दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तान्हा पोला उत्सव में श्रवण बाधित बच्चों ने सजाए आकर्षक बैल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित तान्हा पोळा उत्सव इस बार खास रहा। इस वर्ष श्रवण बाधित बच्चों ने आकर्षक बैल सजाकर पहुंचे थे। उत्सव में बच्चों की सहभागिता को लेकर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

संस्कृति समिति की गौरी क्षीरसागर ने बताया कि शुक्रवार 11 सितंबर मंडल परिसर में तान्हा पोळा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें इस बार 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें सबके खास रही श्रवण बाधित बच्चों की सहभागिता श्रवण बाधित दिव्यांग अभिभावक संघ द्वारा संचालित प्रज्ञा कर्ण बधिर शाला एवं छात्रावास डीडी नगर रायपुर में निवासरत बच्चों ने सुंदर बैल सजाकर शामिल हुए। श्रवण बाधित छात्र गगन धनगर, मयंक पाटील ए.यशवत ,चेतन ध्रुव, थानेश्वर साहू शामिल हुए।

शाला की प्राचार्य और मंडल की आजीवन सभासद श्वेता भोसले ने बताया कि यह विद्यालय श्रवण बाधित छात्र एवं छात्राओ को नि:शुल्क शिक्षण एंव छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराता है। विगत 33 वर्षो निस्वार्थ सेवा की जा रही है। इस अवसर पर स्कूल की व्यवसायी प्रशिक्षण प्रिया ठाकुर  भी शामिल हुई थी।