10.80 लाख की लूट में महिला भी शामिल, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
2023-04-06 03:54 PM
320
रायपुर। महासमुंद जिले में हुई 10.80 लाख के लूट मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने जिले की परफेक्ट हर्बल एण्ड आयल कंपनी के मैनेजर से 10 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट की रकम 9 लाख 50 हजार 500 रुपये पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कर लिए है। लूटेरों में एक अपाचारी व एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक लूट का मास्टर माइड अजय बांधे था, जो नयापारा अछरीहडीह एक वर्ष पूर्व परफेक्ट हर्बल एण्ड आयल कपंनी मे काम करता था और उसे पता था कि मैनेजर पैसा लेकर आता-जाता है। अजय ने ही लूट की पूरी प्लानिंग की थी और अपने दोस्तों को साजिश में शामिल किया था। अजय ने अपने सहयोगी बलजीत टण्डन, सलीम कुर्रे एवं अपाचारी बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद वो सभी बिलासपुर अपने सहयोगी नेहा बंजारे के यहां रुके थे। आरोपियो में चार महासमुंद व एक महिला बिलासपुर की रहनी वाली है। पुलिस ने आरोपियो से 9 लाख 50 हजार 500 रुपये, दो नग बाइक एवं पांच नग मोबाइल जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल नामक फर्म के मैनेजर संजीव तिवारी ने शिकायत में बताया है की कंपनी के मालिक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने उसे फैक्टरी के कच्चे माल एवं लेबर वेतन इत्यादि के लिये बीस लाख रूपये 2 अप्रैल को दिया था। संजीव के पास पहले से भी 9 लाख 80 हजार रुपये जमा था। रूपया देने के बाद उपाध्याय शाम करीब 5 बजे फैक्टरी से रायपुर अपने निवास के लिये निकल गये थे, उसके बाद संजीव अपने और कार्यो में व्यस्त हो गया था फिर संजीव ने कच्चा माल का भुगतान रूपया 5,51,000/- व्यापारी संजय बंजारे निवासी ग्राम नवागांव महासमुन्द को दिया। शेष रकम को फैक्टरी के अलमारी में रख दिया।
उसके उपरांत संजीव अपने और रजिस्टर लेन-देन खर्चा का हिसाब बनाने में व्यस्त हो गया था। रात लगभग 8.55 बजे संजीव अपने घर जाने के लिए निकला। संजीव के पास 10 लाख 80 हजार जो 500-500 के नोट थे। नोट को काले रंग के बैग में रखकर अपने निवास त्रिमुर्ति कॉलोनी मोटर सायकल बजाज डिस्कवर पर महासमुन्द की तरफ जा रहा था तभी रात करीब 9.15 बजे साराडीह मोड़ से पहले दो बाईक सवार चार लोग जो मुंह में गमछा बांधे हुये थे। चारों ने रास्ता रोककर संजीव को बाईक सहित गिराकर धमकाते हुये बैग में रखे 10 लाख 80 हजार रूपये को छीनकर महासमुन्द की ओर अपनी बाईकों से भाग गए।