देश-विदेश
ट्रक और ऑयल टैंकर के बीच जोरदार भिडंत... जिंदा जले दोनों वाहनों के ड्रायवर... खलासी बुरी तरह झुलसा
हादसे के तुरंत बाद रागेश्वरी गैस टर्मिनल कंपनी को आग की सूचना दे दी गई थी। फायर बिग्रेड को कंपनी से 25 किलोमीटर घटना स्थल पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अगर फायर बिग्रेड समय पर पहुंचती तो शायद नुकसान कम होता। वहीं इससे पहले लोगों ने पानी टैंकर से आग बुझाने की पूरी कोशिश की। पर्याप्त संसाधन की वजह से आग काबू नहीं हो पाई।
बाबा वेंगा ने की है भविष्यवाणी... 2023 में आएगा सोलर तूफान... अब तक सच हुईं है भविष्यवाणियां
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।
कार्यशाला में बोले राज्यपाल.... ग्रंथालय, ज्ञान के देवता को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास
भोपाल। ज्ञान वह खजाना है, जिसे कोई छीन नहीं सकता, नष्ट नहीं कर सकता है। हाथ में जो होता है, उसे दूसरा छिन एवं नष्ट कर सकता है, पर जो दिमाग में है, वह सदैव साथ रहता है। पुस्तकालय वह मंदिर है, जहाँ ज्ञान के देवता निवास करते हैं। ई-ग्रंथालय, ज्ञान के देवता को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सभागार में ई-ग्रंथालय कार्यशाला में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने कृत्रिम मेधा पर पुस्तक अधिग्रहण पंजी पर डिजिटली प्रविष्टि करके प्राप्त कर ग्रंथालय का शुभारम्भ किया।
राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकालय अध्यक्ष का कार्य मात्र व्यवसाय नही है, यह राष्ट्र निर्माण के मिशन में अत्यंत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। सामान्यतः किसी भी व्यवसाय के कार्य निपुणता की समीक्षा उसी व्यवसाय से सम्बंधित लोग करते हैं, किन्तु पुस्तकालय अध्यक्ष के कौशल और कार्य क्षमता की समीक्षा प्रत्येक विषय से सम्बंधित पाठक करता है। पुस्तकालय अध्यक्ष का कार्य जटिल है, जो पाठकों के लिए ज्ञान प्राप्ति के पथ का प्रदर्शक और मार्गदर्शक होता है। आवश्यकता है कि ग्रंथालय का प्रबंधन और संचालन कार्य संगठनात्मक उत्कृष्टता और तकनीकी गुणवत्ता के साथ किया जाये; क्योंकि पुस्तकालय दुनिया को जानने के दरवाजे की चाबी होते हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों की देश दुनिया में चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने ज्ञानार्जन के अपार अवसर उपलब्ध कराए हैं। देश में स्वाध्याय की असीम सम्भावनाएं बनी हैं। अब ज्ञान के लिए परेशान होने की जरूरत नही है। बिना लाइब्रेरी के पुस्तकों की उपलब्धता के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकें प्रदेश के उच्च शिक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने की परियोजना, ई-ग्रंथालय है।
अतिरिक्त राष्ट्रीय सूचना विज्ञान अधिकारी कमलेश जोशी ने बताया कि ई-ग्रंथालय के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली द्वारा क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। यह 5 वर्षों के लिए संधारण मुक्त है। उन्होंने ई-ग्रंथालय के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन के लिए दिल्ली केंद्र के द्वारा हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. किशोर शिंडे ने पुस्तकालय डिजिटलाइजेशन के संबंध में जानकारी दी।
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम “पोषण भी, पढ़ाई भी” का शुभारंभ
Launched ‘Poshan Bhi Padhai Bhi’ , a trailblazer in the realm of Early Childhood Care & Education. Empowered by the NEP 2020, the program manifests the vision of Hon PM @narendramodi ji across 1.3 million+ Anganwadi centres in the country. pic.twitter.com/O5Z8SYfS5r
— Smriti Z Irani (@smritiirani) May 10, 2023
