बसपा सांसद अंसारी ने जताई आशंका... कहीं अतीक के हत्यारों का भी ना हो जाए एनकाउंटर... सीएम पर भी जुबानी हमला
2023-04-16 12:34 PM
296
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई और बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सवाल उठाए हैं। अफजाल ने पूछा है कि है कि क्या कल की घटना के बाद तंत्र पर लोगों विश्वास बना रहेगा? उन्होंने आगे कहा है कि अगर देश में कानून का राज है, और उत्तर प्रदेश में उत्तम कानून व्यवस्था है, और हमारी भाषा है की ठोक दो, मिट्टी में मिला देंगे, तो यही सब होगा। कहीं ऐसा ना की इस घटना की जांच किसी एजेंसी को दी जाए, और सच आने से पहले, अतीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर हो जाए। ताकि असली राज दफन हो जाए। अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि साजिश एक जगह पर नहीं हो रही है। जिनके हाथ खुले छोड़ दिए हैं वो करते हैं। जो उनके ऊपर बैठा है, वो उनको शाबाशी देता है।
विदित है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार बनकर पहुंचे तीन हत्यारों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 40 सेकेंड में दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। हमले के वक्त अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।
बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपियों के नाम अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना पता यही बताया है।