खेल
चेन्नई की शानदार जीत, मुंबई को 103 रनों से दी शिकस्त; संजू ने लगाई सेंचुरी, अकील हुसैन ने झटके 4 विकेट
चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह ने 1-1 विकेट लिये।
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने खेली 86 रन की तूफानी पारी
कोलकाता की ओर से गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और रमणदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।
चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट
KKR की पारी (CSK vs KKR IPL 2026)
चेन्नई के लिए गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अकील होसेन ने एक-एक विकेट हासिल किये। `0
जीत के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ लाखों का नुकसान
हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट
DC के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. उनके अलावा कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली. दूसरी पारी में दिल्ली के ओपनिंग जोड़ी ने सबसे बड़ी साझेदारी की. सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने 92 रन की पारी खेली, जो टीम को लक्ष्य तय लेकर जाने में अहम रहा. वहीं डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन जड़े. वहीं गुजरात के लिए रशीद खान ने सबसे जायदा तीन विकेट लिए.
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी अटूट, टॉप-5 लिस्ट में क्रिस गेल का दबदबा
आईपीएल में छक्कों की बरसात हमेशा से फैंस को रोमांचित करती रही है, लेकिन एक सीजन में 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। आने वाले सीजन में कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। आईपीएल के 19वें सीजन के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। IPL 2026 के दूसरे शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। पहला मैच 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।
इन मुकाबलों में RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि मैचों का सफल आयोजन हो सके और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
28 मार्च शनिवार –शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद – बेंगलुरु
29 मार्च (रविवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स – मुंबई
30 मार्च (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी
31 मार्च (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स – न्यू चंडीगढ़
1 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ
2 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता
3 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स – चेन्नई
4 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस – दिल्ली
4 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद
5 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद
5 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
6 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स – कोलकाता
7 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी
8 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स – दिल्ली
9 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता
10 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – गुवाहाटी
11 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – न्यू चंडीगढ़
11 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई
12 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स – लखनऊ
12 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई
13 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स – हैदराबाद
14 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – चेन्नई
15 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु
16 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स – मुंबई
17 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – अहमदाबाद
18 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
18 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स – हैदराबाद
19 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स – कोलकाता
19 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – न्यू चंडीगढ़
20 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद
21 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स – हैदराबाद
22 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स – लखनऊ
23 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स – मुंबई
24 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स – बेंगलुरु
25 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स – दिल्ली
25 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – जयपुर
मई 2026
26 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – अहमदाबाद
26 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – लखनऊ
27 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – दिल्ली
28 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स – न्यू चंडीगढ़
29 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद – मुंबई
30 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – अहमदाबाद
1 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर
2 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस – चेन्नई
3 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स – हैदराबाद
3 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स – अहमदाबाद
4 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स – मुंबई
5 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – दिल्ली
6 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स – हैदराबाद
7 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – लखनऊ
8 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – दिल्ली
9 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स – जयपुर
10 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – चेन्नई
10 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस – रायपुर
11 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – धर्मशाला
12 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – अहमदाबाद
13 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – रायपुर
14 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस – धर्मशाला
15 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – लखनऊ
16 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स – कोलकाता
17 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – धर्मशाला
17 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स – दिल्ली
18 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – चेन्नई
19 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर
20 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस – कोलकाता
21 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स – चेन्नई
22 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – हैदराबाद
23 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स – लखनऊ
24 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – मुंबई
24 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स – कोलकाता
छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का सेंट्रल जोन टीम में चयन, BCCI टूर्नामेंट में दिखाएंगी दम
रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ की कृति गुप्ता और महक नरवसे को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सेंट्रल जोन टीम में जगह मिली है।
