छत्तीसगढ़
कंगाले बोली-प्रदेशस्तरीय आयोजन में होगा नववधुओं का सम्मान... मतदान में युवाओं की भूमिका होगी अहम
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका अहम है। इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता के मत की अपने क्षेत्र और देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचे, यह निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने का एक बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है। कंगाले आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
कंगाले ने कहा कि आगामी एक माह में राज्य स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी 17 मार्च को नववधु सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसमें नवविवाहित वधुओं को सम्मानित किया जाएगा । कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष तौर पर आयोजित किए जाएं। उन्होंने इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा एनएसएस, एनसीसी और स्कॉउट गाइड के युवाओं के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। युवा मतदाता न केवल स्वयं मतदान के लिए आगे आएं बल्कि अन्य मतदाताओं को भी मतदान केन्द्र तक आकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल नहीं किया जाए।
चित्रकोट महोत्सवः सीएम होंगे शामिल... विकास कार्यों की सौगात के साथ नवदंपतियों पर देंगे आशीर्वाद
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव-2024 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। साथ ही इस मौके पर वे बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री 104 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से 466 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत के 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत के तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत के 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत के 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत के 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत के 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।
इसी तरह भूमिपूजन-शिलान्यास के कार्यों में बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत के 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत के 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत के 232 विकास कार्य शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट बुटकी कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तकदलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को कलेक्टर और एसपी द्वारा किया गया सम्मानित
कोंडागांव | अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बड़ी संख्या में जिले के युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन होने पर गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव के संयोजक सुब्रत शाहा, अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्य सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित थे।
लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के कार का एक्सीडेंट, रायपुर रेफर
रायपुर। लोकसभा चुनाव बेहद ही नजदीक हैं और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी बनाये गए चिंतामणी महाराज की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सड़क हादसे में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज की कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गयी। घटना में में तीन लोग घायल हो गये। इस घटना में दो युवक की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। देर रात हुए इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बलरामपुर : मुख्यमंत्री मंशानुरूप विशेष पिछड़ी जनजाति के नवसृजन के लिए आजादी के बाद पहली बार भुताही गांव पहुंचा सुशासन लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया न्योता भोज
भुताही गांव पहुंकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जन चौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी जरूरतें एवं समस्याएं जाना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। दरअसल लम्बे समय से मुख्य धारा से अछूते इस गांव में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लंबी पहाड़ी यात्रा कर इस गांव तक पहुंचे तो इन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्सुक होकर जोरदार तालियों से सभी अधिकारीयों का स्वागत किया। उनकी आंखों की चमक साफ तौर से यह दिखा रही थी की अब उनकी उमीदों और सपने को चार चांद लगेंगे । अब उनके गांव में भी शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क और मकान जैसी मूलभूत सुधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों का कहना था की पहली बार उन्होंने ऐसे संवेदनशील जिला प्रशासन की टीम देखी है और उनके आने से आस जगी ही नही है बल्कि विश्वास भी है कि गांव में भी जल्द विकास दिखेगा।
