मुक्केबाजी में गोल्ड पर नीतू ने किया कब्जा... 5-0 से दर्ज की जीत... भारत की छठी वर्ल्ड चैंपियन बनी
2023-03-25 06:51 PM
962
भारत की नीतू घंघास 48 किग्रा वेट कैटेगरी मुक्केबाजी में वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं। नीतू ने मंगोलिया की मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5- 0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। नीतू घंघास वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। इससे पहले एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी, लेखा केसी, निखत जरीन ने इस मुकाम को हासिल किया था। इससे पहले भारतीय मुक्केबाज नीतू ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अलुआ बल्किबेकोवा को 5-2 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।
Nitu Ghanghas wins Gold Medal in finals of 48 Kg, beats Mangolian boxer Lutsaikhan by 5-0 at Women Boxing Championship. pic.twitter.com/w0hc4vuDBD
— ANI (@ANI) March 25, 2023
पहला राउंड- फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड के शुरुआत में मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर दबाव बनाने की कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने भी अपने पंच दिखाया और वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। नीतू ने विपक्षी मुक्केबाज को गलती करने पर मजबूर किया। पहले राउंड के आखिरी 15 सेकेंड में भारतीय मुक्केबाज ने अपनी आक्रामक शैली को अपनाया और फैसला अपने पक्ष में कर लिया।
दूसरा राउंड- दूसरे राउंड में दोनों के बीच बराबर की टक्कर दिखी, मगर नीतू मंगोलिया की मुक्केबाज से एक कदम आगे ही थी। मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर क्लीप पंच जड़े, मगर उनके पंच से नीतू की आक्रामकता कम नहीं हुई। मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू को मुकाबले से बाहर करने की लगातर कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने हार नहीं मानी।
तीसरा राउंड- तीसरा राउंड काफी करीबी रहा। एक समय नीतू इस मुकाबले में पिछड़ गई थी, मगर आखिरी के 56 सेकेंड में मंगोलिया की मुक्केबाज को येलो कार्ड मिल गया, जिसने नीतू का जोश बढ़ा दिया। इसके बाद तो हार से निकलते राउंड के आखिरी के 30 सेकेंड में नीतू ने क्लीन पंच विपक्षी मुक्केबाज को जड़कर मुकाबला अपने नाम किया।

