खेल
एयर फोर्स ने जीती महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
रायपुर। 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का फायनल मैच एकतरफा रहा, जिसमें इंडियन एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 5-1 गोल से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेला गया मैच भी एकतरफा रहा। जिसमें आर्मी स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली ने सेल हॉकी अकादमी राउरकेला को 7-2 गोल से हराकर तीसरे स्थान पर रही। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने आज राजनांदगांव जिले में आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली गई, 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फायनल मैच में एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 1 गोल के मुकाबले 5 गोल से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया। इसके पूर्व तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में आर्मी इलेवन ने सेल राउरकेला को आसानी से 7-2 गोल से हराकर तीसरा स्थान किया और सेल की टीम चौथे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण करते हुए खेल मंत्री टंकराम वर्मा एवं अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष बल्देव सिंह भाटिया द्वारा प्रदत्त 5 लाख रुपये, आयोजन समिति द्वारा उपविजेता टीम को विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं समाजसेवी बहादुर अली द्वारा प्रदत्त 3 लाख रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त टीम आर्मी इलेवन सी.एन. तिवारी ट्रॉफी एवं रमेश नरेश डाकलिया द्वारा प्रदत्त 51 हजार रुपये और चौथा पुरस्कार सेल अकादमी को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे द्वारा प्रदत्त ट्रॉफी एवं 21 हजार रुपये प्रदान किया गए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार एयर फोर्स के पी.ई पोन्नना को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा प्रदत्त आकर्षक ट्रॉफी एवं 5 हजार रुपये, राजेश जैन द्वारा प्रदत्त ’मेन ऑफ द मैच’ एवं ’मेन ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तरूण यादव सेल अकादमी को मनीष कमलेश गौतम द्वारा आकर्षक ट्रॉफी एवं 11 हजार रुपये, स्पर्धा की विजेता उपविपजेता व तीसरे स्थान रही टीम को भिलाई के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अनूप श्रीवास्तव द्वारा विशाल आकर्षक कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया।
U-19 World Cup: जीत का चौका लगाने उतरेगी 'यंग' इंडिया, वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ंत
डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में तहलका मचाने के बाद भारत का मुकाबला सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड से है। मैच मैंगौंग ओवल के ब्लोमफ़ोन्टेन में खेला जाएगा। एक तरफ भारत ने अभी तक खेले सभी मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 3 में से 2 जीत के साथ यहां पहुंची है. भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि टीम को उसी मैदान पर सुपर सिक्स का यह मैच खेलना है जहां अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 1:30 से शुरू होगा।
भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया। दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन से पटखनी दी। वहीं, अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में भी 201 रन से बड़ी जीत दर्ज कर भारत ने अजेय लय बरकरार रखी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम ने अपने ग्रुप नेपाल और अफगानिस्तान को हराकर सुपर सिक्स में जगह बनाई है। आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी। भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहा जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहा।
भारत U19 टीम: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन.
न्यूजीलैंड U19 टीम: टॉम जोन्स, ल्यूक वॉटसन, स्नेहित रेड्डी, ओलिवर तेवतिया, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), लाचलान स्टैकपोल, ज़ैक कमिंग, सैम क्लोड (डब्ल्यू), मैट रोव, रयान सोर्गस, मेसन क्लार्क, जेम्स नेल्सन, एलेक्स थॉम्पसन, इवाल्ड स्क्युडर, रोबी फॉल्क्स.
