दिव्य महाराष्ट्र मंडल
संगीत की दर्जेदार सभा में डॉ. साधना शिलेदार ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी

राजमाता अहिल्या बाई पर नृत्य नाटिका आज वीवाय हॉस्पिटल में
दिव्यांग बच्चियों के तैयार हो रहा सर्व सुविधायुक्त आशियाना
महाराष्ट्र मंडल के स्पोर्ट्स क्लब में बढ़ रही खिलाड़ियों की रुचि
वर्ल्ड आर्ट डे पेंटिंग काम्पीटिशन में श्रेयश महाजन प्रथम
रायपुर। वर्ल्ड आर्ट डे के अवसर पर दैनिक भास्कर रायपुर की ओर से पेटिंग काम्पीटिशन का आयोजन ‘मेरे शहर रायपुर का रंग’ थीम पर किया गया। आयोजन के लिए 8 दिनों में 227 लोगों की एंट्री प्राप्त हुई। जिसमें में श्रेयश महाजन की पेंटिंग प्रथम चुनी गई। श्रेयस महाजन महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सभासद डा विकास महाजन और हाउस वाइफ छाया महाजन के पुत्र है।
स्पर्धा में आई 227 एंट्री में टाप 24 का चयन किया गया। जिसमें से तीन सर्वश्रेष्ठ को विजेता चुना गया। श्रेयश महाजन ने रायपुर सदर बाजार की लाइव पेटिंग बनाकर स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महादेव घाट की पेटिंग के साथ नमिता रायदास द्वितीय और राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
महाराष्ट्र मंडल में मराठी सामूहिक उपनयन संस्कार 18 मई को
महाराष्ट्र मंडल में शास्त्रीय गायन का आयोजन 18 अप्रैल को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर और गुनरस पिया फाउंडेशन की ओर से पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान की ओर से शुक्रवार 18 अप्रैल को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डा. साधना शिलेदार नागपुर के शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी सभागृह में शाम 6 बजे प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में डा. शिलेदार के शास्त्रीय गायन के अलावा नाट्य संगीत, भक्ति संगीत और उप शास्त्रीय संगीत की विभिन्न शैलियों में अपना गायन प्रस्तुत करेंगी। उनके साथ संवादिनी पर कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. एम श्रीराम मूर्ति और तबले पर अंचल के युवा वादक बी. शरद संगत करेंगे। संस्था के संयोजक दीपक गुणवंत व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा रायपुर में शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए विगत 13 वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे है।
फिजियोथैरेपी में मिल रही राहत... दर्द भूल.... मुस्कुराकर लौट रहे लोग
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित

रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में प्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं नूतन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमेशा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है। इसी कड़ी में स्कूल में कक्षा 11वीं कामर्स की छात्रा नूतन कौशिक ने रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। नूतन को इस सीरिज में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि नूतन स्कूल में 11वीं कामर्स की छात्रा है। रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में नूतन ने रायपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता। नूतन जो अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 आदि में विगत कई वर्षों से महिला क्रिकेट में खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है । विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने नूतन की सराहना करते हुए समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी।
हनुमान जयंती पर मंडल के महिला केंद्रों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार हनुमान जयंती पर उल्लास के साथ किया गया।

जहां एक ओर महाराष्ट्र मंडल की ओर से तात्यापारा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पाठ का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी से अलग-अलग महिला केद्रों की टीम ने स्थानीय मंदिरों और सदस्यों के घरों में अपना नियमित पाठ जारी रखा।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र का हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ केंद्र की सह संयोजिका स्वाति डबली के घर किया गया। इस दौरान अक्षता पंडित,स्वाति डबली, प्रियंका डबली, प्रीति शेष, चारु शीला देव, सुषमा आप्टे, अवंती अग्निहोत्री, प्रमोदिनी देशमुख, माधुरी डबली और अर्चना मुकादम उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि सरोना केंद्र की टीम सालासर ग्रीन्स स्थित मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठकिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं टाटीबंद केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान कुंद्रा अत्रे, अंजली खेर, लीना साठे, मनीषा मार्जिवे उपस्थित रही। अमलीडीह केंद्र नर्मदेश्वर महादेव के मंदिर में पाठ किया गया। पाठ के दौरान अर्चना भाखरे, अक्षरा भागड़े, रितिका चंदेल व अन्य भक्तगण उपस्थित थे।
प्राचीन तात्यापारा हनुमान मंदिर में भक्तिमय उत्साह के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव


