देश-विदेश
सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक
सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 समावेशी विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण था। इसमें सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में प्रौद्योगिकी को रखा गया। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव अतुल कुमार तिवारी द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से शहरी-ग्रामीण अंतर को पाटने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की शक्तिशाली भूमिका के बारे में बताया गया।
सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 के उद्घाटन के दौरान कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा, “सीएससी प्रौद्योगिकी के माध्यम से शहरी-ग्रामीण अंतर को पाटने वाले एक क्रांतिकारी विचार है।” उनकी टिप्पणियों ने ग्रामीण सशक्तीकरण और समावेशी विकास के माध्यम से एक स्थायी कल के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का लाभ उठाने के कार्यक्रम के केंद्रीय विषय पर प्रकाश डाला।
तिवारी ने भारत की सामाजिक पूंजी को मजबूत करने में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की दूरदर्शी भूमिका का भी उल्लेख किया। यह ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने सीएसआर पहलों को आगे बढ़ाने में सीएससी अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका विशेष रूप से ग्रामीण आबादी के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और डिजिटल सशक्तिकरण में इसे स्वीकार किया। उन्होंने इसके राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप होने के लिए, विशेष रूप से पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण देने के लिए सीएससी की प्रशंसा की।
सीएससी अकादमी और भारतीय ईएसजी नेटवर्क द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में सरकार, कॉर्पोरेट और विकास क्षेत्र के अग्रणी एक साथ आए और इस बात पर चर्चा की गई कि सीएसआर किस प्रकार पर्यावरणीय स्थिरता, सामुदायिक विकास और ग्रामीण भारत में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है।
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए 'बुजुर्गों का सम्मान' पहल पर एक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
Delhi | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (2 मई, 2025) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल- 'बुजुर्गों का सम्मान' कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक गृहों का वर्चुअल उद्घाटन, सहायक उपकरणों का वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्मकुमारी संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक और भागदौड़ भरी जिंदगी में वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन हमारी युवा पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है। वरिष्ठ नागरिकों के पास जो अनुभव और ज्ञान है, वह युवा पीढ़ी को जटिल चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था आध्यात्मिक रूप से खुद को सशक्त बनाने, अपने जीवन और कार्यों का विश्लेषण करने और सार्थक जीवन जीने का भी एक चरण है। आध्यात्मिक रूप से सशक्त वरिष्ठ नागरिक देश और समाज को अधिक समृद्धि और प्रगति की ओर आगे बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। आमतौर पर परिवारों में देखा जाता है कि बच्चे अपने दादा-दादी के साथ बहुत सहज रहते हैं। बुजुर्ग सदस्य अपने परिवार के लिए भावनात्मक स्तंभ की तरह होते हैं। जब बुजुर्ग अपने परिवार को समृद्ध होते देखते हैं तो वे भी शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुआ बदलाव: अब सालभर में सिर्फ 4 दिन होगा आयोजन, इतने जोड़ों की होगी शादी
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में संशोधन किया है। अब सालभर में सिर्फ चार दिन ही सामूहिक विवाह होगा। वहीं इस स्कीम के तहत अब न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों की शादी हो सकेगी। यह संशोधन 15 मई से लागू होंगे।
देश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में संशोधन किया है। नये संशोधन में इस योजना के लिये चार तिथियां बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और तुलसी विवाह (देवउठनी ग्यारस), एक अन्य तिथि विभाग के अनुसार निर्धारित की जाएगी। योजना के अंतर्गत अब सामूहिक विवाह सालभर में चार बार इन्हीं तिथियों में आयोजित होंगे।
शासन ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की दृष्टि से तिथियों का निर्धारण किया है। साथ ही सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों की न्यूनतम संख्या 11 और अधिकतम 200 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए बाकी की शर्तें पहले की ही तरह है।
आपको बता दें कि डॉ मोहन यादव की सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49 हजार रुपये सीधे वधु के खाते में ट्रांसफर किये जाते हैं और 6 हजार रुपये की राशि आयोजनकर्ताओं को व्यवस्थाओं के लिए दिया जाता है।
भारत और यूरोपीय संघ ने साल 2025 के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौता करने और नीतिगत व्यापार संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
