छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एक और भीषण सड़क हादसा... बोलेरो सवार 6 लोगों की मौत... सीएम ने 4—4 लाख के आर्थिक मदद की घोषणा की
1-धनेश्वरी 2-प्रभा नायक 3-अगर बाई 4-घनश्याम फेकर 5-शान्ति फेकर 6-हेमा ध्रुव
CG NEWS : पापा ने चलती कार में स्टंट करती बेटी की बनाई वीडियो... पुलिस के हत्थे चढ़े बीएसपी अधिकारी... और फिर
रायपुर से दुर्ग पहुंची यात्री बस... पुलिस को तलाशी में मिला 15 करोड़ का सोना... क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर
भूटान में आयोजित द्वितीय विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में अबूझमाड़ के तीन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के 3 मल्लखंब खिलाड़ियों संतोष शोरी और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम ने 9 मई से 12 मई 2023 को भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने इन खिलाड़ियों को इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरते हुए अपने कौशल और हुनर से सभी का दिल जीता और स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उन्होंने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीनों ही खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग की टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। संतोष शोरी राष्ट्रीय बालक टीम और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम राष्ट्रीय बालिका टीम की ओर से चैम्पियनशिप में खेले। ये तीनों ही खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के निवासी है, अबूझमाड़ भारत का ऐसा जनजातीय क्षेत्रों से एक है जिसे हम आज भी अनछुआ मानते हैं, यहां के लोगों की जीवनशैली खेती, जंगल से जुड़ी है। यहां से निकलकर इन खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बहारिन आदि कई देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की।
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और संवेदनशील क्षेत्र से निकल कर इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाई है। संतोष शोरी नारायणपुर के देवगांव, पोर्टा केबिन स्कूल में कक्षा पांचवी (2017) से मल्लखंब का अभ्यास शुरू किया, 2020 बिलासपुर इन्विटेशनल नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें पहला स्वर्ण पदक मिला। इसके बाद सितंबर 2021 में उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 2 मेडल भी प्राप्त किए। 2022 जून खेलो इंडिया में 1 कांस्य पदक, 2022 अक्टूबर में गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स में 1 कांस्य पदक, 2023 फरवरी खेलो इंडिया में 2 कांस्य पदक भी प्राप्त किए। संतोष शोरी ने अब राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 18 पदक जीते हैं। इसी तरह संताय पोटाई राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीत चुकी हैं। जयंती कचलाम कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, वे पिछले 4 वर्षाें से मल्लखंब का अभ्यास कर रही हैं और अब तक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कुल 14 पदक जीत चुकी हैं। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।
सीएम ने बिलासपुर को दी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात... 523 कैमरों की नजर में होगा शहर
छत्तीसगढ़ के आरक्षक का डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन... अब तक करता था सैल्युट... अब उसे करेंगे वर्दीधारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2021 में 171 पदों पर भर्ती जारी की थी। जिसका परिणाम लंबे समय बाद जारी किया गया है। रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पीएससी में टॉप किया है। डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर 15 लोगों का चयन हुआ है, इसके अलावा 30 डीएसपी पोस्ट पर चयन हुआ है।
देश के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बीजापुर के जांगला को भी मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र
कीर्ति चक्र से सम्मानित बस्तर के बेटे शहीद श्रवण कश्यप ने बचपन से ही देखा था देश सेवा का सपना
मुख्यमंत्री ने किया बेलतरा में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को समाग्री का वितरण
महिलाओं ने बकरी चोरी का आरोप लगा की पार्षद की पिटाई, थाने पहुंचा मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मठपुरैना क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं ने पार्षद पर हमला बोला है। इस घटना में पार्षद को गंभीर चोटें आई हैं। पार्षद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पार्षद के समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रपाल धनगर बीजेपी पार्षद हैं और बकरी व गायों का व्यवसाय है।
शुक्रवार सुबह वो मावेशियों को देखने के लिए अपने गोदाम मठपुरैना गया था। इस दौरान 30-40 महिलाओं और लड़कों का समूह आया और पार्षद पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए पार्षद के साथ मारपीट शुरू कर दी। पार्षद ने जैसे तैसे गोदाम के कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद के परिजन और समर्थक मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उनपर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
"अरपा पैरी के धार" की प्रस्तुति से शुरू हुआ कार्यक्रम, बेलतरा में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन
CBSE ने जारी किये 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, इस लिंक में जाकर करें चेक
व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा में राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागी से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क, ऑनलाईन आवेदन 13 मई से
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
CBSE 12th Result : 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के लापरवाह सहायक संचालक पर नाराज हुए मंत्री तो किया निलंबित
Breaking News: दुर्ग जिले में एक सीए के ठिकाने पर सीबीआई ने मारा छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पद्मनाभपुर क्षेत्र में कोठारी निवास पर सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई की टीम यहां के मकान मंबर H-160 में रहने वाले सीए सुरेश कोठारी के घर अलसुबह सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुंची। वहीं मकान का कब्जे में लेकर लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। किसी बाहरी के प्रवेश और किसी क बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और गेट पर जवान पहरा दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सीए सुरेश कोठारी का संबंध कोलकाता की किसी सेल कंपनी के साथ है। आर्थिक अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य मामलों यह जांच-पड़ताल की जा रही है। इसका खुलासा जल्द होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि आर्थिक अनियमितता के इस मामले की एफआईआर भी दुर्ग में कराई जा चुकी है। वहीं अब यह सीबीआई की छापेमारी सामने आई है।
CG CRIME : पुलिस के हाथ लगी 42 लाख की शराब... आलू की बोरियों के नीचे... ट्रक भरकर शराब की हो रही थी तस्करी
ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, शहर में ही एक ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया था। पुलिस को जानकारी मिली और फिर कार्रवाई की गई। फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही है। शराब कहां से लाई गई और कहां डंप करवाई जा रही थी। इस मामले के संबंध में अभी पता नहीं चल पाया है। जितनी मात्रा में शराब मिली है इसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपए है।