भारत-अफगानिस्तान टी-20.... इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज होगा मुकाबला 1-0 की बढ़त बना चुकी है टीम इंडिया
डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 रविवार 14 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की नजरें आज दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाने पर होगी।
सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था। मोहाली की तरह इंदौर की पिच भी बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी है। यहां खिलाड़ियों को बैटिंग करना खूब रास आता है और बल्लेबाजों के लिए यहां पिछला रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभी तक कुल तीन टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें 2 बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है, वहीं 4 बार टीम 150 के पार पहुंचने में कामयाब रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए यह जानना काफी सुखद रहेगा कि इसी मैदान पर भारत एक बार 260 रनों का स्कोर भी बना चुका है। टीम इंडिया ने यह कारनामा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2022 में इस मैदान पर आखिरी टी-20 खेला गया था, तब मेहमान टीम ने 228 रनों का लक्ष्य देकर भारत को मुश्किल में डाला था। टीम इंडिया इस स्कोर के सामने 178 रनों पर ही सिमट गई थी।
तीन विकेटकीपर के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया
नईदिल्ली। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच सीरीज के शुरूआती दो मैचों को लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। रोहित शर्मा 16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में और दूसरा मैच दो फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और अवेश खान शामिलहै।
चयनकर्ता द्वारा घोषित इस टीम में तीन विकेटकीपर को मौका मिल रहा है। केएल राहुल के साथ केएस भरत और ध्रुव जुरेल भी टीम का हिस्सा हैं। यूपी के जुरेल को पहली बार टीम में शामिल किए गए हैं। ऐसा काफी कम देखा गया है कि तीन विकेटकीपर को टीम में शामिल किया गया है।
घरेलू टेस्ट सीरीज में वैसे तो स्पिनर को प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन पहले दो टेस्ट के लिए चार पेस गेंदबाज भारतीय टीम में हैं। इसमें दो से ज्यादा को खेलने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में चार तेज गेंदबाजों को शामिल करना समझ से परे है।
खेल पुरस्कारः क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और दो को मिला खेल रत्न
डेस्क। भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को मिला है। जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को वर्ष 2023 के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।
Mohammed Shami, Ojas Pravin, Sheetal Devi and others receive Arjuna Award 2023
— ANI Digital (@ani_digital) January 9, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/HF6URngmwt#arjunaaward2023 #MohammadShami #OjasPravin pic.twitter.com/3wGnZjL7zG
बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला... अब किसी खिलाड़ी को नहीं मिलेगी धोनी की जर्सी नंबर 7
डेस्क। टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की जर्सी नंबर 7 अब किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के तीन साल बाद BCCI ने यह फैसला किया। BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जो नंबर अपनी टीशर्ट पर पहना था, उसे रिटायर करने का फैसला लिया गया है।
धोनी की टीशर्ट को रिटायर करने की जानकारी 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में सामने आई है। इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। साल 2017 में सचिन तेंदुलकर की सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर द्वारा नहीं पहनी जाएगी। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, फिर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और फिर 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।
BCCI से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नए खिलाड़ियों से कहा गया कि वे एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को ना चुने। बोर्ड ने खेल में उनके योगदान के लिए टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है। डेब्यू करने वाले नए खिलाड़ी को नंबर 7 नहीं मिल सकता, और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर है।
भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 आज... एडन मार्कराम के हाथों साउथ अफ्रीका की कमान
डेस्क। टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच सीरिज की शुरुआत टी-20 मैच के साथ होगी। डरबन के किंग्समिड मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस सीरीज में उतरेगी। वहीं सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम के हाथों में है। अगले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप है और ऐसे में उससे पहले होने वाला हर मैच महत्वपूर्ण होने वाला है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत और साउथ अफ्रीका के पहले टी-20 मैच को लाइव कहां देखें। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री देख सकते हैं। अगर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह डिज्नी प्लस, हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। मोबाइल बिना किसी प्लान के भी यानी यूजर्स फ्री में मुकाबले देख सकते हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स।