कलचुरी राजवंश काल हुई थी तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर की स्थापना
रायपुर। आज हनुमान जयंती है, हम आज आपको एक ऐसा मंदिर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 100-200 साल नहीं अपितु 12वीं सदी का दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर है। जी..हां... यह मंदिर राजधानी रायपुर के तात्यापारा चौक पर स्थित है। मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा 12वीं सदी में कलचुरी राजवंश काल में की गई थी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले और श्री हनुमान मंदिर समिति के साथ महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा में सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता था। अक्टूबर 2017 में मूर्ति के सामने के हिस्से से सिंदूर का चोला गिर गया, मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने पहली बार मूर्ति से सारा चोला हटवाया। तब जाकर मूर्ति का नया स्वरूप सामने आया। सभी लोगों ने पहली बार मूर्ति का नया स्वरूप देखा था। इसके बाद पुरातत्व विभाग की टीम मंदिर पहुंची और जांच के बाद यह पता चला कि 12वीं सदी में कलचुरी राजवंश काल में मूर्ति की स्थापना की गई है।
मंदिर के उपाध्यक्ष दीपक किरवईवाले ने बताया कि मूर्ति का नया स्वरूप आने के बाद अब बजरंग बली की मूर्ति में सिंदूर का चोला नहीं चढ़ाया जाता। मूर्ति में केवल फूलों की माला ही चढ़ाई जाती है। नया स्वरूप आने के बाद मूर्ति के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए अभिषेक और चोला चढ़ाने की परंपरा बंद कर दी गई है। मंदिर में प्रत्येक शनिवार भजन कीर्तन सौ सालों से अनवरत होते आ रहा है। भजन गाने वाले भी तीन पीढ़ियों से इससे जुड़ी हुई हैं। हर मंगलवार को रात आठ बजे भक्तगण मंदिर में सुंदरकांड का पठन करेंगे।
आज मनाया जा रहा जन्मोत्सव
तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव शनिवार, 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरि कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ शाम 7 बजे महाराष्ट्र मंडल के सभासद, भक्तों के साथ रामरक्षा स्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात श्री हनुमान की महाआरती की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक भक्त के हाथ में एक- एक दीया होगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात भजन- कीर्तन होगा।
पर्ची निकालकर तय करेंगे कौन सा कार्यक्रम किस सदस्य के घर
तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को
भरतनाट्यम महोत्सव संत ज्ञानेश्वर स्कूल की अदिति प्रथम
रायपुर। राजधानी रायपुर की संगीता कला एकाडमी द्वारा 5 अप्रैल को 'नटरंग' नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की अदिति बाग ने भरतनाट्यम स्पर्धा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि संगीता कला एकाडमी द्वारा आयोजित 'नटरंग' नृत्य महोत्सव में कक्षा सातवीं की छात्रा अदिति बाग ने भाग लिया। अदिति ने नृत्य महोत्सव में भरतनाट्यम विधा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाराष्ट्र मंडल में अंतर संस्था और अंतर समाज स्तरीय दो दिवसीय कैरम स्पर्धा 26-27 अप्रैल को
रायपर। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति द्वारा दो दिवसीय कैरम स्पर्धा का आयोजन 26-27 अप्रैल को किया जा रहा है। अंतर संस्था और अंतर समाज के लिए आयोजित इस स्पर्धा का शुभारंभ चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव मालती मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। एकल प्रतिभागी से 350 और युगल से 700 रुपये लिया जाएगा। पुरूष वर्ग के लिए एकल और युगत वहीं महिलाओं के लिए सिर्फ एकल स्पर्धा होगी। उक्त मैच के रेफरी एवं चीफ रेफरी छत्तीसगढ कैरम एसोसिएशन के होंगे। जहां नॅशनल गेम के नियम लागू होंगे।
खेलकूद समिति के हेमंत मार्डीकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य व पदाधिकारी भी इस स्पर्धा में भाग ले सकते है। ऑनलाईन प्रवेश शुल्क के लिए महाराष्ट्र मंडळ के स्कैनर में जमा किया ज सकता है। स्पर्धा मे भाग लेने के लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। जिन प्रतिभागियों को स्पर्धा में शामिल होना है वे 16 अप्रैल तक प्रवेश शुल्क जमाकर अपना नाम दर्ज करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए मालती मिश्रा 9329822985, हेमंत मार्डीकर 9993059700, ओपी कटारिया 9131513357 और सुधीर जाऊळकर 9827111477 से संपर्क किया जा सकता है।