जिला प्रशासन की पहल पर प्राथमिक शाला भुताही में प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों और बच्चों के साथ लाइन में बैठ कर भोजन किया। विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे अपने बीच अधिकारियों को पाकर खुश नजर आये। दरअसल बच्चों के खान-पान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से न्योता भोज की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों में अतिरिक्त पोषण के साथ अपनत्व की भावना विकसित होगी। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को हार्लिक्स तथा चॉकलेट भी बांटी। कलेक्टर ने स्कूल में दी जाने वाली मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, स्वास्थ्य की स्थिति से भी अवगत हुए। साथ ही गांव में पदस्थ शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। एवं बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक अध्ययन कराने निर्देश भी दिए।
इस दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने स्वीकृत आवासों के निर्माण में होने वाली परेशानियों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया की आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण आवास निर्माण के लिए जरूरी संसाधनों को एकत्र करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीईओ जिला पंचायत रेना जमील ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की आवास निर्माण के लिए गांव के लोगों को ही कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि गांव के लोग ही अपने आवास का निर्माण कर सकें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा छड़ और सिमेंट जैसे आवश्यक सामग्रियों को गांव तक पहुंचाने में हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने स्वीकृत आवास के हितग्राहियों के साथ भूमि पूजन किया और नींव खोदकर आवास निर्माण की शुरुआत की।
कलेक्टर ने ग्रामीणजनो से चर्चा करते हुए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आयुष्मान कार्ड के लाभ के के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बनाए गए कुल आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए शेष बचे 10 प्रतिशत ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सहित मलेरिया, टीबी, एनीमिया इत्यादि जांच के संबंध में जानकारी ली तथा रोस्टर बनाकर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर एक्का ने ग्रामीणों से कहा कि भुताही से पुंदाग गांव पहुंचने के लिए सड़क बनाना प्रशासन की प्राथमिकता में है।सड़क के विकास के साथ ही अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर मांगों पर आश्वस्त करते हुए कहा की भुताही कैम्प से भुताही बस्ती तक आवगमन बहाल करने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पुंदाग का भी भ्रमण कर अधोसंरचनात्मक कार्यों का जायजा लिया। तथा प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान तहसीलदार शशिकांत दुबे, कार्यपालन अभियंता सच्चिदानंद कांत, सीईओ कुसमी अभिषेक पाण्डेय सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
युवा नशा से रहें दूर,अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में भरपूर उपयोग करें
दुर्ग में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश
सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामग्री का किया वितरण
आठ करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे... जानिए यहां करने वाले थे तस्करी
रायपुर। महासमुंद जिला पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी की वारदात को नाकाम किया है। ओडिशा सीमा से लगे सिंघोड़ा थाना में वाहन चेकिंग के दौरान गांजा जब्त किया है। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। टीम ने ट्रक के पीछे खाली कैरेट के नीचे से 17 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद के ASP आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि रविवार को टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर सिंघोडा थाना और साइबर सेल की टीम अलर्ट थी। ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही एक माजदा ट्रक क्रमांक एमएच 21 एचबी 5855 को रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर वे गोलमोल जवाब दे रहे थे। पुलिस को चकमा देने खाली कैरेट के नीचे गांजा को छिपाकर रखा गया था, लेकिन तस्करों की होशियारी काम नहीं आई और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली, तब ट्रक में टीम को खाली कैरेट दिखा, जिसे हटाकर देखा गया। कैरेट के नीचे 50 बोरियां मिली, जिसके अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे 862 पैकेट गांजा था। पुलिस ने ट्रक में सवार ग्राम भिल्पुरी खुर्द थाना-बदनापुर जिला-जालना महाराष्ट्र निवासी अविनाश म्हस्के (27 वर्ष) और संतोष पवार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ट्रक को लेकर बरगढ़ ओडिशा गए थे, जहां से गांजा भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
ASP आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि पुलिस को चकमा देने गांजे की बड़ी खेप को कैरेट के नीचे छुपाकर रखे थे, लेकिन टीम लगातार ओडिशा से आने वाले वाहनों पर नजर बनाई हुई है। तस्करों की होशियारी काम नहीं नहीं आई और तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। टीम ने आरोपियों से 1725 किलोग्राम नमीयुक्त गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत आठ करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये है। घटना में प्रयुक्त एक ट्रक कीमत 23 लाख रुपये, दो मोबाइल 20 हजार और 1500 रुपये नकदी जब्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर किया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम साव बोले- ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े
रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाए।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…. एक घंटे से फायरिंग जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ जिले के नक्सल प्रभावित हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।
Lok Sabha Elections-2024: छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के 11 प्रत्याशी तय, रायपुर से बृजमोहन, कोरबा से सरोज, दुर्ग से विजय लड़ेंगे चुनाव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सिर्फ 2 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। रायपुर लोकसभा सीट से 8 बार के विधायक को मैदान में उतारा गया है। सरोज पांडेय को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ भारतीय जनता पार्टी ने देश की 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले चिंतामण महाराज को सरगुजा से टिकट दिया गया है। बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से वर्तमान संतोष पाडेय, दुर्ग से वर्तमान सांसद विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल हैं। कोरबा से डॉ. सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया गया है। जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने टिकट की घोषणा कर सबको चौका दिया है। भाजपा ने मौजूदा विधायकों में सिर्फ दो लोगों पर भरोसा जताया है। इसमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनादंगांव से संतोष पांडेय शामिल है। विजय बघेल ने विधानसभा चुनाव के दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान विजय बघेल भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक भी रहे हैं। बता दें कि न्यूजअप इंडिया ने चर्चा में चल रहे संभावित नाम बताए थे, उनमें से 10 सीटों पर नाम उन्हीं में से आए हैं। हमने यह भी बता दिया था कि 2 या 3 मौजूदा सांसदों को टिकट मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के BJP लोकसभा प्रत्याशी
- सरगुजा – चिंतामणी महराज
- रायगढ़ – राधेश्याम राठिया
- जांजगीर-चांपा – कमलेश जांगड़े
- कोरबा – डॉ. सरोज पांडेय
- बिलासपुर – तोखन साहू
- राजनांदगांव – संतोष पांडेय
- दुर्ग – विजय बघेल
- रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल
- महासमुंद – रूप कुमारी चौधरी
- बस्तर – महेश कश्यप
- कांकेर – भोजराज नाग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए मिली 1 करोड़ 05 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति
मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं हेतु स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्य |
रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 05 लाख रूपए के 15 विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। वित्तमंत्री ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव की सूची स्वीकृति हेतु भेजी थी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण से विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए के 15 विकास कार्य स्वीकृत किया गया है ।
रायगढ़ के ग्राम पंचायत कोयलंगा में बालक राम साहू के घर के पास से चौहान मोहल्ला रोड तक 2.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुकुलभठली में घनसुन्दर घर से चौकीदार घर तक 10 लाख रूपए की लागत से, विकास घर से मुख्य मार्ग की ओर 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नवापाली में शनि मंदिर गबेत शरण घर से गौतम मांझी के घर तक 8.70 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमापाली में मौहापाली बीच बस्ती में 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कांदागढ़ में बजरंग बली मंदिर से मुक्ति धाम तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नावापारा में चंद्रहास यादव घर से किशोर के घर तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कोड़ातराई में रामनगर कोड़ातराई तक 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत ओडेकेला मे गुरूडीपा में 7.80 लाख रूपए, ग्राम पंचायत उमरिया में गौडियापारा पुरानी बस्ती आनंद प्रधान घर से उदयभोग घर तक 5 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत कोतासुरा में सारथी घर से नंदेली रोड तक 2.60 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायक अर्मुरा में सारथी मोहल्ला से मेन रोड तक 2.60 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुखापाली में समारू घर से सुखापाली रोड तक 7.80 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोरिदा में बस्ती से मुक्ति धाम तक 9 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत नदीगांव में नया मोहल्ला में 5 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
