दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आषाढी एकादशी के अवसर पर विट्ठल रखुमाई को तुलसी माल्यार्पण

रायपुर। आषाढी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति द्वारा लगातार 5वें वर्ष फूल चौक स्थित श्री विट्ठल रुखमाई मंदिर में दोपहर 1:30 बजे तुलसी की माला अर्पण कर पूजा- अर्चना की गई। समिति के सदस्यों ने तुलसी दल अर्पण कर  विट्ठल रखुमाई के दर्शन किए। बड़ी संख्या में उपस्थित पर्यावरण समिति के सदस्यों के अलावा मंडळ के सदस्य भी उपस्थित थे।

आज इस आयोजन में मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल, शुभांगी आप्टे,  समन्वयक अभय भागवतकर, समिति पुरुष प्रमुख वैभव बर्वे, समिति महिला प्रमुख अनघा करकशे,  अर्चना पराडकर, दिनकर करकशे, अर्चना मुक़ादम,  गणेशा जाधव, अखिलेश जोशी, पराग दलाल,  रवि गहलोत, श्रीमती गहलोत उपस्थित थीं।