दिव्य महाराष्ट्र मंडल
महाराष्ट्र मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को होगा आगाज... महिला—पुरूष दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी ले रहे भाग... क्रिकेट के रोमांच का दिख रहा उत्साह
महाराष्ट्र मंडल सोमवार से फिर लगाएगा योगा क्लासेस... Online लिंक के माध्यम से जुड़ पाएंगे इच्छुक लोग
महज ईंट गारे का ढ़ांचा मात्र नहीं, सांस्कृतिक और सामाजिकता केंद्र है महाराष्ट्र मंडल का भवन
हाल ही में महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित रंगोली स्पर्धा से निर्णायकों को प्रभावित करने वाले हेमंत माड़ीकर को मंडल अध्यक्ष अजय काळे व सचिव दंडवते ने प्रमाण—पत्र देकर सम्मानित किया।बैठक में विशेष रूप से बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, कामकाजी महिला वसती गृह की प्रभारी नमिता शेष, साहित्य समिति के रवि गहलोत, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सहप्रभारी परितोष डोनगांवकर, वैभव बरवे, नवीन देशमुख, प्रवाह नासरे, ओपी कटारिया, सुधीर जाउलकर, मंजूषा मार्डीकर, संध्या खंगन, निखिल मुकादम, पल्लवी मुकादम, रेणुका पुराणिक, अजय पुराणिक समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र मंडल की विशेष बैठक 16 को... वार्षिक सभा सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा... सदस्यों को जोड़े में पहुंचना अनिवार्य
मंडल सचिव दंडवते ने इस बैठक को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्यों को जोड़े में आना अनिवार्य है। यहां पर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण हुआ है, जिसकी लागत 9 करोड़ रुपए है। लिहाजा भवन से संबंधित विषय पर भी अह्म चर्चा रविवार को होने वाली बैठक में होगी।
एमएमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट महिलाएं दिखा रही उत्साह, 18 अप्रैल से होगा आयोजन
महाराष्ट्र मंडल में जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब आंबेडकर
एमएमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 18 अप्रैल से, महिला खिलाड़ी भी लेंगी भाग
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट की पत्नी... मीना घाटे का निधन... बुधवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
मीना घाटे की तीन बेटियां नीता, स्मिता और वर्षा हैं। उनके निधन के बाद परिवार और नातेदारों को शोक संदेश प्रेषित कर दिया गया है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह अरेरा काॅलोनी भोपाल स्थित निवास से निकलेगी।
महाराष्ट्र मंडल परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है और सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अन्नपूर्णा देवी की पूजा कर मराठी महिलाओं ने मनाया हल्दी-कुमकुम
महाराष्ट्र मंडल ने किया अपने कर्मवीरों का सम्मान... तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा भवन... भवन लोकार्पण का दिखा उत्साह



मंडळ के परिवार परामर्श समिति की सदस्य डा. मंजरी बक्षी ने प्रेरक संबोधन के माध्यम से परिवार की एकजुटता का संदेश दिया। और तनाव से बचने के उपाय बताए। पद्मजा व कुमुद लाल ने मौके पर अपने घर से मिठाई लाकर अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, कामकाजी महिला वसती गृह नमिता शेष व सचेतक रविन्द्र ठेंगड़ी का सपत्निक मुंह मीठा कराया।

मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने आभार प्रदर्शन से पूर्व महाराष्ट्र मंडळ के क्षमता और प्रभाव का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मंडळ के सदस्य सिर्फ रायपुर या छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सभी कोने में मदद के लिए आगे रहता है।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले का किया सम्मान... अध्यक्ष ने दिया गूढ़ ज्ञान


महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने भी संबोधित किया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल से उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, वरिष्ठ शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका चित्रा जावळेकर ने किया।
तात्यापारा हनुमान मंदिर में...धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव... शनिवार को लगेगा महाप्रसादी भंडारा
शनिवार को यहां पर 10 हजार लोगों को महाप्रसादी उपलब्ध कराने वाला भंडारा लगाया जाएगा। भंडारा प्रभारी विनित हिशीकर ने बताया कि 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था को लेकर भंडारा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात लगभग नौ बजे तक चलेगा।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मना शाला प्रवेशोत्सव, पुष्पवर्षा के साथ नौनिहालों का स्वागत
पंडित धनंजय शास्त्री वैद्य पहुंचे महाराष्ट्र मंडल, कार्यकारिणी और सदस्यों ने किया स्वागत
महाराष्ट्र मंडल ने शुरु किया मेडिकल इक्विपमेंट योजना का विस्तार... अध्यक्ष ने दिलाया भरोसा... मदद के हम हमेशा तैयार


संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षकों सहित... पूरे स्टाफ को मिला सम्मान... सचेतक ठेंगड़ी ने कहा, यह महाराष्ट्र मंडल का सौभाग्य

मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने कहा की स्कूल का स्टाफ शिक्षा के क्षेत्र में जितना गौरवशाली परिणाम देता है, हमें उम्मीद है कि महाराष्ट्र मंडल भवन की प्रगति में भी उनका वैसा ही योगदान रहेगा। इस मौके पर प्राचार्य गोवर्धन ने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र मंडल के हर प्रकल्प के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए संत ज्ञानेश्वर स्कूल का स्टाफ समर्पित भाव से हमेशा प्रयत्नशील रहेगा। इस वर्ष भी हम न्यू एडमिशन का नया रिकॉर्ड बनाएंगे और कोरोना काल में शाला प्रवेश को लेकर आई रिक्तिका को दूर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पराग दलाल ने और आभार प्रदर्शन अस्मिता कुसरे ने किया।
नारी शक्ति के फ्लैग मार्च से नजर आया... महाराष्ट्र मंडल का पॉवर... अध्यक्ष ने सहयोग के लिए माना आभार

इस अवसर पर मंडल सचिव पं. चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सह सचिव गीता दलाल, सुकृत गनोदवाले, कार्यकारिणी सदस्य परितोष डोनगांवकर, नमिता शेष, अपर्णा देशमुख, रश्मि गोवर्धन, कला- संस्कृति समिति प्रभारी भारती पलसोदकर, मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले, भवन निर्माण समिति के प्रभारी रामदास जोगलेकर, भवन निर्माण तकनीकी समिति के प्रभारी सौरभ राहटगांवकर, पर्यावरण समिति प्रभारी अभय भागवतकर, वरिष्ठ सदस्य सेवा समिति के रवि गहलोत, रंजन मोडक, अंकिता किरवई, वैभव बर्वे, वैभव शाह, अजय पोतदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

