दिव्य महाराष्ट्र मंडल
महाराष्ट्र मंडळ के वल्लभनगर, डगनिया और बूढ़ापारा केंद्र में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के तीन केंद्र वल्लभनगर, डगनिया और बूढ़ापारा ने शनिवार शाम को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। मंडल के इस अभियान में मंदिर के श्रद्धालु लगातार जुड़ रहे हैं। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि प्रत्येक शनिवार शाम को महाराष्ट्र मंडल अपने महिला केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करता है। 27 अप्रैल को वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने साई मंदिर में 108 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। अपर्णा देशमुख के नेतृत्व में गीता राउत, लता राउत, लक्ष्मी आत्मपुज्य, सुशीला शुक्ला, सुशीला शर्मा, सरला दुबे, नलिनी काळे, अर्चना जतकर के साथ स्थानीय महिला श्रद्धालु सहित कई महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

आस्था काळे ने आगे बताया कि बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने हनुमान मंदिर बूढ़ापारा में अनुपमा नलगुंडवार के नेतृत्व में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान अंजली नलगुंडवार, आस्था काले, सुचिता देशपांडे, वीना देशपांडे, ज्योति पवार, पूजा सोनी, श्रीमती साठे, हेमा पैराडकर, आदित्य गायकवाड़, वंशिका गायकवाड़, हर्षित गायकवाड और संजय फाय उपस्थित रहे।

डगनिया केंद्र की महिलाओं ने संयोजिका अनुजा महाडिक के नेतृत्व में उनके निवास में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर संध्या अनिल, श्रद्धा देशमुख, दीपांजली भालेराव, नमिता शेष, ज्योति डोलस, श्रद्धा मारघोडे, अनुभा जाऊलकर, माधुरी गिरहे, रश्मि डेंगे और सौम्या इंगले उपस्थित थीं।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले को मिला सशक्त नारी सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक सामाजिक संस्था ' वक्ता मंच 'ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा आठले को सशक्त नारी सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस सामाजिक संस्थान ने वृंदावन सभागृह सिविल लाइंस में एक कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, सचिव मनीष अवस्थी और संयोजक शुभम साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मतदान जागृति परियोजना के नोडल अधिकारी कामिनी बावनकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में शिक्षाविद कुमुद लाड और उमा तिवारी उपस्थित थे। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन तथा उप्राचार्य श्रीराहुल वोंड़ीतिलवार, शिक्षक अखिल खरे तथा शिक्षिका आराधना लाल ने अपर्णा आठळे को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजेश मूणत को जन्मदिन पर महाराष्ट्र मंडल ने दी बधाई
तसल्ली के लिए महाराष्ट्र मंडल के निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में पहुंचे लोग