Delhi | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक ने वैश्विक व्यापार चुनौतियों के समाधान के लिए एक दूरदर्शी तथा मौलिक वार्ता की और 2025 के अंत तक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न करने के अपने साझा संकल्प की पुष्टि की। यह प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के उस नीतिगत दिशा पर आधारित है जिसे फरवरी 2025 में यूरोपीय संघ के आयुक्तों की नई दिल्ली की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दी गई थी।
यह उच्च स्तरीय सहभागिता इस बात को दर्शाती है कि दोनों साझेदार व्यावसायिक रूप से सार्थक, पारस्परिक रूप से लाभकारी, संतुलित और निष्पक्ष व्यापार साझेदारी बनाने के लिए रणनीतिक महत्व रखते हैं जो आर्थिक सुदृढ़ता और समावेशी विकास का समर्थन करती है। इस बैठक में कई वार्ताओं में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया और मासिक वार्ता दौरों और अनवरत आभासी सहभागिता के माध्यम से चल रही गति को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान और व्यावहारिकता की भावना से लंबित मुद्दों को हल करने के अपने उद्देश्य को दोहराया, जिसमें 12-16 मई 2025 को नई दिल्ली में होने वाला अगला दौर भी शामिल है।
भारत ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार वार्ता में सार्थक प्रगति के लिए टैरिफ चर्चाओं के साथ-साथ गैर-टैरिफ बाधाओं (एनटीबी) पर भी समान ध्यान देने की आवश्यकता है और नियामक ढांचे को समावेशी, आनुपातिक होना चाहिए तथा व्यापार को प्रतिबंधित करने से बचना चाहिए।
भारत-यूरोपीय संघ एफटीए में डिजिटल संक्रमण का समर्थन करते हुए विविध और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा देकर वैश्विक वाणिज्य की उभरती वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने की आकांक्षा है। दोनों पक्षों ने आशा व्यक्त की है कि मुक्त व्यापार समझौता हो जाने पर, यह व्यापक भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी के एक परिवर्तनकारी स्तंभ के रूप में काम करेगा, बाजार पहुंच को बढ़ाएगा, नियामक सहयोग का समर्थन करेगा और दोनों पक्षों में नवाचार और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा। दोनों पक्षों ने आर्थिक जीवन शक्ति को बनाए रखने में निवेश प्रवाह और दोनों पक्षों के लोगों की गतिशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।
बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- बात नहीं मानी तो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिव समिति की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf of projects) तैयार किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि Plinth Area Rates के आधार पर उनकी अनुमानित लागत का विवरण देते हुए, नियोजन विभाग को तथा उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध करायी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर बैठक तभी प्रस्तावित की जाय, जब प्रकरण नीतिगत हो अथवा अन्तर्विभागीय हो अथवा प्रस्ताव As per rules of business हो अथवा कई विभागों से सम्बन्धित हो या इसका प्रभाव कई विभागों पर पड़ने की सम्भावना हो। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रकरणों पर विभाग के स्तर से ही निर्णय लिया जाए।
भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहल
Delhi | भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की सटीकता में सुधार और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहल की है। ये उपाय इस वर्ष मार्च में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी)
ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन के दौरान परिकल्पित पहलों के अनुरूप हैं।
आयोग अब मतदाता पंजीकरण नियम,1960 के नियम 9 और जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम,1969 (वर्ष 2023 में संशोधित) की धारा 3(5)(बी) के अनुरूप भारत के महापंजीयक से इलेक्ट्रॉनिक रूप से मृत्यु पंजीकरण डेटा प्राप्त करेगा। इससे निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को पंजीकृत मृत्यु के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
इससे बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को फॉर्म 7 के अंतर्गत औपचारिक अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना, क्षेत्रीय दौरों के माध्यम से सूचना का पुनः सत्यापन करने में सहायता मिलेगी।
मतदाता सूचना पर्चियों (वीआईएस) को मतदाताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने इसके डिजाइन में भी
परिवर्तन करने का निर्यय किया है। मतदाता का सूची क्रमांक और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी, साथ ही फॉन्ट का आकार भी बढ़ाया जाएगा, जिससे मतदाताओं के लिए अपने मतदान केंद्र की पहचान करना और मतदान अधिकारियों के लिए मतदाता सूची में उनके नाम को सुगमतापूर्वक ढूंढना आसान हो जाएगा।
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी, सड़कों पर भरा पानी, 40 फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी,
दिल्ली-NCR में देर रात से से भारी बारिश हो रही है। बिजलियों की गड़गड़ाहट के बीच भारी बारिश का दौर आज भी जारी है। भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। बारिश और खराब मौसम के मुताबिक लगभग 35 फ्लाइट्स प्रभावित हुए हैं। बारिश की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। विशेष रूप से उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
पालम मौसम केंद्र ने 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की पुष्टि की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो गिरफ्तार, प्रशासन को दी थी खुली चुनौती….
