BIG BREAKING : दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला... DRG के 11 जवान शहीद... पेट्रोलिंग से लौटते वक्त बम से उड़ाई गाड़ी
2023-04-26 03:28 PM
748
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां पर नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। नक्सलियों के इस हमले की वजह से DRG के 11 जवानों की शहादत की खबर सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है, तो इसे नक्सलियों की बौखलाहट बताया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली हमला हुआ है, जिसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। सभी जवान DRG के थे और पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे, इसी दौरान घात लगातार बैठे नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी पर बम से हमला किया। इस हमले की वजह से हुए धमाके में DRG जवानों को लेकर निकली गाड़ी उड़ गई और सवार सभी जवान शहीद हो गए।
दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023
हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके…
खबर यह भी है कि उनके साथ बाइक पर भी आगे—पीछे कुछ और जवान चल रहे थे, लेकिन माओवादियों ने उस वाहन को टारगेट किया, जिसमें DRG के 11 जवान सवार थे। इस हमले के बाद बाइक सवार जवानों ने मोर्चा संभाला, लेकिन हमले के तत्काल बाद ही नक्सली मौके से भाग निकले।
इस घटना की सूचना के तत्काल बाद दंतेवाड़ा मुख्यालय को सूचित किया गया है, जहां से एम्बुलेंस और बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है।