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में किया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के साथ ही 11 से 14 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह भी प्रारंभ हुए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर, प्रधानमंत्री ने देश में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं। यह देश में वैज्ञानिक संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी- इंडिया (लिगो-इंडिया), हिंगोली; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जटनी, ओडिशा; और टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई का प्लेटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं।
राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में फीशन मोलिब्डेनम-99 उत्पादन सुविधा, मुंबई; रेअर अर्थ परमानेट मेगनेट प्लांट, विशाखापत्तनम; नेशनल हैड्रॉन बीम थेरेपी सुविधा, नवी मुंबई; रेडियोलॉजिकल रिसर्च यूनिट, नवी मुंबई; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, विशाखापत्तनम; महिला और बाल कैंसर अस्पताल भवन, नवी मुंबई शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने हाल की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले एक्सपो का भी उद्घाटन किया और एक्सपो को देखा। उन्होंने इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मई भारत के इतिहास के सर्वाधिक प्रतिष्ठित दिनों में से एक है। उन्होंने कहा कि आज वह दिन है जब भारत के वैज्ञानिकों ने एक शानदार उपलब्धि प्राप्त की, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री ने कहा—“मैं उस दिन को नहीं भूल सकता जब अटल जी ने भारत के सफल परमाणु परीक्षण की घोषणा की थी।” उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण ने न केवल भारत को अपनी वैज्ञानिक क्षमताओं को सिद्ध करने में सहायता की, बल्कि राष्ट्र के वैश्विक कद को भी बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी के शब्दों में कहूं तो- “हम अपनी यात्रा में कभी नहीं रुके और कभी भी अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती के सामने समर्पण नहीं किया।” प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को शुभकामनाएं दी।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों ने दुनिया को यह संदेश दिया कि यद्यपि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है जो 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'अहिंसा परमो धर्म' में विश्वास करता है, लेकिन यह किसी को भी राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और एकता को नुकसान नहीं पहुंचाने देगा।
भीषण सड़क हादसा , ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 यात्री घायल
डेस्क। खरगोन जिले में वाहनों की तेज रफ्तार अब यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। गत दिनों तेज रफ्तार यात्री बस के पुल से गिरने के कारण 25 लोगो की मौत हो गई थी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी वाहन चालक हादसों से सबक नहीं ले रहे है।
ताजा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के इंदौर इच्छापुर मार्ग पर बीती रात लगभग डेढ़ से दो बजे के देखने को मिला जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बीती रात को एक ट्रक और यात्री बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें 12 यात्री घायल हो गए।
जिनमें से तीन गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया ही। सभी घायल यात्री महाराष्ट्र के निवासी है। गुरुवार रात डेढ़ से 2 बजे के बीच महाराष्ट्र की सवारी लेकर यह बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बस चालक की लापरवाही से घटना घटित हुई।
घटना के बाद तत्काल बाद 108 वाहन से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सनावद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर घायल 3 मरीजो को इंदौर रेफर किया। घटना में ट्रक चालक भी घायल है। पुलिस द्वारा हादसे के करनी की जांच की जा रही हैं।
इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत... तुरंत रिहाई के आदेश... बोले इमरान, मुझे अगवा किया गया
औरंगजेब ने कहा- सुप्रीम कोर्ट एक दहशतगर्द को शह दे रहा है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद एक साजिश के तहत हिंसा फैलाई गई। फौज पर हमले किए गए। इस्लामाबाद हाईकोर्ट गिरफ्तारी को सही ठहराया था।
ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत... दो कारोबारी दोस्तों की मौत... दोस्तों ने मना किया, पर नहीं माने
सरदारशहर निवासी हेमराज और केशुराम भी नोएडा में कपड़े का काम करते हैं। एक ही जिले के होने से उनकी रामचंद्र से दोस्ती थी। इन सभी लोगों की दिन में बात हुई थी और सरदारशहर आने की प्लानिंग बनी थी। जब खुद की गाड़ी से जाने की बात आई तो हेमराज और केशुराम ने रात को गाड़ी से जाने से मना कर दिया। इसके बाद हेमराज रात को 8 बजे बस में बैठकर सरदारशहर आ गया। केशुराम नोएडा ही रुक गया। रात करीब 11.30 बजे अंकित की गाड़ी लेकर रामचंद्र और अंकित नोएडा से रवाना हुए थे।
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का मीनाक्षी लेखी ने किया उद्घाटन
युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने की ज़रूरतः राज्यपाल
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राजभवन लोक कल्याण की जिम्मेदारी है। इसी भाव के साथ उन्होंने प्रदेश के सभी 52 जिलों का भ्रमण कर आमजन, वंचित वर्ग के दुःख दर्द की जानकारी प्राप्त की है। उनके समाधान और विकास के कार्य किए हैं। पटेल आज भोपाल में माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय संस्थान के द्वारा द्विवेदी-सप्रे युगीन प्रवृतियां और सरोकार विषय पर पं. झाबरमल्ल शर्मा सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने डॉ हरिकृष्ण दत्त शिक्षा सम्मान डॉ. कृपाशंकर चौबे और महेश गुप्ता सृजन सम्मान श्री गौरव अवस्थी को प्रदान किए। कार्यक्रम में राज्यपाल को पुस्तक ज्ञान तीर्थ सप्रे संग्रहालय और चित्र भेंट किए गए।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रकृति ने मानव को वाणी, बुद्धि जैसी अद्भुत शक्ति परमार्थ के लिए ही दी है। आवश्यकता युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने की है। उन्होंने कहा कि सबके साथ, विश्वास, प्रयासों के साथ विकास, राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने अमृत काल में सप्रे संग्रहालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए, उसे भावी पीढ़ी को राष्ट्र के गौरव से जोड़ने का सेवा प्रकल्प बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, कर्मयोगी माधव राव सप्रे ने बीसवीं सदी के आरंभिक तीन दशकों में समाज का बौद्धिक नेतृत्व किया। उनके महान अवदान से युवाओं को परिचित कराने की पहल सार्थक प्रयास है। संगोष्ठी राष्ट्रीय एकता के सूत्र के रूप में हिंदी की भूमिका के वैचारिक प्रवाह को तेज करेगी। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश ने कहा कि आचार्य द्विवेदी और माधव राव सप्रे समकालीन और बहुआयामी व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी है। युगीन साहित्य की धारा का नेतृत्व किया है। उनकी विशिष्टता थी कि रचनात्मक क्षमता में उनसे बेहतर प्रतिभाओं की रचनाधर्मिता का वे आदर्श थे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही बौद्धिक नेतृत्व वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवा शक्ति को इतिहास के साथ जोड़ने और साहित्य पत्रकारिता की पारस्परिकता की परंपरा को जीवित रखने के लिए सप्रे संग्रहालय के प्रयासों की सराहना की। आचार्य स्मृति रजत जयंती महोत्सव के संयोजक गौरव अवस्थी ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के प्रारंभ और विकास के विभिन्न पड़ावों और यादगार पलों का उल्लेख किया। वर्ष 1998 में रायबरेली शहर में ध्यानाकर्षण धरने से शुरू होकर वर्ष 2021 में 10 जनवरी संयुक्त राज्य अमेरिका में इकाई का गठन होने के प्रसंगों का उल्लेख किया। बताया कि आचार्य द्विवेदी की स्मृतियों को बच्चों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान संपादक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान डॉ अमिता दुबे ने कहा कि संस्थान द्वारा हिंदी सेवियों के सम्मान और हिंदी सेवी संस्थानों के साथ संयोजन के द्वारा हिंदी के विकास में सहयोग किया जा रहा है। संस्थान