मतदाता जागरूकता के लिए महाराष्ट्र मंडल ने कसी कमर... विभिन्न चरणों में शत- प्रतिशत मतदान के लिए किए जाएंगे प्रयास
महाराष्ट्र मंडल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 28 अप्रैल को
0- विभिन्न जांचों से कई प्रकार के कैंसर का लगाया जा सकेगा पता
महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अऱविंद जोशी ने बताया कि बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर (अटल नगर) में कैंसर का अत्याधुनिक अस्पताल है। इनके सहयोग से रविवार को महाराष्ट्र मंडल में एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर लगा रहे हैं।
बालको मेडिकल सेंटर के विजेंद्र साहू के अनुसार बालको मेडिकल सेंटर की कैंसर सर्जन डॉ. नुपूर मिश्रा शिविर में उपस्थित होकर कैंसर से संबंधित निःशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में मेमोग्राफी की जांच होगी, जिसमें स्तन कैंसर का जीरो स्टेज में पता लगाया जाता है। वहीं पेरस्मीयर में बच्चेदानी के मुंह में कैंसर की जांच की जाएगी। ब्रश साईटोलाॅजी में मुंह के कैंसर की जांच होगी। एफएनएसी के जरिए शरीर के किसी भी अंग में गांठ से सुई की जांच से पता लगाया जा सकेगा।
अंबुजा मॉल में रविवार 28 अप्रैल को आयोजित टैलेंट के महायुद्ध को लेकर प्रतिभागियों में बढ़ी उत्सुकता
0- सहयोगी की भूमिका में महाराष्ट्र मंडल, विविध स्पर्धाओं को लेकर बढ़ी पूछताछ
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने बताया की रविवार को शाम 6:00 बजे से शुरू होने वाले टैलेंट का महायुद्ध में डांसिंग- सिंगिंग, किड्स फैशन शो, मिस- मिस्टर व मिसेज रैंप शो के अलावा कुकरी शो आकर्षण का केंद्र होगा। इन पांच श्रेणियां में होने वाली रोचक स्पर्धाओं को लेकर पूरी राजधानी में काफी जिज्ञासा देखी जा रही है।
महाराष्ट्र मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन के अनुसार टैलेंट का महायुद्ध में महाराष्ट्र मंडल भी सहयोगी की भूमिका में है। 14 अप्रैल को चैत्र नवरात्र होने के कारण मंडल के केंद्रों की बहुत सी प्रतिभाशाली महिलाएं स्पर्धाओं में भाग नहीं ले पाई थीं और कुछ हद तक उनमें निराशा भी थी। अनिल जोतसिंघानी ने उसी पुराने वेन्यू सिटी सेंटर अंबुजा मॉल में टैलेंट का महायुद्ध आयोजित कर ऐसी निराश महिलाओं और युवाओं के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। डांसिंग और सिंगिंग स्पर्धा 14 अप्रैल के महाराष्ट्र मंडल के 'गुढ़ीपाडवा महोत्सव' में नहीं थे। वहीं महाराष्ट्र मंडल में नृत्य और गायन शैली में पारंगत आजीवन सभासदों की काफी लंबी सूची है। कुकरी शो में भी मंडल की महिलाओं को पूरे शहर भर के कुकरी विशेषज्ञों से प्रतिस्पर्धा करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
कड़ी मशक्कत के बाद जजों ने विजेता का फैसला दिया, आयोजन था महाराष्ट्र मंडल में हुए चैत्रगौरी हल्दीकुंकू के अवसर का
भजन गायन में एक- दूसरे को कांटे की टक्कर देतीं हैं महाराष्ट्र मंडल केंद्रों की महिलाएं
0- चैत्र मास हल्दी कुमकुम में भजन गायन स्पर्धा में निर्णायकों के लिए कठिन हो गया था विजेता- उपविजेता का चयन करना
रायपुर। अपने सामाजिक व शैक्षणिक दायित्वों के बीच महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों की टीम भजन गायन में भी एक- दूसरे को कांटे की टक्कर देती हैं। श्रीगणेश की स्तुति हो या भोलेनाथ की वंदना। गजानन महाराज का भजन या भगवान दत्तात्रेय की स्तुति। सभी देवी- देवताओं के भजन इतने सुस्वर और सुमधुर ढंग से प्रस्तुत करती हैं, कि भजन स्पर्धा में आए निर्णायकों को विजेता- उपविजेता का चयन करने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
महाराष्ट्र मंडल में बीते दिनों हुए चैत्रगौरी हल्दीकुंकू के अवसर पर हुई भजन स्पर्धा के जबरदस्त मुकाबलों में भी यही स्थिति जजों के सामने आई। कड़ी मशक्कत के बाद जजों ने विजेता का फैसला कर दिया, लेकिन मंच पर उन्होंने विजेता चयन को लेकर अपनी उलझन को शेयर भी किया। निर्णायक विनय बोपचे और के. पुष्पा रेड्डी ने कहा कि सभी केंद्रों की महिलाओं ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। यही वजह है कि विजेता- उपविजेता व तीसरे स्थान का चयन सूक्ष्म अंतर से संभव हो सका।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के सभी 15 केंद्रों में महिलाएं भजन गायन में एक्सपर्ट हैं। सभी एक से बढ़कर एक भजन गायन करती हैं। भजन स्पर्धा हो या अलग-अलग केंद्रों की बैठक हो, भजन गायन का एक भी मौका केंद्र की महिलाएं नहीं छोड़ती हैं।
बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने भजन स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। टीम ने ‘श्रीरामच्या नाम गुमफनी’ मराठी भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति को केंद्र की प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, अपर्णा मोघे, अनघा करकशे, अर्चना पराडकर, दमयंती देशपांडे, संगीता नांदेडकर, मनुजा काले ने प्रस्तुत किया। हारमोनियम में इनका साथ मोहन देसाई ने दिया।

सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने अंबे मां के भजन को प्रस्तुत कर स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यहां की टीम ने ‘येई अंबे भजनाला धावून ये ग’ मराठी भजन प्रस्तुत किया। इस टीम में केंद्र की जयश्री ढेकणे, प्रियंका बोरवणकर, प्रविणा बापट, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, वैशाली जोशी, मीना नवरे और विभा पांडे शामिल रहीं। हारमोनियम में प्रमोद बोरवणकर ने साथ दिया।
चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने भगवान दत्तात्रेय का भजन प्रस्तुत कर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में मनीषा वरवंडकर, सुषमा आपटे, अंजलि वैद्य, अवंति अग्निहोत्री, गौरी क्षीरसागर, प्रमोदिनी देशमुख, धनश्री पेंडसे, अर्चना मुकादम, संध्या हिशीकर और रोहिणी नेने शामिल रहीं। तबला में रवि हिशीकर ने साथ दिया। चौबे कालोनी केंद्र की टीम ने ‘रात्रंदिवसा देवा तुमची मूर्ती ध्यानात’ भजन प्रस्तुत किया।
डंगनिया महिला केंद्र ने प्रथम पूज्य श्रीगणेश की वंदना करते हुए मराठी भजन ‘ओम शब्द ओंकारात, ब्रम्ह पाहू या’ की प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा की खूब तालियां बटोंरी। इस टीम में अनुजा महाडिक, रंजना राजिमवाले, भावना राजिमवाले, नमिता शेष, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघडे, जया भावे, अनुभा जाउळकर, प्रणिता इंचुलकर और ज्योति डोलस ने भजन की प्रस्तुति दी।
भजन गायन की बात हो और तात्यापारा महिला केंद्र की महिलाएं इससे अछूती रह जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। तात्यापारा के श्री हनुमान मंदिर और संत श्री गजानन मंदिर में आए दिन होने वाले भजन में इस केंद्र की महिलाओं की उपस्थिति देखी जा सकती है। स्पर्धा में इस केंद्र की अलका मोहदीवाले, अलका संत, स्वाती परमानंद, अर्चना मोडक, रंजना शेष, सुरभि शेष, अलका लेले, सुरेखा हिशीकर और सुचिता निभट्ट ने अंबे मैय्या का मराठी भजन ‘जय अंबे जय जय जगदंबे’ की शानदार प्रस्तुति दी।
टाटीबंध महिला केंद्र की ओर से भजन स्पर्धा में मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम का सुरमयी भजन पेश किया गया। टीम की वर्षा परमानंद, अंजलि खेर, शारदा लोणारे, अंजलि देवडे, मनीषा मर्जिवे, रश्मि गोवर्धन, कीर्ति भीते, लीना साठे, मंजू भंडारी और पारूल ने प्रभु श्रीराम के मराठी भजन ‘राम जन्मला....’ की शानदार प्रस्तुति दी।
वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने भजन के माध्यम से मां तुलजा भवानी की स्तुति की। इन्होंने ‘आई तुलजा भवानी…’ देवी भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस टीम में अपर्णा देशमुख, स्मिता चांदोलकर, अर्चना जतकर, विजया चौधरी, माधुरी गाडगिल, प्राजाक्ता पुसदकर, मनीषा सदन, सुवर्णा क्षत्रे, वंदना पाटिल और नंदा अगस्ती शामिल रहीं।

