सियान गुड़ी में पहुंचे बुजुर्ग चला रहे सिलाई मशीन... सील रहे घर के कपड़े
- मनोरंजन के बीच बीत रहा दिन, कैरम के साथ किताबों को समय
रायपुर। जिंदगी की भागमभाग में कई कामों का शौक पीछे छूट जाता है। फिर ऐसे बहुत से लोग उस काम को कर ही नहीं पाते। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियानगुड़ी में पहुंचने वाले बुजुर्ग इन दिनों सिलाई मशीन चला रहे है। घर के कपड़े, तिरपाल आदि सीलकर वह अपना शौक भी पूरा कर रहे है, वहीं अपने दो पैसे की बचत भी। वहीं मनोरंजन के साथ कैरम और किताबों के बीच समय व्यतीत कर रहे है।
महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी के प्रारंभ होने के साथ कुछ सदस्य लगातार आ रहे है। इन लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य को लेकर हम कार्य करते है। प्रतिदिन सियान गुड़ी आने वाले टूरी हटरी पुरानी बस्ती निवासी डॉ. ओपी सोनी इन दिनों यह रखी सिलाई मशीन को चलाना सीख रहे है। वह अपने घर से तिरपाल और कुछ कपड़े भी लाते है, फिर उसमें सिलाई करते है।
खंगन ने आगे बताया कि यहां प्रतिदिन सत्यम विहार, रायपुरा निवासी डॉ. ओमकार बिसेन, मोहबा बाजार, रायपुर के लखन लाल साहू और डीडी नग निवासी हीराधर पटेल आते है। डा. कमल वर्मा और फिजियोथैरेपिस्ट डा. अंकिता काले यहां प्रतिदिन आती है, और सियान गुड़ी आने वालों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य टिप्स देतीं हैं।