दिव्य महाराष्ट्र मंडल
भीषण गर्मी से राहत दिलाने... महाराष्ट्र मंडल फिर वितरित करेगा मठा... सप्ताहभर में दूसरी बार
प्रदेश में 12 वीं की टॉपर... विधि भोसले को महाराष्ट्र मंडल ने किया सम्मानित... कहा, गौरवान्वित है प्रदेश और समाज
वहीं अपनी सफलता और मिले सम्मान को लेकर सीजी बोर्ड टॉपर विधि भोसले ने कहा कि उसने जिस लगन और मेहनत से परीक्षा दिलाई, उसका उसे परिणाम मिला है, लेकिन उसे खुशी इस बात की है कि उसकी इस सफलता से पूरा समाज गौरवान्वित हो रहा है। उसने सम्मान के लिए महाराष्ट महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
महाराष्ट्र मंडल में शुरु हुआ मूंज संस्कार... वेद मंत्रों के साथ बटुकों का हो रहा उपनयन... देखिए भव्य आयोजन की झलकियां

महाराष्ट्र मंडल का यह 24 वां आयोजन है। इससे पहले तकरीबन 300 से ज्यादा बटुकों का उपनयन हो चुका है, जिसमें कन्या मूंज संस्कार भी शामिल है। इस विषय पर आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि कन्या मूंज संस्कार का आयोजन अलग से किया जाएगा, जिसकी जानकारी समय आने पर दी जाएगी।



रविवार को महाराष्ट्र मंडल में भव्य आयोजन... 10 बटुकों का होगा सामूहिक उपनयन संस्कार... हो रही जोरदार तैयारी
मंडल सचिव आचार्य दंडवते ने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडल जल्द ही सामूहिक कन्या उपनयन संस्कार का भी आयोजन करने वाला है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक कन्या का व्रतबंध बीते वर्ष किया गया था। जिसके बाद से कई परिवारों ने रूचि दिखाई है, जिसके लिए महाराष्ट्र मंडल जल्दी ही समय निर्धारित कर सूचना प्रदान करेगा।
महाराष्ट्र मंडल की एक और सार्थक पहल... बच्चों के लिए लगेगा योग शिविर... तत्काल करें संपर्क
योग प्रशिक्षिका आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कॉलोनी भीमसेन धर्मशाला के सामने रायपुर में योग शिविर का आयोजन होगा, जहां पर इस आयु वर्ग के बच्चों को अष्टांग योग मे यम, नियम,आसन,प्राणायाम,योग मुद्रा,ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आसनों के नियमित अभ्यास से शारीरिक लचक, स्मरणशक्ति बढ़ाने,लंबाई बढ़ाने,दृष्टि दोष दूर करने,शारीरिक मानसिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है और इसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर दिए हैं, जिसके माध्यम से इस योग शिविर में बच्चों का पंजीयन कराया जा सकता है। 9479164401, 9753311631
महाराष्ट्र मंडल में भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार... 10 बटुकों का होगा जनेऊ... कन्या व्रतबंध भी जल्द
मंडल सचिव आचार्य दंडवते ने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडल जल्द ही सामूहिक कन्या उपनयन संस्कार का भी आयोजन करने वाला है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक कन्या का व्रतबंध बीते वर्ष किया गया था। जिसके बाद से कई परिवारों ने रूचि दिखाई है, जिसके लिए महाराष्ट्र मंडल जल्दी ही समय निर्धारित कर सूचना प्रदान करेगा।
10वीं और 12वीं के टापर... संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों से मिले कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, दी शुभकामनाएं
मराठा युवा समाज ने अनूठे अंदाज में मनाई छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती

इस आयोजन की तैयारियों में युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ दिन पूर्व से ही जल पात्र की व्यवस्था, प्याऊ घर निर्माण में सहयोग, सफाई, पेंट युवाओं ने स्वयं से ही किया है। इस आयोजन में छग. मराठा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे, महासचिव महेंद्र जाधव, युवा अध्यक्ष लोकेश पवार, महिला अध्यक्ष सुषमा महाड़िक के साथ श्वेता भोंसले, विनोद मांढरे,अतुल चव्हाण, शरद फरताड़े, दीपक इंग्ले, जे एन कदम, गणेशा जाधव, राहुल डुकरे,नीरज इंग्ले,प्रभात डुकरे,मनीष भोसले,गौरव जाधव,सौरभ बाकरे,अंतु इंदुरकर,संजू राव,रजत जाधव,शिशिर सुरोषे, हर्ष चव्हाण,महेंद्र काँगले,रितिक राव,अमित राव,आकाश इंग्ले,कुलेश्वर महाड़िक हेमंत राव और मराठा मित्र मंडल,मराठा महिला मंडल एवं मराठा युवा साथियों के साथ साथ वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे
वल्लभनगर केंद्र ने टैगोर नगर चौक में किया मठा वितरण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के वल्लभ नगर महिला केंद्र ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार 15 मई को टैगोर नगर चौक में राहगीरों को मठा वितरण किया। इस दौरान सुबह-सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, सब्जी बेचने वाले, ठेला चलाने वाले, आटो वालों को मठा वितरित किया गया।