कार्यशालाः एनईपी 2020 के महत्व और रोजगार कौशल को समृद्ध करने के लिए प्रभावी संचार कौशल पर चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी छात्रों के लिए आईसीटी सक्षम रोजगार कौशल पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला को एचएसएस, एनआईटी रायपुर विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम आईसीएसएसआर (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद), न्यू दिल्ली द्वारा प्रायोजित की गई। इस कार्यशाला ने आईसीटी सक्षम कौशल की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया और छत्तीसगढ़ में छात्रों , शोधकर्ताओ को आईसीटी शिक्षा, शिक्षण पद्धति, संचार व रोजगार योग्यता कौशल विकसित करने पर जोर दिया | इस कार्यक्रम ने विशेष रूप से ग्रामीण सुविधाओं के क्षेत्र में प्रमुख तत्वों, प्रथाओं और हाल के विकास पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया।।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता निदेशक, एनआईटी, रायपुर, प्रो. डॉ. एन.वी. रमना राव ने की | इसके मुख्य वक्ता प्रो. जी.ए.घनश्याम, ओएसडी, सीजी रहे। इस दौरान प्रो. डॉ. समीर बाजपेयी, प्रमुख, सीडीसी, डॉ. अनूप तिवारी, विभागाध्यक्ष, एचएसएस मौजूद रहे। कार्यशाला में, डॉ. येदु विजया बाबू, प्रधान अन्वेषक, संकाय और अनुसंधान कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
माननीय निदेशक महोदय ने एनईपी 2020 के महत्व और रोजगार कौशल को समृद्ध करने के लिए प्रभावी संचार कौशल की आवश्यकता के बारे में बताते हुए सभा को संबोधित किया और कार्यशाला आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई भी दी। उन्होंने विकसित भारत@2047 के बारे में चर्चा की। प्रोफेसर समीर बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण छात्रों की मदद करने वाले आईसीटी-कॉल मॉड्यूल के महत्व पर जोर दिया। एचओडी एचएसएस डॉ तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जिलों के छात्रों के लिए फायदेमंद होगा।
अतिथि वक्ता प्रोफेसर जी.ए.घनश्याम ने ग्रामीण छतीसगढ. में तकनीकी संस्थानों में महिला छात्र नामांकन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एनईपी-2020 के व्यावहारिक कार्यान्वयन और उसके निहितार्थ पर एक संसाधनपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों के बीच उपयोगी सामान्य कौशल प्राप्त करने में अंतःविषय सोच पर भी जोर दिया। इसके बाद, परियोजना प्रसार पर तकनीकी सत्र प्रधान अन्वेषक डॉ. येदु विजया बाबू और अनुसंधान सहायक, डॉ. शेफाली यतिन जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया और कार्यशाला धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई।
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा.... 12 मार्च को किसानों को मिलेगी धान की अंतर राशि
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार, 2 मार्च को जशपुर जिले में प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंने पहुंचे। बतादें कि विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री ने 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।
यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे" कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।
RBI की "राजू एंड द फोर्टी थीव्स"... आपको बचाएगी साइबर फ्राड और धोखाधड़ी से.. पढ़े जरूर
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे देश में आए दिन हो रहे साइबर अपराधों, बैंकिंग फ्राड्स पर रोक लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने "राजू एंड द फोर्टी थीव्स" एक कार्टून पुस्तक का प्रकाशन किया है। जिसमें धोखाधड़ी और फ्राड की घटनाओं पर आधारित अंग्रेजी में 40 कहानियां है। यह कहानियां अली बाबा और चालीस चोर थीम पर लिखी गई है।

आज के चोर अपने अड्डे पर बैठे-बैठे आपके पास एक लिंक भेजकर या ओटीपी पूछकर मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर देते है। इन्हीं चोरों से आपको बचाने के लिए RBI के बैंकिंग लोकपाल ने इन कहानियों का प्रकाशन किया है। जिसमें एक काल्पनिक पात्र राजू और चालीस चोरों की कहानी के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

आरबीआई के अनुसार ग्राहक जागरूकता के अंतर्गत पिछले वर्ष जुलाई में वित्तीय धोखेबाजों के तौर तरीकों पर एक बुकलेट ‘बी अवेयर’ प्रकाशित की गई थी। अब इसे डिटेल्स देते हुए राजू एंड द फोर्टी थीव्स (राजू और चालीस चोर) हैडिंग से लांच किया गया है। इसमें फाइनेंसियल शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में काम किया गया है। यह उनके लिए बेहद उपयोगी है जिन्होंने अभी-अभी डिजिटल दुनिया में कदम रखा हो पर ऑनलाइन की बारीकियां नहीं समझते।

इस बुक में 40 तरीको से हो रही धोखाधड़ी की जानकारी प्रकाशित की गई है। एटीएम कार्ड क्लोनिंग, एटीएम में चिप या बूथ के अंदर कैमरा लगाकर फ्रॉड ज्यादा होते थे। आरबीआई की ओर से जारी पुस्तिका में अब फिशिंग लिंक, विशिंग कॉल, ऑनलाइन मार्केट प्लेस का प्रयोग, क्रेडिट कार्ड सालाना शुल्क में छूट के फर्जी ऑफर, एटीएम कार्ड स्किमिंग फ्रॉड, स्क्रीन शेयरिंग एप और रिमोट के जरिये हो रहे फ्रॉड की जानकारी दी गई है।

जिसमें सिम स्वाइप, सिम क्लोनिंग, क्रेडिट लिमिट, सर्च इंजन, क्यूआर कोड स्कैनिंग, सोशल मीडिया से इनफार्मेशन चुराकर, चार्जिंग केबल के माध्यम से डेटा की चोरी, लॉटरी धोखाधड़ी, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, नकली खाता संख्या और ई-मेल हैकिंग के द्धारा कई फ्रॉड किए जा रहे है। इसी प्रकार से मैसेज एप बैंकिंग फ्रॉड, चोरी के डाक्यूमेंट्स के साथ धोखाधड़ी लोन, सट्टेबाजी में बड़े लाभ का झांसा, नकली टीकाकरण कॉल, कोविड परीक्षण की नकली ऑनलाइन साइट, वसूली एजेंटों के बहाने धोखाधड़ी की जा रही है।