्चा के बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पीएम आवास पहुंचे।
दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से हुई चर्चा में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जनगणना कराए जाने पर जोर देकर निवेदन किया है। सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में जनगणना हुए 12 साल बीत चुके हैं, ऐसे में सरकार के साथ प्रदेश की जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा नया सर्वे कराया जाना बेहद जरुरी है।
सीएम बघेल ने बताया कि इसके अलावा भी दूसरे मसलों पर प्रधानमंत्री मोदी से सार्थक चर्चा हुई है। बताया कि कोल रॉयल्टी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है, इसके अलावा जीएसटी क्षतिपूर्ति का मामला लंबित है, जिस पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास उन्होंने किया है। इस दौरान सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
गत दिवस प्रधानमंत्री जी से मुलाक़ात में भी जल्द जनगणना का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ समय की चर्चा रही, लेकिन जिस स्वस्थ माहौल में बात करने का मौका मिला है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी जिस तरह से सकारात्मक जवाब दिया है, उसे लेकर मन में संतोष है और उम्मीद है कि प्रदेश के लिए रखी गई मांगे जल्द पूरी होंगी।
रायपुर। प्रदेश के गोठानों में नित नवीन प्रयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के एक गोठान में वहां की महिलाओं ने गेंदे के पौधे लगाए। करीब चार डिसमिल जमीन में लगाए गए पौधों में अब फूल आ गए है। पूरा गोठान गेंदे के फूल के कारण पीला-पीला नजर आता है। य़हां की महिलाएं कम मेहनत में अधिक मुनाफा ले रही है।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गोठान में शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गेंदा फूल की खेती की जा रही हैं। गेंदा फूल के महक से गौठान के साथ समूह की महिलाओं की जिंदगी भी महकने लगी है। गोठान में गेंदा फूल की खेती से उनके चेहरे की खुशी बढ़ रही है।
तुड़गे गोठान की महिला समूह की सक्रिय सदस्य सुलोचना रावटे, शांति नेताम, मालती नरेटी, मंगतीन नेताम, बृजबत्ती, गिरजा बाई और विमला ने बताया कि हमारे समूह की सदस्यों द्वारा गोठान में वर्मी खाद उत्पादन के अलावा कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से 4 डिसमिल भूमि में पहली बार गेंदे का पूल लगाया गया। समूह की महिलाओं ने बताया 100 रुपए प्रति किलो की दर से अब तक 150 किलोग्राम फूल 15 हजार रुपए में बेच चुकी हैं।
समूह की महिलाओं का कहना है कि अभी टेनिस बाल गेंदा फूल के किस्म से तीन सौ किलोग्राम से अधिक फूल का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे समूह को अच्छी आमदनी मिलेगी। फूलों की खेती में खास बात यह है कि इसे कम पानी, कम लागत और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है, गेंदा फूल की मांग बारहमासी रहती है।
कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि टेनिस बाल गेंदा फूल पौधे की हाइट 3 से 4 फुट की होती है। तीन माह में फूल आना शुरू हो जाता है और पैदावार भी अधिक होती है। गेंदा फूल की खेती में अधिक मुनाफा है, इसकी डिमांड भी अच्छी है। तुड़गे गौठान की महिला समूह वर्मी-कम्पोस्ट खाद उत्पादन के कार्य में जुड़ी हैं, महिलाओं द्वारा नवाचार के रूप में गेंदा फूल की खेती करने में अच्छी रूचि ले रही है तथा इस कार्य से मिल रहे लाभ से महिलाएं काफी खुश है।
रायपुर। भिलाई के सुपेला में 11 मार्च से करीब आठ दिन तक आवागमन बाधित रहेगा। नेशनल हाइवे (NH-53) में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते आवागमन बाधित रहेगा। सुपेला चौक ओवरब्रिज के ऊपर लोड टेस्टिंग का काम किया जाना है। गदा चौक सुपेला की ओर से आने वाले वाहन चालक दुर्ग-आकाशगंगा जाने के लिए नगर निगम के कटिंग का इस्तेमाल करें।
बतादें कि शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने सुपेला चौक और चंद्रा-मौर्या चौक में हो रहे ओवरब्रिज निर्माण का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही ओवरब्रिज को आम जनता के लिए शीघ्र ही चालू करने के लिए आज से सुपेला चौक स्थल पर लोड टेस्टिंग का जरूरी काम किया जाएगा। इसके लिए आने वाले आठ दिनों तक सुपेला चौक से आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस दुर्ग, गदा चौक सुपेला क्षेत्र से दुर्ग और आकाशगंगा जाने वाले वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह विपरीत दिशा से वाहन न चलाए। भिलाई नगर निगम कार्यालय के सामने उपस्थित मीडिल कटिंग का इस्तेमाल करें।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को पेश किया था। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में भी प्रदेश के अनियमति और संविदा कर्मचारियों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया, जिससे प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी आक्रोशित हैं। जिसके चलते प्रदेश कर्मचारी संघ ने 12 मार्च को नवा रायपुर में 'अनियमित सभा' का ऐलान किया है।
नियमितीकरण की बाट जोह रहे महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याताओं ने भी बजट से आस लगा रखी थी, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी है, जिसके चलते अब अतिथि व्याख्याता संघ के प्रदेशाध्यक्ष लव वर्मा ने छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा को अपना समर्थन दे दिया है और 12 मार्च को 'अनियमित सभा' में शामिल होने के ऐलान के साथ अतिथि व्याख्याता संघ के सभी लोगों से अपील भी की है।
अतिथि व्याख्याता संघ के प्रदेशाध्यक्ष लव वर्मा ने 12 मार्च को नवा रायपुर में आयोजित 'अनियमित सभा' में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि आप अपने हित के आगे आये। बता दें कि प्रदेशभर के अधिकांश महाविद्यालय अतिथि व्याख्याताओं की बदौलत ही चल रहे हैं, इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से अतिथि व्याख्याता संघ ने इस 'अनियमित सभा' को समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा की रणनीति को आगे बढ़ाए जाने के लिए अपील की है।