संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया प्ले..... बताए आंखों की बीमारी के लक्षण और रोकथाम के उपाय
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों आंखों की बीमारी कंटेजिविटिस तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। वहीं महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने जागरूकता लाने इसे लेकर स्कूल ने नाट्य मंचन किया। बच्चों ने आंखों में होने वाली इस बीमारी के लक्षण और रोकथाम के बारे में बताया।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि प्राचार्य मनीष गोवर्धन के निर्देशन में कंटेजिविटिस को लेकर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बच्चों को कंटेजिविटिस होने के कारण, उसके लक्षण और रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं बच्चों ने इस लेकर लघु नाट्य का मंचन भी किया।
शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि लघु नाट्य के जरिए बच्चों को उचित खानपान, जंकफूड से दूरी, साफ-सफाई के बारे में भी बताया गया। आंखों की बीमारी के साथ बच्चों को मौसमी बीमारी को लेकर भी जागरूक किया गया। छोटी-छोटी नाटकीय चर्चाओं के द्वारा बच्चों ने भी खुलकर अपनी बात कहीं।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य ज्ञान भी दिया जाता है। शिक्षिका अपर्णा आठले और अस्मिता कुसरे ने आज बच्चों आंखों में इन दिनों फैली कंटेजिविटिस बीमारी के बारे में बताया। वहीं बच्चों को आंखों की रोशनी तेज करने के लए दो त्राटक योग मुद्रा भी सिखाई गई। इसके साथ प्राणायाम भी कराया गया। जिसे बच्चों ने उत्साह के साथ किया।