देश-विदेश

अनवर ढेबर को मिली सुप्रीम कोर्ट से 4 दिन की अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से चार दिन की अंतरिम जमानत मिली है। कोर्ट ने यह राहत उनकी मां के गंभीर स्वास्थ्य को देखते हुए दी है।

अनवर ढेबर की मां फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उनके वकीलों ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें इस मुश्किल समय में मां के पास रहने की अनुमति दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में व्यक्ति को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलना चाहिए। जमानत केवल मां की तबीयत को ध्यान में रखकर दी गई है और चार दिन बाद अनवर ढेबर को फिर से जेल लौटना होगा

----------