दो हफ्ते बाद मुझे मार दिया जाएगा... योगी सरकार को बदनाम करने हो रही कोशिश... अतीक ने पहले ही कर दिया था खुलासा
2023-04-17 01:28 PM
396
पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद मारे गए माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ ने 28 मार्च को जेल से बाहर लाए जाने पर मीडिया के सामने इस बात का दावा किया था कि, दो हफ्ते के भीतर उसे किसी बहाने से बाहर निकाला जाएगा और उसे निपटा दिया जाएगा। अशरफ का यह दावा 15 अप्रैल को सच साबित हो गई। अतीक अहमद के साथ अशरफ को भी गोलियों से भून दिया गया और पुलिस तमाशबीन बने रह गई।
विदित है कि 15 अप्रैल को पुलिस ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल जांच के लिए जेल से बाहर निकाला था। मेडिकल के बाद पुलिस कस्टडी में पत्रकारों से चर्चा के बीच दोनों को कॉल्विन अस्पताल के बाहर गोलियों से भून दिया गया। इस घटना ने अशरफ की के उस दावे को सच साबित कर दिया, जिसका जिक्र उसने दो सप्ताह पहले किया था। उसने दावा किया था कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने इस बारे में उसे धमकी दी है।
अशरफ ने ये भी दावा किया था कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने उसे धमकी दी थी कि किसी बहाने से तुम्हें बाहर निकालेंगे और निपटा देंगे। इसके लगभग दो सप्ताह बाद 15 अप्रैल की शाम को जब अतीक-अशरफ को मेडिकल टेस्ट के लिए बाहर लाया गया तो पत्रकारों के भेष में पहुंचे तीन हमलावरों ने पुलिस की सुरक्षा में घुसकर दोनों को गोलियों से भून दिया। उसने आगे कहा था कि जिस पुलिस अधिकारी ने मुझे धमकी दी है, मैं उसका नाम नहीं बता सकता। ये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी बदमान करने की साजिश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्जी मामलों में आरोपी रहे हैं, इसलिए वह मेरा दर्द अच्छे से समझते हैं।
सामने आएगा सीलबंद लिफाफा...
अशरफ ने कहा था- मेरी हत्या के बाद एक सीलबंद लिफाफा इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच जाएगा।