जशपुर – शासकीय कार्य में बाधा डालना और शासन-प्रशासन को खुली चुनौती देना भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का और उसके साथी को महंगा पड़ गया। जशपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 29 अप्रैल की है जब तहसीलदार बागबहार श्री कृष्ण मूर्ति दीवान अपनी टीम और रेलवे अधिकारियों के साथ ग्राम तिरसोंठ में शांतिपूर्ण रेलवे सर्वे के लिए पहुँचे थे। उसी दौरान रूपनारायण एक्का और उसके साथियों ने मौके पर पहुँचकर सर्वे कार्य में बाधा उत्पन्न की, अधिकारियों को धमकी दी और कहा कि वे शासन के आदेश नहीं मानेंगे।
रूपनारायण एक्का ने कहा था कि “यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता है और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगें, यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है।” इस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी अंबिकापुर की ओर भागते पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी सुनील खलखो को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 221, 223 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार कुल 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की करुणामय शासन पर आरजीडीआई श्रृंखला पर मुख्य भाषण दिया
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की प्रमुख प्रशिक्षण अकादमी पीडीयूएनएएसएस द्वारा आयोजित शासन की पुनर्कल्पना : उत्कृष्टता के लिए चर्चा (आरडीजीई) श्रृंखला में मुख्य भाषण दिया। देश भर से ईपीएफओ अधिकारियों और अधिकारियों ने इस सत्र में वर्चुअल रूप से भागीदारी की।
शासन की पुनर्कल्पना : उत्कृष्टता के लिए चर्चा (आरडीजीई) पहल का शुभारंभ वर्ष 2023 में “सुशासन दिवस- 25 दिसंबर” पर हुआ थी और यह देश में व्यावहारिक चर्चाओं के लिए अपनी तरह के एक मंच के रूप में विकसित हुई है, जो सार्वजनिक शासन में विश्वास और सच्ची उत्कृष्टता की खोज को प्रोत्साहन देती है। आरजीडीई श्रृंखला का यह लगातार सत्रहवां संस्करण था।
सत्यार्थी ने जयपुर के बाल आश्रम से संबोधन करते हुए लोक प्रशासन में करुणामय शासन की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति, गहन सुनवाई और नैतिक उत्तरदायिता की भावना पर आधारित शासन उत्तरदायी और प्रभावी संस्थानों के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक समाज के अपनी नैतिक सीमा खोने पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन प्रणाली में कृतज्ञता और मानवीय संबंधों के नवीनीकरण का आह्वान किया।
अजीत कुमार, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (राजस्थान) ने जयपुर में सत्यार्थी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति, संचालन पीडीयूएनएएसएस के निदेशक कुमार रोहित तथा संचालन आरपीएफसी-I उत्तम प्रकाश ने किया।
केंद्रीय पीएफ आयुक्त ने अपने समापन भाषण में, सभी ईपीएफओ अधिकारियों से अपने कार्य में कम से कम एक निर्णय को लागू करने का आग्रह किया, जो करुणा के मूल्यों को दर्शाता हो - जो इस गहन रूप से आकर्षक सत्र से प्राप्त एक कार्यान्वयन योग्य सीख है।
आरजीडीई श्रृंखला ईपीएफओ के भीतर विचार नेतृत्व, मूल्य-आधारित प्रशासन और क्षमता निर्माण को प्रोत्साहन देती है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुंबई में निवेशकों के साथ वार्तालाप; अंबानी, बिड़ला, टाटा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रुचि जताई
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर को देश के लिए एक नए विकास इंजन के रूप में स्थापित करने के भारत सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता जताई। सिंधिया ने कहा कि उनका लक्ष्य आठ राज्यों को भारत के विकास इंजन के रूप में एक एकीकृत विकास लक्ष्य में समाहित करना है। उन्होंने क्षेत्र में सतत विकास को गति देने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका का भी उल्लेख किया।
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने उद्योगपतियों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा की गई कुछ प्रमुख पहलों को भी साझा किया, जिसमें सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय कार्यबल का गठन, प्रत्येक राज्य में निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों (आईपीए) की स्थापना आदि शामिल हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सांख्यिकी सलाहकार धर्मवीर झा ने सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों में प्रमुख निवेश अवसरों की जानकारी दी।
बैठक में हुए विचार-विमर्श के दौरान कृषि आधारित उद्योग, वस्त्र और पर्यटन सहित क्षेत्र-विशिष्ट विकास क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