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख बिशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ की वल्लभलनगर महिला केंद्र द्वारा प्रति वर्ष मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मठा वितरण किया जाता है। इस बार लगातार बारिश होने की वजह से कार्यक्रम में थोड़ा विलंब हुआ। इस दौरान टैगोर नगर चौक पर मठा वितरण किया गया। जिसमें राहगीरों के साथ सुबह-सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, सब्जी, ठेले, आटो वालों को मठा पिलाया गया।

तोपखानेवाले ने बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन और सौ संध्या खंगन के साथ युवा मंडल के अध्यक्ष विनोद राखुंडे भी उपस्थित थेष कार्यक्रम को सफल बनाने में वल्लभ नगर महिला केंद्र की सभी महिलाओं के साथ संत ज्ञानेश्वर स्कूल के संजू का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान करीब दो हजार से अधिक राहगीरों को मठा वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रभारी अभय भागवतकर और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के स्टाफ की भी अहम भूमिका रही।
महाराष्ट्र मंडल पहुंचे डॉ. वली... कहा, आज का भोजन लायक नहीं, नालायक... मिलेट्स अपनाने से दूर होंगी बीमारियां


सेहत के लिए मिलेट्स क्यों जरूरी..... महाराष्ट्र मंडळ में बताएंगे पद्मश्री डॉ खादर वली
रायपुर। मिलेट्स यानी श्रीअन्न को दैनिक उपयोग में लाने को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार कर रही है। महाराष्ट्र मंडळ में 14 मई रविवार को शाम पांच बजे मिलेट्स कितना हेल्दी और वेल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे भारत में मिलेट जनक पद्मश्री डॉ खादर वली। वे मिलेट्स के औषधिय गुण, उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
महाराष्ट्र मंडळ के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ मिलेट्स कितना हेल्दी और वेल्दी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत में मिलेट्स के जनक पद्मश्री डॉ खादर वली होगें। वही विशेष अतिथि के रुप में डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर की प्राध्यापिका डॉ. अभया जोगलेकर उपस्थित रहेंगी।
दंडवते ने कहा कि आज की भागभभाग जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग शूगर, बीपी, साइनस, खून की कमी, त्वचा संबंधी शिकायत सहित कई बीमारियों से जूझ रहे है। मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने से इन शिकायतों और बीमारियों से काफी हद तक राहत मिलेगी।
बोर्ड की मेरिट में जगह बनाने वाले संत ज्ञानेश्वर स्कूल के कुंदन और मुस्कान से मिलने पहुंचे विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सोनी ने फोन पर दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12 वीं की प्रावीण्य सूची में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के छात्र कुंदन बियानी और छात्रा मुस्कान सिंह ने जगह बनाई। दोनों ने ही 95.60% अंक हासिल कर टॉप 10 में 9 वां स्थान हासिल किया है। रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल दोनों मेघावी छात्र से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रायपुर सांसद सुनील सोनी ने स्वयं फोन कर दोनों छात्रों को बधाई दी।
बच्चों की सफलता की सूचना मिलने पर रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को देर शाम दोनों बच्चों के निवास प्रियदर्शिनी नगर पहुंचे। क्रमशः दोनों से बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने बच्चों से आगे की पढ़ाई को लेकर चर्चा की। वहीं रायपुर सांसद सुनील सोनी ने दोनों बच्चों को फोन लगाकर बधाई दी और आगे की पढ़ाई को लेकर चर्चा भी की।
मेघावी छात्रा मुस्कान ने बताया कि उनकी प्राथमिकता आईएएस की है। साथ वह सीए की भी तैयारी कर रही है। वहीं कुंदन बियानी ने अपना लक्ष्य पहले से तय कर रखा है। कुंदन CA की तैयारी कर सफलता प्राप्त करना चाहता है। राकबाल का प्लेयर है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख बिशाखा तोपखानेवाले, स्कूल की उपप्राचार्य भी उपस्थित रहीं।
जीवन और सेहत के लिए मिलेट्स कितना जरूरी... महाराष्ट्र मंडल में बताएंगे... पद्मश्री डॉ खादर वली
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के कुंदन और मुस्कान ने... टॉप 10 में बनाई जगह... IAS और CA के लिए करेंगे तैयारी

वहीं संत ज्ञानेश्वर स्कूल के मेधावी छात्र कुंदन बियानी ने अपना लक्ष्य पहले से तय कर रखा है। कुंदन CA की तैयारी कर सफलता प्राप्त करना चाहता है। कुंदन का मानना है कि व्यापार कभी ना रूकने वाला मार्ग है, ऐसे में हर उद्यमी को बेहतर CA की जरुरत होती है। इसलिए उसने इस लक्ष्य को अपने बेहतर भविष्य के लिए तय किया है।
तम्बाकू निषेध दिवस पर... महाराष्ट्र मंडल पहली बार... हिन्दी में नुक्कड़—नाटक के जरिए... चलाएगा जागरूकता अभियान
रविवार को किसे मिलेगी आर्थिक तरक्की... घर—परिवार में कैसा होगा माहौल... पढ़िए आज का राशिफल
मीन — इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपनी सेहत से काफी खुश नजर आएंगे। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। जो जातक कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।