महाराष्ट्र मंडळ का नुक्कड़ नाटक, तंबाखू, बीड़ी ये पान मसाला.... तूने खुद से ही खुद का गला दबा डाला
रायपुर। तंबाखू, बीड़ी ये पान मसाला.... तूने खुद से ही खुद का गला दबा डाला.... तंबाखू, बीड़ी छोड़ो, खुशियों से नाता जोड़ा। जी हां... कुछ ऐसा ही संवाद गूंज रहा था रामकुंड बस्ती में। यहां महाराष्ट्र मंडळ के चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक कर रही थी। पांच मिनट तक चले नुक्कड़ को देखने लिए वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सदस्य और चौबे कालोनी महिला केंद्र की सदस्य गौरी क्षीरसागर ने बताया कि चौबे कालोनी महिला केंद्र की ओर से रामकुंड बस्ती में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया। लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बनाने के साथ जागरूक भी किया जाएगा।
चौबे कालोनी महिला केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि आज प्रदर्शित नुक्कड़ नाटक का डायरेक्शन मंडळ की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा काळेले ने किया है। केंद्र की सदस्या गौरी क्षीरसागर, अनुपमा बोधनकर, स्वाती डबली, प्रीति शेष, अवंती अग्निहोत्री ने नाट्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के एक एकत्र हुए थे। जिन्हें नशे से होने वाले नुकसान को बताते हुए नशा नहीं करने को कहा गया।