खेल

दुनिया के सबसे पुराने मार्शल आर्ट की शुरुआत....भारत के इस राज्य से हुई थी

डेस्क | कलरीपायट्टु (Kalaripayattu) को सभी मार्शल आर्ट्स की जननी कहा जाता है। जिस कुंग फू (Kung fu) के दुनियाभर में ढेरों दीवाने हैं उसका जन्म भी इसी कला से हुआ ऐसा मन जाता है।

विश्व के सबसे पुराने मार्शल आर्ट फॉर्म्स में से एक है। इसका जन्म केरल में करीब 5 हजार साल पहले हुआ था ऐसा अनुमान है। इस प्राचीन कला से एक बेहद दिलचस्प कहानी है। प्राचीन लोक कथाओं के मुताबिक, जब भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने अपनी कुल्हाड़ी को अरब सागर में फेंका, तो उसमें से धरती का एक टुकड़ा उभरा, जो कि आगे चलकर केरल कहलाया। इस धरती की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम उन्होंने 21 शिष्यों को कलरीपायट्टु की शिक्षा दी। 

इसे इसे मदर ऑफ ऑल मार्शल आर्ट्स भी कहते हैं।

कहा जाता है कि परशुराम ने कलरीपायट्टु की ट्रेनिंग देने के लिए 64 गुरुकुल स्थापित किए थे। कलरी का अर्थ है रणभूमि और कलरीपायट्टू एक प्राचीन युद्ध कला है। इसमें कॉम्बैट एंड डिफेंस टेक्निक्स (Combat and Defence Techniques) तो हैं साथ ही हैं हथियारों की ट्रेनिंग भी है  (Weapons for Training)। इसके साथ ही, इसमें योग और हीलिंग टेक्निक का जबरदस्त मेल भी है। यही वजह है कि इसे मदर ऑफ ऑल मार्शल आर्ट्स (Mother of All Martial Arts) भी कहा जाने लगा है।

हमारे शरीर में 64 मर्म बिंदु हैं, जिन्हें वाइटल प्वाइंट्स भी कहते हैं। इन वाइटल प्वाइंट्स में जीवन शक्ति की ऊर्जा निहित होती है। कलरी में इन्हीं प्वाइंट्स को ध्यान में रखकर अटैक और डिफेंड करना सिखाया जाता है। इस कला में महारथ हासिल करने के लिए आपको चार पड़ाव पूरे करने होते हैं और हर पड़ाव को पार करने से स्टूडेंट्स को एक साल से ज्यादा का वक्त लगता है।

यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि दुनियाभर में जिस कुंग फू (Kung fu) के ढेरों दीवाने हैं, उसका जन्म भी कलरीपायट्टु से ही हुआ है ऐसा मन जाता है। कहा जाता है कि करीब 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में दक्षिण भारत के कलरी योद्धा बोधिधर्म (Bodhidharma) चीन गए थे और वहां इन्हीं की सिखाई एक्सरसाइज ने आगे चलकर कुंग फू की नींव रखी।

कलरी सिर्फ योद्धा कला नहीं है, बल्कि तन, मन और मस्तिष्क को तंदुरुस्त और संतुलित रखने वाली कला है। साथ ही, यह केरल की तेय्यम (Theyyam) और कथकली (Kathakali) जैसी दूसरी कलाओं की प्रेरणा भी देता है।