रोहिणीपुरम महिला केंद्र की श्यामल जोशी, अर्चना मोहरीकर, शताब्दी पांडे, अपर्णा वराडपांडे, मीनाक्षी पिंपरापुरे, छाया अंजनकर और अनिता लांगे ने देवी माँ का भजन प्रस्तुत प्रतियोगिता को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
कोटा महिला केंद्र की कुसुम मलेवार, माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, आरती दीवाते, वंदना कालमेघ, मोहिनी भिड़े श्वेता खरे, सुदक्षिणा शेंडे और शोभा शिंदे ने देवी का भजन प्रस्तुत किया।
सिविल लाइन महिला केंद्र की शोभा जोशी, सुनंदा खानखोजे, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धन, विजया औरंगाबादकर, सुधा औरंगाबादकर, लीना केलकर, जयश्री केलकर और मीना विभूते ने राम की स्तुति प्रस्तुत कर सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
देखें तस्वीरेंः भजन गायन में एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती हैं महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों की टीम




भजन गायन की बात हो और तात्यापारा महिला केंद्र का बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। तात्यापारा के श्रीहनुमान मंदिर में आए दिन होने वाले भजन में इस केंद्र की महिलाओं की उपस्थिति देखी जा सकती है। स्पर्धा में इस केंद्र की अल्का मोहंदीवाले, अल्का संत, स्वाती परमानंद, अर्चना मोडक, रंजना शेष, सुरभि शेष, अलका लेळे, सुरेखा हिशीकर और सुचीता निभट्ट ने अंबे मैय्या का मराठी भजन ‘जय अंबे जय जय जगदंबे’ की शानदार प्रस्तुति दी। 




बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ बदलते हार्मोंस और खानपान पर डॉ. शिल्पा भार्गव ने दिए टिप्स
- संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शिक्षक के साथ हुआ बच्चों का हेल्थ चेकअप

मोवा स्थित ब्लू बर्ड चिल्ड्रनस हॉस्पिटल में कार्यरत चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिल्पा भार्गव ने बच्चों के उम्र के हिसाब से ऊंचाई, वजन, खानपान, बढ़ती उम्र के साथ हार्मोंस में आने वाले बदलाव पर पालकों से चर्चा की। उन्होंने गर्मी के दिनों में डाइट प्लान पर भी अभिभावकों को बातचीत की। ताकि बच्चें गर्मी की छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकें। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में बच्चे खुद को स्वस्थ रखें। इस उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शिल्पा भार्गव ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। प्राचार्य ने शाला की परंपरा के अनुसार डा. का सम्मान सूतमाला से किया। प्राचार्य ने बताया कि सेंटर फार्मा से अभिलाष अग्निहोत्री, रोहित चौरसिया एवं शैलेश पांडे ने इस फ्री चेकअप में अपना सहयोग दिया। शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री और अस्मिता कुसरे ने इस कैंप की व्यवस्था संभाली।
अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए सभी बच्चे...महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम उत्साहजनक
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बुधवार को स्थानीय कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्थानीय कक्षाओं के परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुए।


9वीं में बर्षा परीडा 99.83, पूर्वी साहू 99.30 प्रतिशत और खुशी यादव 97 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। 8वीं में बिश्वजीत परीडा 97.80, टीना साहू 96 और कृष्ण कुमार मलिक ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 7वीं में नितीश तिवारी 98.4, हितांशी बहेसवार 97.4 और दीपिका यादव 96.8 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुई। छठवीं में रिद्धि साहू 97, सृष्टि ठाकुर 94 और मुस्कान यादव 92 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं।

