मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के वृत्तचित्र फिल्म बाजार में प्रविष्टियां जमा कराने की समय सीमा अब 10 अप्रैल तक
2024-04-01 04:56 PM
525
नईदिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (एमआईएफएफ) के साथ आयोजित होने वाले पहले वृत्तचित्र फिल्म बाजार के लिए परियोजनाओं की प्रस्तुति तिथियों के विस्तार की घोषणा की है। देश के भौगोलिक रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले फिल्म निर्माताओं द्वारा अपने प्रोजक्ट प्रस्तुत करने में आसानी के लिए समय सीमा, जो पहले 31 मार्च, 2024 थी, अब 10 अप्रैल, 2024 तक बढ़ा दी गई है। जमा कराने की प्रक्रिया पर अधिक विवरण एमआईएफएफ की वेबसाइट www.miff.in पर उपलब्ध है।
