दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में सजने जा रहा है... सुरमयी रविवार... अंताक्षरी के बहाने सावन में लगेगी गीतों की झड़ी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में रविवार 23 जुलाई 2023 यानी आज गीतों की फुलझड़ियां बिखरेंगी तो, मनोरंजन की बारिश होगी। बस कुछ ही पलों के इंतजार के बाज सन एंड सन द्वारा प्रायोजित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। 

गुजरते हर पल के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की धड़कने तेज हो रही है, तो महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भव्य हाल में दर्शकों के आने का सिलसिला भी चल पड़ा है। 
 

आज सुर और ताल के साथ नए पुराने गीतों का सुंदर तालमेल यहां पर देखने को मिलेगा। इस प्रतियोगिता में हर उम्र वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। 

गीतों की माला, पहले बजर दबाने की होड़, हर राउंड को जीतने का उद्देश्य लेकर जहां प्रतिभागी मैदान में उतरेंगे, तो जजों की पैनी नजर उन्हें ताड़ रही होगी। दर्शक उत्साहित होंगे, जीत पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंजेगा। 
 

चंद पलों के इंतजार के बाद शुरु होने वाली इस अंताक्षरी प्रतियोगिता को लेकर महाराष्ट्र मंडल ने पूरी तैयारी कर रखी है। तो प्रायोजक सन एंड सन ज्वेलर्स की मौजूदगी भी नजर आएगी। विजेताओं के लिए खुबसुरत तोहफों के साथ बस अब इंतजार प्रतियोगिता के प्रारंभ होने का है।