भारत की बेटियों ने बांग्लादेश को दी जोरदार पटखनी... चैम्पियन बनकर लौटेंगी स्वदेश...
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहला गेम अपने नाम किया। हालांकि, मलेशिया की जोड़ी ने मुकाबले की तेज शुरुआत की थी, विपक्षी जोड़ी के पास 0-3 की बढ़त थी, लेकिन इसके बाद स्कोर 3-7 हो गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 11-9 की बढ़त बना ली। इस दौरान सात्विक और चिराग ने लगातार 6 पॉइंट हासिल किए। बहरहाल, भारतीय जोड़ी ने आखिरी में 21-17 से सेट अपने नाम कर लिया। वहीं, इसके बाद भी भारतीय जोड़ी का मैच पर दबदबा कायम रहा।
BCCI ने लीड स्पॉन्सर के लिए इनविटेशन टु टेंडर (ITT) रिलीज किया है, पांच लाख प्लस GST के साथ खरीद सकता है। इसे भरने की आखिरी तारीख 26 जून है। बता दें, पिछले ही महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के अलावा एडिडास विमेंस सीनियर नेशनल क्रिकेट टीम, इंडिया ए, इंडिया बी और अंडर-19 मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम की जर्सी को भी स्पॉन्सर करेगा।
अंबति रायडू ने आज होने जा रहे फाइनल मुकाबले से पहले तक 203 आईपीएल मैचों में भाग लिया। इस दौरान रायडू ने 28.29 की औसत से 4320 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक और 1 शतक लगाए, हालांकि रायडू के लिए आईपीएल 2023 का सीजन कुछ खास नहीं रहा है और वह 15 मैचों में 15.44 के एवरेज से 139 रन ही बना सके हैं। आईपीएल 2023 में अंबति रायडू को ज्यादातार मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल लिया गया है।
गौरतलब है कि मुंबई ने लखनऊ को एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है, उसने 81 रनों से जीत दर्ज की थी। अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई और गुजरात के बीच दूसरे क्वालीफायर का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल में उसका सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।