रवि बिश्नोई बने दुनिया के नंबर एक गेंदबाज, राशिद खान को पछाड़ा
नईदिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुए टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर लिया था। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग भी जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी छा गए हैं।
दाएं हाथ के भारतीय लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अब दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बन गए हैं। रवि बिश्नोई ने राशिद खान को पछाड़ दिया है। बिश्नोई के शीर्ष पर पहुंचने का मतलब है कि राशिद खान (दूसरे), आदिल और राशिद (संयुक्त तीसरे), वानिंदु और हसरंगा (संयुक्त तीसरे) और महेश और तीक्ष्णा (पांचवें) की रैंकिंग में गिरावट आ गई है। उधर भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल भी 11वें स्थान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
उधर सूर्यकुमार यादव टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं। हालांकि ऋतुराज एक स्थान नीचे खिसककर सातवें स्थान पर आ गए हैं।
जबकि युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 16 पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर आ गए हैं। उधर हार्दिक पंड्या टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। हार्दिक क्रिकेट विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगी टखने की चोट के चलते क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में क्रमश: बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। ऋतुराज उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने 5 मैचों में 223 रन बनाए। गायकवाड़ ने टी20 सीरीज में एक शतक भी लगाया था। वहीं विकेट लेने के मामले में रवि बिश्नोई टॉप पर रहे. बिश्नोई ने 5 मैचों में 8.20 की इकोनॉमी रेट से कुल 9 विकेट चटकाए और वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी रहे थे।
23 साल के रवि बिश्नोई ने भारत के लिए अब तक 1 वन डे और 21 टी 20 मैच खेले हैं। वन डे इंटरनेशनल में रवि ने 1 और टी20 इंटरनेशनल में 34 विकेट लिए हैं। आगामी टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में होना है, जहां कि पिच स्पिनर्स के मुफीद रहने की संभावना है। बिश्नोई का ये प्रदर्शन जारी रहा, तो उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल सकती है।
आज श्रीलंका से सेमीफाइनल का टिकट लेगी भारत 2011 में यहीं बनी थी चैम्पियन
डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम आज यानी 2 नवंबर को अपना 7वां मैच खेलेगीष यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल की जगह एकदम पक्की कर लेगी. मगर श्रीलंका यह मैच हारते ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
वर्ष 2011 में 12 साल पहले मुंबई के मैदान पर खिताब जीतकर एक अरब देशवासियों को अप्रैल में दीवाली मनाने का मौका भारतीय टीम ने दिया था। भारत एक बार फिर उसी प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका से वर्ल्ड कप का लीग मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में दोनों टीमें बराबर की थीं, वहीं इस बार की टक्कर बेमेल होगी। तीसरे खिताब की ओर बढ़ रही भारतीय टीम जोरदार फॉर्म में है, लेकिन श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर है।
विश्वकप 2023 में लगातार 6 मैच जीत चुकी भारतीय टीम को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है। भारत ने हर मैच में एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया। आत्मविश्वास के उफान का कारण यह भी है कि कठिन हालात से भारत ने वापसी करके जीत दर्ज की है। श्रीलंका की टीम को रोहित शर्मा की टीम का सामना करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी को मौका दिया गया, जिन्होंने दो मैचों में 9 विकेट लिए है।
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल में पदक विजेताओं को दी बधाई... प्राची और दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
Congratulations to @ItzPrachi_ on winning the prestigious Gold Medal win in the Para Canoe Women's KL2 event. This was such an exceptional performance, which has made India proud. Best wishes for the endeavours ahead. pic.twitter.com/SEDZr7TpRU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर क्वार्टर-माईलर दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। उनके प्रदर्शन को शानदार बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रैक पर जीवनजी का जज्बा बेजोड़ था।
An electrifying performance by Deepthi Jeevanji! Congratulations to Deepthi on winning the Gold Medal in the Women's 400m-T20 event at the Asian Para Games. Her spirit on the track was unmatched, leaving spectators in awe. Kudos to Deepthi for making us all proud. pic.twitter.com/GjwXZ1cJGB
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में पैरा कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को बधाई दी। “एक उल्लेखनीय जीत। पैरा एशियाई खेलों में पैरा कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को बधाई। भारत इस उपलब्धि की सराहना करता है! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
A remarkable triumph. Congratulations to Gajendra Singh on winning a Bronze Medal win in the Para Canoe Men's VL2 Para Asian Games event. India applauds this achievement! All the best for the endeavours ahead. pic.twitter.com/S68aH0PD2L
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
प्रधानमंत्री महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई दी है। “महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन वत्स को एक अद्भुत रजत पदक। इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।”
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन... 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
डेस्क। क्रिकेट जगत से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही जिसके तहत बताया जा रहा की इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। बताया जा रहा कि इनका निधन 77 साल की उम्र में हुआ। बताना चाहते कि बिशन सिंह बेदी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके।
बतादें कि बिशन सिंह बेदी लगभग 12 साल तक टीम इंडिया के लिए खेल चुके। इन्होंने अपने क्रिकेट के सफर के दौरान लगभग 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट लिए। बताना चाहते कि बिशन सिंह बेदी टीम इंडिया मैनेजमेंट के लंबे समय तक मेंबर रहे थे।
बतादें कि बिशन सिंह बेदी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन अब बुरी खबर सामने आ रही की बिशन सिंह बेदी हमारे बीच में नहीं रहे और 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी ने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले।
खेल मंत्री ने बोला कि बिशन सिंह बेदी क्रिकेट के पूर्व कप्तान थे और एक ऐसे गेंदबाज जिन्हे पूरा देश याद करता। बताना चाहते कि बिशन सिंह बेदी हम सबके बीच में नहीं रहे और यह एक बहुत बुरी खबर है। बिशन सिंह बेदी ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में काफी सारे कैंप अपने करियर में लगाए थे।
जब यह स्टेडियम नया बना था तब 2 साल तक यहां पर अपने कैंप लगाते रहे। बताना चाहते कि इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में रुका करते थे और कहीं होटल भी नहीं जाया करते थे। बताना चाहते कि पंजाब से उनका काफी बड़ा नाता रहा था और फिर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ अपना रास्ता नाप लिया था। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि पूरी इंडियन क्रिकेट टीम दुख के समय में उनके साथ है।
एशियाई पैरा खेलों में भाग लेगा 309 एथलिटों का दल... 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में होगा आयोजित
नईदिल्ली। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड चीन के हांगचोओ में 22 से 28 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाले चौथे एशियाई पैरा खेलों के लिए 196 पुरुष और 113 महिला एथलीटों सहित 309 एथलीटों के दल को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। विदाई समारोह में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य और भारतीय पैरालंपिक समिति के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हरदीप सिंह पुरी ने अपने संबोधन में भारत के पैरा-एथलीटों के लिए अपना जोरदार समर्थन व्यक्त किया। पुरी ने कहा, "196 पुरुषों और 113 महिलाओं सहित 309 एथलीटों का यह दल हमारे पैरा-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की उत्कृष्ट भावना का एक प्रमाण है। उनके दृढ़ संकल्प, जुनून और प्रतिभा की कोई हद नहीं है। जैसे ही वे इस स्मरणीय यात्रा पर निकलते हैं, वे अपने साथ एक राष्ट्र की आकांक्षाएं लेकर चलते हैं। यह विदाई समारोह हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है कि हम आप पर विश्वास करते हैं और हमें विश्वास है कि आप ऐसा करेंगे और चौथे एशियाई पैरा खेलों में इतिहास रचेंगे।"
अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रशंसा करते हुए कहा, "ये एथलीट खेल कौशल और समर्पण के सच्चे उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उनकी यात्रा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ, कोई भी कुछ भी हासिल कर सकता है। एक सरकार के रूप में, हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके द्वारा भारत को गौरवान्वित करने के प्रति हम उत्साहित हैं।" इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने असाधारण प्रतिभा को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में बात की। वैद्य ने कहा, "इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को खेलों में समावेशिता का नेतृत्व करने, भारत के पैरा-एथलीटों को चैंपियन बनाने और उनकी यात्रा का समर्थन करने पर गर्व है जो दृढ़ संकल्प और मानवीय सहनशक्ति का प्रमाण है। इंडियन ऑयल के लिए, इन असाधारण प्रतिभा वाले एथलीटों का समर्थन करना 'राष्ट्र-प्रथम' के हमारे मूल्य के अनुरूप है।''
19वें एशियाई खेलों में भारत को 100 से अधिक पदक... प्रधानमंत्री मोदी और अनुराग सिंह ठाकुर ने किया ट्वीट
नईदिल्ली। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत की पदकों की संख्या 100 से अधिक होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एथलीटों को ट्वीट कर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि एशियाई खेलों में हमारे एथलीटों द्वारा 100 पदकों का पड़ाव पार कर लेने पर पूरा देश रोमांचित हो उठा है। प्रधानमंत्री 10 अक्टूबर को भारतीय दल का आतिथ्य करेंगे और दल से बातचीत करेंगे।
श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हैः
A momentous achievement for India at the Asian Games!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023
The people of India are thrilled that we have reached a remarkable milestone of 100 medals.
I extend my heartfelt congratulations to our phenomenal athletes whose efforts have led to this historic milestone for India.… pic.twitter.com/CucQ41gYnA
केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।” वे भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में हमारे एथलीटों ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई नए एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं। एथलेटिक्स में 29 मैडल और निशानेबाजी में 22 पदक जीतकर नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही भारत द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना सुनिश्चित हुआ है। मैं इन एशियाई खेलों में इतिहास रचने के लिए सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूं।
"My greetings to all the athletes on behalf of 140 crore Indians. They are an inspiration for the sportspersons of the future"
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) October 7, 2023
- Union Minister @ianuragthakur on India touching 100th medal mark in #AsianGames.#AsianGames2022 @Anurag_Office @Murugan_MoS @kheloindia @Media_SAI… pic.twitter.com/SIzBiJBprP
तीन साल की उम्र से सिर के नीचे बैट रखकर सोते थे गिल... जानिए उनकी चिलचस्प किस्से
डेस्क। (साभार सोशल मीडिया)। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल 3 साल की उम्र से ही सर के नीचे बैट रख कर सोते थे। शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर, 1999 को पंजाब के ऐसे घर में हुआ जहां परिवार के अधिकतर लोग पहलवानी और कबड्डी का शौक रखते थे। शुभमन के दादा दीदार सिंह बहुत अच्छे कबड्डी के खिलाडी रहे हैं। वे अपने बेटे लखविंदर सिंह को पहलवान बनाना चाहते थे, पर लखविंदर की जांघ की हड्डी टूट गई और वे किसान बन कर रह गए। लखविंदर को क्रिकेट में दिलचस्पी थी। उनका बेटा शुभमन 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट के पीछे दीवाना था। पिता बताते हैं कि खिलौनों के तौर पर भी बेटे को सिर्फ क्रिकेट बैट और बॉल ही पसंद आते थे। बाकी कोई और खिलौना नन्हा शुभमन कभी छूता भी नहीं था। वह अपने बैट और बॉल के साथ ही सोता था। जब भी नन्हा शुभमन मेला घूमने जाता था, तो बगैर प्लास्टिक के बल्ले खरीदे वापस घर नहीं आता था।
शुभमन के क्रिकेट प्रेम को देखकर पिता लखविंदर सिंह ने अपने खेत में ही उनके लिए क्रिकेट का मैदान बना दिया। वह गांव के लड़कों को गिल को बॉल डालने के लिए कहते। लखविंदर जी बच्चों से कहते कि जो उनके बेटे को आउट करेगा, उसे 100 रुपये मिलेंगे। बच्चे शुभमन को गेंद फेंकते और वह पूरे दिन प्रैक्टिस करते। शुभमन गिल का खेल देखकर पिता को पूरा विश्वास हो गया कि ये क्रिकेट में जरूर नाम कमाएगा। पर शुभमन के पिता को अंदाजा था कि गांव में खेलकर भविष्य बेहतर नहीं हो पाएगा। इसलिए इनके पिता ने अपने घर फाजिल्का को छोड़कर मोहाली में पीसीए स्टेडियम के पास घर किराये पर ले लिया। इसके लिए पिता ने खेती-किसानी सब छोड़ दिया। अगर शुभमन गिल क्रिकेट में बड़ा नाम नहीं बना पाते, तो उनके परिवार के पास खेती-बाड़ी के लिए जमीन भी नहीं बची थी। कुछ वर्षों तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी में प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग लेने के बाद के बाद गिल का खेल बहुत अच्छा हो गया। लोग शुभमन की बैटिंग देखने दूर-दूर से आने लगे।
मात्र 11 साल की उम्र में शुभमन गिल ने पंजाब की अंडर -16 टीम में सिलेक्ट हो कर 5 मैचों में 330 रन ठोक डाले। 2014 में गिल ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी की अंडर-16 कैटेगरी में खेलते हुए पहले ही मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए। शुभमन ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट ML मारकन ट्रॉफी में 351 रनों का निजी स्कोर बनाया और साथी बल्लेबाज निर्मल सिंह के साथ 587 रनो की साझेदारी बना दी। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण वह जल्दी ही भारत की अंडर-19 टीम सिलेक्ट हो गए। अंडर-19 विश्वकप 2018 में भारत के उपकप्तान शुभमन ने इस वर्ल्ड कप में 124 की अविश्वसनीय औसत से 373 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 102* नाबाद रनों की बेहद खूबसूरत पारी खेल कर भारत को फाइनल में पहुंचाया था। शुरुआत से ही पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला बोलता रहा है।
विराट कोहली की ही तरह शुभमन गिल को भी विरोधियों पर हावी होना पसंद है। इसलिए गिल को प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट कहा जाता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में शुभमन गिल ने लाजवाब बल्लेबाजी कर न केवल भारत को चौथा विश्वकप जिताया, बल्कि खुद भी भारत के पूर्व दिग्गज खिलाडियों की प्रशंसा के हकदार बने। शुभमन गिल ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2018 में KKR से की। कोलकाता ने गिल को 1.8 करोड़ में 2018 में खरीदा था। 2018 से 2021 तक शुभमन कोलकाता के लिए IPL खेले। IPL 14 में 478 रन बनाने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले शुभमन को रिटेन नहीं किया और रिलीज कर दिया। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ में शुभमन गिल को अपने साथ शामिल किया। बदले में IPL 15 की 16 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 483 रन बनाकर शुभमन ने पहले ही साल गुजरात को चैंपियन बना दिया। कोलकाता को पहले ही साल एहसास हो गया होगा कि उसने हीरे को खो दिया।
भारतीय एथलीट्स का पहला बैच एशियाई खेल के लिए चीन रवाना... एशियाई खेलों के पदक विजेताओं सहित 43 सदस्य शामिल
नईदिल्ली। आगामी एशियाई खेलों का हिस्सा बनने जा रही भारत की रोइंग टीम बुधवार 6 सितंबर को चीन के हांगझू के लिए रवाना हो गई। टीम में कोचिंग स्टाफ के रूप में एशियाई खेलों के पदक विजेताओं सहित 43 सदस्य (20 पुरुष और 13 महिलाएं) शामिल हैं, जो दर्शाता है कि कैसे पदक विजेता पूर्व नाविक अपने इस खेल में योगदान दे रहे हैं।
13 महिलाओं की भागीदारी वाला यह दल एशियाई खेलों के लिए यात्रा करने वाली महिला नाविकों का सबसे बड़ा दल है। यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिलाओं की आठ स्पर्धाओं को एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और भारत इस आयोजन के लिए एक टीम उतार रहा है।
इसके साथ ही पहली बार टीम 16 सितंबर को एशियाई खेल गांव में जाने से पहले एक सप्ताह के लिए हांगझू में सरकार द्वारा वित्त पोषित (1 करोड़ रुपये की) अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेंगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अच्छी तरह से अनुकूलित होने का मौका मिल जाएगा। चीन रवाना होने से पहले इस दल को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) मुंबई के अधिकारियों ने जोरदार विदाई दी।
इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय नाविकों और मुक्केबाजों का पहला बैच भी मल्टीस्पोर्ट प्रतिस्पर्धा से पहले प्रशिक्षण के लिए चीन के लिए रवाना हो गया। जहां भारतीय मुक्केबाज वुइशान शहर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, भारतीय नाविक निंगबो जियांगशान सेलिंग सेंटर में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, जहां एशियाई खेलों की नौकायन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान... रोहित ब्रिगेड में कौन इन... कौन आउट, देखिए पूरा स्क्वाड
वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर।Here's the #TeamIndia squad for the ICC Men's Cricket World Cup 2023 ????#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
भारत—पाक हाईवोल्टेज मैच के लिए बेसब्र फैन्स... किसका चलेगा बल्ला... कौन बिखेरेगा गिल्लियां