उन्होंने आगे बताया कि पांचवीं में तुषार भाई 99, प्रतिमा दास 98.77 और प्रियंका निषाद 98.66 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए। चौथी में डी अंजलि राव 97, अर्पिता पी ठाकुर 96.30 और चंद्रराभा साहू 96.30 प्रतिशत, ख्याति प्रधान 96 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। इसी तरह तीसरी में भावना चेलक 98:00, हिमानी साहू 96.60 और लावण्या गिरीभट्ट 94.30 प्रतिशत के साथ पास हुईं। दूसरी में मोक्ष साहू और मानवी चेलक ने 99.50 प्रतिशत और लावण्या गावडे ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा पहली के अथर्व ठेकवार 100 प्रतिशत, नैतिक साहू 99.30 और दिव्यांशी साहू 97.50 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण हुए
महाराष्ट्र मंडल ने हनुमान मंदिर में की महा आरती

चैत्र मास हल्दी कुंकू कार्यक्रम में मतदान की दिलाई गई शपथ... संकल्पबद्ध दिखीं महिलाएं
संत ज्ञानेश्वर स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन.... मोनिका बोली- समर कैंप से बच्चों में आता है निखार



महाराष्ट्र मंडल में हुआ शानदार कार्यक्रम.... चैत्रगौरी भजन स्पर्धा में बुढ़ापारा केंद्र ने मारी बाजी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित चैत्रगौरी हल्दीकुंकू व भजन स्पर्धा में जबरदस्त मुकाबले के दौरान बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं को विजेता घोषित किया गया। सरोना केंद्र उपविजेता रहा। चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं को तीसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा।कार्यक्रम का शानदार आयोजन अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने किया।

तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव और महाआऱती 23 अप्रैल को
- महाराष्ट्र मंडल की ओर से शाम 7:00 बजे रामरक्षा स्रोत, हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती
रायपुर। तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शुरू होंगे और लगभग आधी रात तक चलेंगे। मंदिर जन्मोत्सव को लेकर जोर- शोर से तैयारियां जारी हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले ने बताया कि तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण पर है।जन्मोत्सव के कार्यक्रम सुबह पांच बजे पंडित शशांक देशपांडे के कीर्तन के साथ शुरू होंगे। भक्तों की भारी भीड़ के बीच छह बजे हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। हर मंगलवार शाम को होने वाला सुंदरकांड पाठ जन्मोत्सव के चलते दोपहर दो बजे होगा। यह आयोजन रुचिर कुलकर्णी व सुषुम्ना सावरगांवकर की ओर से किया जा रहा है।
श्री हनुमान मंदिर समिति के साथ महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस साल भी मंडल के आजीवन सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शाम सात बजे रामरक्षा स्त्रोत के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे। तत्पश्चात श्री हनुमान जी की महाआरती की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक भक्त के हाथ में कम से कम एक दीया अवश्य होगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात भजन- कीर्तन होगा।
महाराष्ट्र मंडळ में चैत्रगौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता 22 अप्रैल को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के अवंति विहार, शंकर नगर और देवेन्द्र नगर महिला केंद्र द्वारा चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 22 अप्रैल को शाम 5 बजे से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में किया जा रहा है। भजन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडळ के सभी महिला केंद्र की महिलाएं भाग ले सकती है।
कार्यक्रम की संयोजिका संगीता राजिमवाले, सुदेशना मेने और साक्षी टोले ने बताया कि अवंति विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र द्वारा संयुक्त रुप से द्वारा चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भजन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडळ के सभी केंद्र की महिलाएं शामिल हो सकती है। भजन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीम को भजन के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र से कम से कम पांच और अधिकतम 10 महिलाओं की टीम स्पर्धा में भाग लेने के लिए अनिवार्य होगी।
महाराष्ट्र मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र की महिलाओं ने आयोजकों ने अनुरोध किया है कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए अपने केन्द्रों के भजन मंडली के सदस्यों के नाम संगीता राजिमवाले 9516535706, सुदेशना मेने 9754996050 और साक्षी टोले 9425506762 को फोन कर आवश्यक रुप से सूचित करें।