उधना-रक्सौल सहित 4 ट्रेनें 1 से 2 माह रद्द रहेंगी, कुछ के रूट बदले जाएंगे
मुंबई सेंट्रल-कटिहार, कटिहार-मुंबई सेंट्रल, उधना-सूबेदारगंज, सूबेदारगंज-उधना, अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें इस अवधि में ग्वालियर, गुना, बीना, कटनी, प्रयागराज और मानिकपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों और मार्ग परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें.