देश-विदेश
शादी से 5 दिन पहले... फांसी पर झूल गई युवती... काम करते—करते अचानक कमरे में गई, कर ली खुदकुशी
बिजराड़ थाना के कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक युवती के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि बीते कई दिनों से बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी के कारण शुक्रवार को दोपहर के समय से दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हत्या की हो रही साजिश... सुरजेवाला ने पीएम मोदी को किया टारगेट... भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप
#WATCH | BJP leaders are now hatching a plot to murder Mallikarjun Kharge and his family members. This is now clear from the recording of BJP's candidate from Chittapur who also happens to be the blue-eyed boy of PM Modi and CM Bommai: Congress leader Randeep Singh Surjewala… pic.twitter.com/JuKFTYktNy
— ANI (@ANI) May 6, 2023
सुरजेवाला ने आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान अब बीजेपी को पता चल गया है कि माहौल उनके खिलाफ है। इसलिए अब वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसे चित्तापुर से बीजेपी उम्मीदवार की आवाज बताया जा रहा है।
मंत्री परिषद की बैठक में बोले शिवराज, मध्य प्रदेश में गठित होगा श्री रामचन्द्र पथ-गमन न्यास
राज्यपाल ने दिया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश... 5 दिनों के लिए इंटरनेट रहेगा ठप... तैनात की गईं 9 कंपनियां

वहीं, केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्य के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के लिए RAF की टीमों को भी भेजा है। सूत्रों के मुताबिक RAF की पांच कंपनियों को इंफाल एयरलिफ्ट किया गया है, जबकि अन्य 15 जनरल ड्यूटी कंपनियों को राज्य में तैनाती के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
फेमस Youtuber जो... तेज बाइक नहीं चलाने की देता रहा सलाह... रफ्तार ने ही ले ली उसकी जान
नहीं संभल पाया रफ्तार
जब अगस्त्य ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पहली बार 300 की स्पीड से रेसिंग बाइक चलाई तो वह बाइक को संभाल नहीं पाया। इस दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद अगस्त्य की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जातिगत गणना पर HC ने लगाई रोक... सरकार को लगा बड़ा झटका... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आया फैसला
बता दें कि बिहार में जनवरी 2023 में जातीय जनगणना का काम शुरू हुआ था। दूसरे चरण का काम 15 अप्रैल से लेकर 15 मई तक होना था। पहले चरण में मकानों की गिनती की गई थी। दूसरे चरण में जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर लोगों की जाति के अलावा उनके आर्थिक ब्यौरे की जानकारी जुटा रहे थे।
जंतर—मंतर पर आधी रात बवाल... पहलवानों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप... अब मेडल लौटाने का ऐलान
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। pic.twitter.com/sOnjpCZiqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023


#WATCH अगर मेडल का सम्मान ऐसा ही है तो हम इस मेडल का क्या करेंगे। इससे अच्छा तो हम मामूली जिंदगी जी लेंगे और हमने जो मेडल जीते हैं उसे हम भारत सरकार को वापस कर देंगे। धक्का-मुक्की और गाली गलौज के से समय पुलिस को नहीं दिखता की ये पद्म श्री हैं, उन्होंने इस सम्मान की लाज नहीं रखी:… pic.twitter.com/l2djOBWRcU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2023
- आप नेता गोपाल राय ने कहा है कि वे पहलवानों के समर्थन में पंचायत करेंगे।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2023: भविष्य की चुनौतियों से निपटने खेती में तकनीक का समर्थन जरूरीः तोमर
जवाहर नवोदय विद्यालयों के 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आज
सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में हुए शामिल सीएम, ओलावृष्टि से फसल क्षति के सर्वे के दिए निर्देश
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले के बाड़ी जनपद के ग्राम गूगलवाड़ा में सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग- ज्ञान, भक्ति और कर्म है। इन सद्मार्गों पर चल कर सभी सुखमय जीवन व्यतीत करें और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही समाज और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में ओला गिरने से फसल को नुकसान हुआ है, वहाँ सर्वे प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने देवबाबा से एक कि.मी. रोड का निर्माण कराने, स्कूल की बाउन्ड्री वाल बनवाने तथा खपरिया से जमनिया रोड बनवाने की बात कहीं।
मुख्यमंत्री ने भैंसई, शिवताल तथा चन्द्रबढ़ में भी रोड बनाने के लिए कहा। सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक सुरेन्द्र पटवा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भारतीय मूल के अजय बंगा ने बढ़ाया देश का गौरव, बनेंगे वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष
राजधानी के भरे बाजार में बड़ी वारदात... पुलिस वाले बनकर 20 लाख की ठगी... कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
पीड़ित कर्मचारी विपुल जयपुर में ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रहता है। पिछले 4-5 साल से विपुल बाबा हरीशचंद्र मार्ग पर विशाल के यहां पर काम करता हैं। घटनास्थल से विपुल के सेठ का ऑफिस 200 मीटर की दूरी पर है। विपुल जब तक सेठ विशाल को बुलाकर लाया, तब तक बदमाश मौके से गायब हो गए।
'जय बजरंगबली' के नारे के साथ PM मोदी ने कांग्रेस पर चलाए तीखे बाण... CM भूपेश बघेल बोले, यहां भी लग सकता है प्रतिबंध
जो लोग कर्नाटक में आतंक फैलाने की साजिश में गिरफ्तार होते हैं कांग्रेस उन्हें बचाने के लिए आ जाती है। इतना ही नहीं रिवर्स गियर कांग्रेस ऐसे एंटी-नेशनल लोगों पर दर्ज मुकदमे ना केवल वापस ले लेती है बल्कि उन्हें छोड़ भी देती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/srHF8HSBgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
#WATCH कांग्रेस आपका एक वोट इसलिए चाहती है क्योंकि बीजेपी सरकार के फैसलों को, जनहित के योजनाओं और यहां के लोगों के कल्याण के लिए जो काम किए हैं उन सबको पलटना चाहती है। कांग्रेस कुछ भी कर ले...लेकिन यहां पर एक आवाज सुनने को मिलता है कि इस बार बीजेपी की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र… https://t.co/4JB9oxLu1g pic.twitter.com/Lc9tQldWbK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
#WATCH मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं...जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है: छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/i64hYjRUKA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जवाबी हमला किया है। उनका कहना है कि मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं...जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बली पर नहीं, बजरंग बली हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है।
चुनावी मौसम में बारिश का कहर... आम के पेड़ से गिरा नोटों का बंडल... क्या है पूरा मामला, पढ़िए ये खबर
इससे पहले बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के घर से करीब छह करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे। जबकि उनके बेटे के कार्यालय से भी दो करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। जिसके बाद विधायक के बेटे प्रशांत मदल को गिरफ्तार कर लिया गया था। घर से आठ करोड़ बरामद होने के बाद उन्होंने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।
मकान किराए पर देने OLX पर दिया विज्ञापन... सेना का जवान बन इंजीनियर को लगाया चूना... कैसे बनाया शिकार, पढ़िए
राजधानी में आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली... सुबह 9 बजे से पहले निपटाने होंगे जरुरी काम... दोपहर 3 बजे के बाद बहाल होगी व्यवस्था
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक सागर स्टेट, शारदा कुंज, गांधी नगर मार्केट, अर्जुन वार्ड, विनीत कुज, कस्टम कॉलोनी, अनुपम हॉस्पिटल, सीआई कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, जिंसी, नीम वाली रोड, आजाद नगर, अमीन मार्केट, रविदास कॉलोनी, साकेत नगर, 9ए-9बी, अलकापुरी, बीएसएनएल, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स, श्रीराम कॉलोनी, स्नेहा नगर, मोहिनी दीप एवं आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी।
डिवाइडर से टकराई ओवर स्पीड ऑडी कार... तीन युवतियों सहित रिटायर्ड अफसर के बेटे की मौत... राजधानी लौटते वक्त हुआ हादसा
हाथ में महंगी और लक्जरी कार की स्टेयरिंग आने के बाद युवाओं का जोश आपे से बाहर हो जाता है, जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक हादसा जयपुर में रिंग रोड के पास हुआ है। एक ओवर स्पीड ऑडी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार तीन युवतियों समेत चार की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक युवक की पहचान हुई है। वह रिटायर्ड आर्मी अफसर का बेटा है। कार उसी युवक की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कार की स्पीड 120 से अधिक थी।
चाकसू SHO भूरी सिंह ने बताया- हादसा सोमवार देर रात 3 बजे शिवदासपुरा इलाके स्थित रिंग रोड पर हुआ। ऑडी कार सवार युवक-युवती अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। कार का इंजन बाहर निकलकर रोड पर आ गया। वहीं, ड्राइवर साइड का टायर एक्सल से टूटकर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा।
उन्होंने बताया कि डिवाइडर से टकराते ही कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे, लेकिन वह भी जान नहीं बचा पाए। जल्द जयपुर लौटने के चलते ओवर स्पीड में कार चलाई जा रही थी। टोंक रोड पर उतरने का अचानक याद आने पर ओवर स्पीड कार मोड़ते ही कट पर डिवाइडर से टकराने से हादसा हो गया।
एसीपी मानसरोवर अभिषेक शिवहरे ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां थीं। सूचना पर शिवदासपुरा, चाकसू और सांगानेर सदर थाने का अमला मौके पर पहुंचा।
पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद कार में फंसे युवक-युवतियों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सभी को हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवतियों और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल दो लोगों को गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
शिवदासपुरा थाना के एसआई हसन अली ने बताया कि फिलहाल मृतकों में से एक की पहचान हुई है। राजेश सिंह (28) जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला था। ऑडी कार भी उसी के नाम पर है। राजेश के पिता आर्मी से रिटायर्ड अफसर हैं। राजेश ही हादसे के वक्त कार चला रहा था। दोनों घायलों के बेहोश होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है।