राइजिंग नॉर्थईस्ट समिट 2025 इस क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को सामने लाने के लिए प्रमुख हितधारकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच प्रदान करते हुए इस उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में गति को जारी रखेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 23-24 मई, 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में किया जायेगा।
पाणिग्रहण संस्कार का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत के साथ नागदा में सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल
Bhopal |मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत ने समारोह में उपस्थित वर-वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री विवाह योजना में शासन की ओर से दी जाने वाली राशि के चेक वितरित किये और उन्हें पौधे भी भेंट किये।
समारोह में 70 जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक डॉ.चौहान, राजेश धाकड़, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, विजय पटेल, दौलत राम प्रजापत, सुल्तान सिंह शेखावत, सुभाष चंद्र शर्मा, लाल सिंह जी राणावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
एयर मार्शल एसपी धारकर भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए
एयर मार्शल एसपी धारकर राष्ट्र के प्रति 40 वर्षों की शानदार सेवा पूरी करने के बाद, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) से 30 अप्रैल 2025 को उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए।
एयर मार्शल धारकर को 14 जून 1985 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों में फ्लाइंग पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों पर 3600 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। वे एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक, फाइटर स्ट्राइक लीडर और उपकरण रेटिंग प्रशिक्षक और परीक्षक हैं। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, भारत और आर्मी वॉर कॉलेज, यूएसए के पूर्व छात्र हैं।
उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार संभाला, जिसमें पूर्वी वायु कमान (ईएसी) में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी का पद शामिल है। उन्होंने मुख्यालय ईएसी में वायु रक्षा कमांडर और वायु मुख्यालय में सहायक वायु कर्मचारी प्रमुख (प्रशिक्षण) के पद भी संभाले। वे रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के पहले महानिदेशक थे।
उनकी असाधारण उच्चस्तर की सराहनीय सेवाओं के सम्मान में, एयर मार्शल को 2014 में अति विशिष्ट सेवा पदक, 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक और 2025 में उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ पद से सेवानिवृत्त हुए
लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, लगभग चार दशकों की सेवा पूरी करने के बाद 30 अप्रैल, 2025 को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीएईएससी) पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दिन, उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन में तीनों सेनाओं की तरफ से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
वे अप्रैल 2023 से सीआईएससी के पद पर थे और इस दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता और तालमेल को बढ़ावा दिया। लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विश्वसनीय क्षमता हासिल करने की दिशा में रक्षा साइबर एजेंसी और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सरकार के आत्मनिर्भर भारत विजन के अनुरूप, भारतीय रक्षा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित किया। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और नेशनल डिफेंस एकेडमी में बड़े सुधारों को आगे बढ़ाने और पाठ्यक्रम की समीक्षा करने से लेकर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तक उन्होंने सशस्त्र बलों में विविधता और समावेश को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पड़ोसी देशों के साथ रक्षा सहयोग बनाए रखने और क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू ने विभिन्न मंचों पर भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सशस्त्र बलों की मानवीय सहायता और आपदा राहत क्षमताओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिसंबर 1985 में पंजाब रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल ऑफिसर जेपी मैथ्यू, 09 जनवरी, 2022 को इसी रेजिमेंट के कर्नल बने। उनकी शानदार सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
केंद्र सरकार कराएगी जाति जनगणना... कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा फैसला
नईदिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। कैबिनेट ने बुधवार को यह फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा है कि जातियों की गणना जनगणना में होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जातियों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया है।
जातिगत जनगणना क्या है?