द्वारा साहित्य भारती और बालवाणी पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है। संस्थान के द्वारा 157 समर्पित रचनाकारों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रदेश के श्री रमेश चंद्र शाह को भारत भारतीय सम्मान से सम्मानित किए जाने के प्रसंग का स्मरण किया। संस्थापक संयोजक सप्रे संग्रहालय, भोपाल विजय दत्त श्रीधर ने संगोष्ठी की संकल्पना पर प्रकाश डाला। आचार्य स्मृति रजत जयंती महोत्सव को उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने की पहल बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश में जनजातीय चेतना के संचार के द्वारा समरसता का वातावरण स्थापित किया है।
स्कूल बस का इंतजार कर रहे छह बच्चों को कार सवार ने रौंदा, तीन की मौके पर मौत
मां के इलाज के लिए किडनी बेचने निकल पड़ा नाबालिग बेटा... पिता का सिर पर नहीं साया... डॉ. ने मदद का दिलाया भरोसा
गरीबी और मजबूरी की चरम सीमा तो देखिए ,एक बच्चा आज
— Dr Vikas Kumar (@drvknarayan) May 10, 2023
अपने मां के इलाज के लिए किडनी बेचने गया था,घर में मां और
बहन है,पिता की मृत्यु हो चुकी है,वह किसी होटल में काम करता है,
एक सज्जन व्यक्ति ने उसे हमारे बारे में बताया तथा हमारी टीम ने
उसे समझाया की किडनी बेचना एक दंडनीय… pic.twitter.com/d2kUmbJjfl
रिम्स के डॉ. विकास ने जब दिपांशु को मुफ्त में उसकी मां का इलाज कराने का भरोसा दिलाया, तब जाकर इस बच्चे ने राहत की सांस ली है। दुनिया में उसका, उसकी मां के सिवाय कोई भी नहीं है और वह पिता की तरह अपनी मां को नहीं खोना चाहता।
अब तक उड़ रही थी अफवाह... पर जल्द खत्म होगा बच्चों का इंतजार... आने वाला है परिणाम
The much-awaited #CBSE Class X and XII results are #comingsoon and students, you can access them instantly on DigiLocker. So, get ready to celebrate your success with the convenience of DigiLocker. Just create your #DigiLocker Account today! https://t.co/pSvg3mGnPS pic.twitter.com/YGj1HXsYwm
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2023
अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे : मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितंबर से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का प्रथम चरण चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों द्वारा गांव-गांव, वार्ड- वार्ड जाकर जनता के कार्य किए और पात्र लोगों को शासकीय योजनओं से जोड़ा। इस दौरान प्रदेश में 83 लाख नए हितग्राहियों के नाम विभिन्न योजनाओं में जोड़े गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि गांव-गांव जायेंगे और जनता के कार्य करेंगे। आगामी 16 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान आज अलीराजपुर जिले के जोबट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही 332 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना में अगले माह की 10 तारीख से प्रत्येक माह बहनों को 1000 रूपये महीने उनके खातों में दिए जाएंगे। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी बढ़ा कर 1000 रुपये कर दी जाएगी।
अब बूढ़ी सास और बहू दोनों को 1000 रुपये महीने मिलेंगे। गरीब किसान पति को भी वर्ष में 10 हजार किसान सम्मान निधि एवं किसान-कल्याण योजना से दिये जायेंगे। सरकार गरीबों को नि:शुल्क राशन, मकान, दवाएँ उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में गरीबों को मकान बनाने के लिए प्लॉट दिए जा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप को लगा जोरदार झटका... कोर्ट ने ठहराया दोषी... ठोंका 410 करोड़ का जुर्माना
2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रहे ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए जनमत सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन नेताओं में सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन इस फैसले से उन्हें झटका लगा है।
इमरान को घसीटकर ले गए पाक रेंजर्स... हाईकोर्ट ने भी दिया झटका... सुलगने लगा पूरा देश