यह टूर्नामेंट 20 मार्च 2026 से पुडुचेरी में शुरू होगा, जिसमें देश के छह जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन के अलावा ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और वेस्ट जोन की टीमें भी मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट के पहले चरण में सेंट्रल जोन टीम 20 से 22 मार्च 2026 तक वेस्ट जोन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले: 26 से 28 मार्च 2026 फाइनल मैच: 1 से 3 अप्रैल 2026के बीच आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ियों के चयन से राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों और क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि कृति गुप्ता और महक नरवसे इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी।
T20 World Cup 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत आज
डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित टी20 विश्वकप में सुपर-8 स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा। अब आज सुपर-8 स्टेज में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मुकाबले में श्रीलंका और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। जबकि दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम और पिछले साल की रनर-अप साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी।
बता दें कि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं, लेकिन अब असली चुनौती नॉकआउट जैसी परिस्थितियों में खुद को साबित करने की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, जो मैच का नतीजा तय कर सकती है। मुकाबले से पहले आइए पिच रिपोर्ट, टी20I में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव प्रसारण की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मौजूदा प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने साफ तौर पर अभिषेक का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें खिलाड़ी की क्षमता पर पूरा विश्वास है।
कप्तान ने कहा, “मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।” सूर्यकुमार के इस बयान से साफ है कि टीम प्रबंधन युवा बल्लेबाज के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें जल्द ही बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ईशान किशन ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 77 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन रही है।
रायपुर पहुंचीं टीम इंडिया, एयरपोर्ट से बस में सवार होकर सीधे होटल रवाना
रायपुर। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमें रांची से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद रहे। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल के लिए रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 1:30 बजे प्रैक्टिस करेगी, जबकि भारत की टीम शाम 5:30 बजे अभ्यास में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मुंबई से विशेष लग्जरी बसें पहले ही रायपुर पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम में मैच की तैयारियों का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टूटी कुर्सियों को बदल दिया गया है और पूरे परिसर में रंग-रोगन कर नया लुक दिया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार हुए मैच में एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा तक पहुंच गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार स्टेडियम की जालियों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। पूरे मैदान के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। स्टेडियम में पेन, पानी की बोतल या खाने-पीने की किसी भी वस्तु को लाना प्रतिबंधित रहेगा। मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, इसलिए दर्शकों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
खिलाड़ियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। टीम इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों सहित विभिन्न राज्यों की डिशेज उपलब्ध रहेंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए विदेशी फूड और स्पेशल न्यूट्रीशियन डाइट तैयार की गई है। मैच वाले दिन भोजन होटल से सीधे स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी फिटनेस और स्वाद दोनों में कोई कमी महसूस न करें।
IND vs SA 1st Test : टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 93 पर ऑलआउट, 30 रनों से जीता साउथ अफ्रीका
खेल डेस्क। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट गई। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 31 रन रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 18, ध्रुव जुरेल ने 13, ऋषभ पंत ने 2, केएल राहुल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।
अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर में 30 अक्टूबर से.. देशभर की टीम होंगी शामिल
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित 15वीं ऑल इंडिया रेलवे आर्चरी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 को सेकरसा स्टेडियम, WRS कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अन्तर रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर के 12 रेलवे जोन की टीमों के शीर्ष तीरंदाज शामिल होंगे। प्रतियोगिता में रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी की स्पर्धाएं होंगी।
आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों व दर्शकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग ने बताया कि “यह प्रतियोगिता रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में आर्चरी खेल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसके माध्यम से वर्तमान में खेल रहे तीरंदाजों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को न सिर्फ नजदीक से देखने का मौका मिलेगा बल्कि उनसे तीरंदाजी के गुर को सीखने का अवसर भी मिलेगा।” खेल प्रेमियों से अनुरोध है कि आयोजन स्थल पर पहुँचकर भारतीय तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करें और प्रतिस्पर्धा का आनंद लें।
श्रेयस अय्यर को तीसरे ODI के दौरान लगी थी चोट सिडनी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती
डेस्क। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी। कैच लेने के प्रयास में हुए इस हादसे के बाद अब उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अय्यर फिलहाल सिडनी के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को रिब कैज इंजरी के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। मैच के दौरान गिरने के बाद उनके शरीर के अहम अंग प्रभावित हुए, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, चोट के बाद ड्रेसिंग रूम में अय्यर की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम और सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू किया, जिससे उनकी हालत को स्थिर किया जा सका।
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक अय्यर की चोट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अय्यर कम से कम दो दिन और आईसीयू में रह सकते हैं। अगर इंटरनल ब्लीडिंग नहीं रुकती तो उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है। अनुमान है कि वह कम से कम सात दिन तक अस्पताल में रहेंगे।
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा था। मगर मौजूदा चोट को देखते हुए उनकी वापसी में वक्त लग सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है।
एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत यूएई को 9 विकेट से हराया
देवी अहिल्या बाई होलकर पुण्यतिथि पर नमन
आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा नगर निगम सभापति सूर्यकर्कात राठौड, छ ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छ.ग राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर महानंद सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनों, आमजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर नमन किया।
संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का धमाका