दरअसल, जातिगत जनगणना का मतलब है जब देश में जनगणना की जाए तो इस दौरान लोगों से उनकी जाति भी पूछी जाए। सीधे शब्दों में कहें तो जाति के आधार पर लोगों की गणना करना ही जातीय जनगणना है। राज्य की बात करें तो बिहार में जातिगत जनगणना कराई गई है।
इंदौर में मेगा रोजगार मेला 9 मई को... 10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
इंदौर। इंदौर जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आगामी 9 मई 2025 को महापौर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मेगा रोजगार मेले के माध्यम से हम अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यताओं के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले के आयोजन में कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। उन्होंने कहा कि कंपनियों का पंजीकरण, युवाओं का पूर्व पंजीकरण, साक्षात्कार की व्यवस्थाएँ, मार्गदर्शन केंद्र, हेल्प डेस्क, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं यातायात प्रबंधन जैसी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि रोजगार मेले के लिए प्रचार-प्रसार अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है ताकि अधिकतम संख्या में युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। इस रोजगार मेले में पेटीएम, टॉरस प्राइवेट, पटेल मोटर्स, एयरटेल, ज़ोमेटो, सोनी इंडिया, नीयट लिमिटेड, डॉ. रेड्डी ग्रुप आदि कम्पनियॉ और कई अन्य सेक्टर जैसे आईटी, रिटेल्स, ई- कॉमर्स, बीवीओ, कंसल्टेंट्स, फार्मा, फिनटेक, सेल्स, मार्केटिंग, अकाउंटिंग एंड फाईनेंस जैसी 100 से ज्यादा कंपनियाँ एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की जायेगी। रोजगार मेले में 10 हजार से ज्यादा युवाओं के भाग लेने की संभावना है। साथ ही करियर काउंसलिंग और गाइडेंस एक्सपर्ट्स करियर द्वारा सीवी बनाने, इंटरव्यू टिप्स आदि विषयों पर भी सलाह दी जायेगी।
यह आयोजन युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरियों के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने, बेरोजगार युवाओं के लिए प्रभावी प्लेटफार्म तैयार कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए फ्री करियर काउंसलिंग, स्किल डेवेलपमेंट सेंशन और ट्रेनिंग वर्कशॉप के उद्देश्य से हो रहा है।
महापौर मेगा रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र सहित शैक्षणिक योग्यता जिसमें 10वीं उत्तीर्ण, 12वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमाधारक (जिसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक), स्नातक (बीए, बीएससी बी. कॉम, बीबीए, बीसीए आदि), स्नातकोत्तर (एम.ए, एमएससी, एमबीए, एमसीए) के दस्तावेज लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा कुछ कंपनियों द्वारा विशेष योग्यता भी मांगी जा सकती है। कौशल के रूप में बेसिक कम्युनिकेशन स्किल्स और टेक्निकल स्किल्स की भी आवश्यकता है। रोजगार मेले के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से 30-35 वर्ष तक हो सकती है।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म और क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन के पश्चात ही रसीद क्रमांक, ई-कार्ड और पास की सुविधा प्रदान की जायेगी। उक्त रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी।
Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, तुला और कर्क राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे. परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कल आप कर सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं. आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. कोई नया वाहन आदि कल आप खरीद सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा. आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा. किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा. आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है. आर्थिक तौर से कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी. पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी. पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. साथ ही आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा. आय के नए मार्ग खुलेंगे. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का मूड बन सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा. नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें. किसी नए कार्य की शुरुआत न करें. साथ ही अपने पार्टनर से अपनी मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी.
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे. आपके सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी. व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे. आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी. आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें, नहीं तो भारी नुकसान में जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप परेशान दिखाई देंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे. माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का कल आपको सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा काम कल आप शुरू कर सकते है. काम में रूकावट जरूर आएगी. वाणी पर संयम रखें.
धनु राशि
धनु राशि के जातक आज लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें, नहीं तो चोट आदि लग सकती है. कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों से जानकारी लें. वैसे व्यापार में बड़ा निवेश करना कल आपके लिए ठीक नहीं होगा. नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता है. परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातक आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. वाहन आदि के चलाने में आप सावधानी बरतें. परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी और बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. वाद विवाद से आप दूर रहें. पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है. पत्नी से संबंध मधुर होंगे.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे.स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे. सामंजस की स्थिति नजर आएगी और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदरी से पहले चेक करें रेट
नई दिल्ली: अक्षय तृतीया के ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है.अक्षय तृतीया का पर्व इस साल 30 अप्रैल को पड़ रहा है. इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ होता है. अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के चलते सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका है. सोने की खरीदारी करने से पहल ये चेक कर लें कि आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है.
सोने-चांदी के ताजा रेट
बता दें कि पिछले दिनों सोने की कीमतों कई उतार चढ़ाव देखने को मिले है. हाल ही में सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार चला गया था. लेकिन आज की कीमतों में कुछ गिरावट आई है. आज की कीमतों के हिसाब से आपके लिए सोना खरीदना काफी फायदेमंद रहने वाला है. है.ऐसे में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको सोने-चांदी के ताजा रेट बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं…
देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का रेट
देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के कीमतों में आज 600 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरट सोने की कीमत 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम , बैंगलुरू में सोने की कीमत 97,535 रुपये प्रति 10 ग्राम,चेन्नई में सोने की कीमत 97,541 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 97,545 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोने की कीमत 97,547 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
वहीं, देश के अलग अलग राज्यों में 22 कैरट के 10 ग्राम सोने के दामों में भी गिरावट आई है. देश के प्रमुख शहरों जैसे बैंगलुरू में 89,405रुपये प्रति 10 ग्राम ,चेन्नई में 89,411 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 89,563 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकता में 89,415रुपये प्रति 10 ग्राम ,मुम्बई में 89,417 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.