दिव्य महाराष्ट्र मंडल
जागरूकता अभियानः महिलाओं ने मतदाताओं से की अपील... 7 मई को जरुर करें मतदान
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र मंडळ द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक टीम ने नेताजी चौक कटोरा तालाब में लोगों से 7 मई को मतदान जरुर करने के लिए अपील की। महिलाओं ने हाथों मे सुंदर स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों से मतदान की अपील की। अभियान की अगुवाई महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने किया।
विखाशा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ के जागरूकता अभियान के तहत नेताजी चौक कटोरा तालाब में महिलाएं एकजुट हुई। सभी ने राहगीरों, दो पहिया और चारपहिया वाहन चालकों से मंगलवार, 7 मई को मतदान करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अभियान में अपना समर्थन दिया। अभिया में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय हाकी प्लेयर और मंडल की सदस्य नीता डूमरे ने भी लोगों से मतदान की अपील की।
अभियान में सुखदा लाखे, अल्का बापट, स्मिता क़ायन्दे, तृप्ति करमरमकर, अल्पना, प्रेरणा मोरे, प्रतिमा आगलावे, मैथिली ठोके, संध्या फ़ुलझेले, मनीषा चौखंडे, अंजलि, सरिता, नीलिमा, नीता डुमरे, तृप्ति कराकर, नीता पालेकर, नीलिमा लोकपाले, रेखा पांडे, लीना केलकर, शोभा जोशी, मीना विभूते, सुनंदा खानखोजे, शशि बिनकर, प्रीति कश्यप, रितिका पटवर्धन, मीना, लीना, स्मिता, प्रेरणा, रेखा, अंजली चरपे, विनोद राखुंडे, अर्चना भाकरे, श्रीराम कस्तूरे, उदय चिमोटे, अलका बापट, राधिका कुलकर्णी, दिग्विजय भाकरे, साधना चिलमवार, मनीषा चौखंडे, नीता पालेकर, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, सरिता लुलू और पुष्पा चिलमवार प्रमुख रुप से शामिल रहीं।
जागरूकता अभियानः 20 मिनट, 20 लोग और 20 स्लोगन के साथ कोतवाली पहुंची महिलाएं
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र मंडळ द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सिटी कोतवाली चौक में मंडल की 20 महिलाओं ने 20 स्लोगन के साथ 20 मिनट तक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और मतदान की अपील की। हाथों में मतदान वाले स्लोगन की तख्ती लेकर कोतवाली चौक के पास महिलाओं ने राहगीरों और वाहन चालकों से 7 मई को मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि सिटी कोतवाली चौक के पास हम लोगों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हमारी टीम ने 20 मिनट, 20 लोग और 20 स्लोगन के कान्सेप्ट के साथ कैंपेन चलाया। आयोजन में प्रदीप शितुत, प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, अर्चना मोघे, दीप्ती बर्वे, अनधा करकशे, रीता लोखंडे, रूपाली लोखंडे, सुचिता देशपांडे, स्नेहलता, जागृति इंगले, वर्षा वाकडे, गंगा, मंजुला बेन, सरस्वती उपाध्याय, फूलबासन सिन्हा और ज्योति पवार प्रमुख रुप से शामिल हुई।
‘पहले किया मतदान, फिर लिया जलपान’ नुक्कड़ नाटक में दिया मतदान का संदेश
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़कर रंगभूमि की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का सुंदर संदेश दिया। टीम के युवा कलाकारों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में रायपुर और दुर्ग जिले के कई स्थानों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। टीम की प्रस्तुति को दर्शकों ने जमकर सराहा।
टीम का नेतृत्व कर रहे आचार्य रंजन मोडक ने बताया कि टीम ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी संवाद के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया, तथा एक-एक मत का महत्व समझाया। टीम ने लोगों को बताया कि मतदान करना आपका प्रथम कर्तव्य है। टीम ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक में सुबह की पहली प्रस्तुति दी। जिसके बाद दुर्ग जिले के ग्राम अम्लेश्वर, भोथली, मगरघटा में कविता और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

मोडक ने बताया कि इस टीम में डा. पुरुषोत्तम चंद्राकर, नरेंद्र यादव, हेमलाल पटेल, सुषमा गायकवाड़, सुमन त्यागी, नीरज सिंह ठाकुर, जय प्रकाश साहू, लोकेश साहू, नितीश यादव, मधुराज सिन्हा, चैतन्य मोडक, डॉ. मुक्ति बैस, किरण बन्छोर, राजेश्वरी चंद्रवंशी, ललित काकडे, बसंती साहू, रेखराम वर्मा और दुकालू यादव ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पूरे आयोजन में ग्राम मगरघटा निवासी संतोष यादव, नरेश यादव और अजय यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
पहले मतदान-फिर जलपान... वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है... जागो वोटर
रायपुर। मतदाता जागरूकता को लेकर निर्वाचन आयोग के लिए अभियान के साथ सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडळ ने भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते के नेतृत्व में टीम ने अपने बुलंद आवाद में शहर के मुख्य चौराहे लाखेनगर में ‘पहले मतदान-फिर जलपान... वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है...’ के साथ लोगों के मतदान की अपील की।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि मतदान को लेकर जागरूकता लाने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही पहल के समर्थन में महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने वृह्द स्तर पर अभियान चलाया है। इसी के तहत रविवार, 5 मई की शाम 5.30 बजे से लाखेनगर चौक में हाथों में तख्ती लेकर महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों ने लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया।
शाम 5.30 से 6 बजे तक चले इस अभियान के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों से मतदान करने की अपील की गई। जागरूकता अभियान में चेतन दंडवते, सृष्टि दंडवते, अभिषेक बक्षी, सचिंद्र देशमुख, प्रिया बक्षी, हरिवल्लभ अग्रवाल, योगेश दंडवते, यशस्वी दंडवते, माधुरी सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
महाराष्ट्र मंडळ ने गांधी उद्यान और भगत सिंह चौक में मतदाताओं से वोट डालने की अपील
जागरूकता अभियानः रायपुर के 12 व्यस्ततम चौराहों और कई उद्यानों में चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान
जागरूकता अभियानः मंडळ सचिव ने लाउडस्पीकर से लोगों से की मतदान की अपील
रायपुर। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर कमर कसकर मैदान में उतरे महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों ने रविवार, 5 मई को राजधानी के अनुपम गार्डन में भी जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर मंडल के सदस्यों ने जहां पूरे गार्डन का भ्रमण कर वाकिंग में पहुंचे लोगों से मतदान की अपील की वहीं मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने मिनी लाउडस्पीकर लेकर रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर राहगीरों से मतदान की अपील की।

अभियान के प्रभारी पारितोष डोनगांवकर, निरंजन पंडित और भागीरथ काळेले ने बताया कि शाम 6 बजे शहर के 12 अन्य स्थानों के साथ अनुपम गार्डन में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडळ के सदस्यों ने गार्डन के मुख्य द्वार पर हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्ती लेकर लोगों से मतदान की अपील की। इसके बाद सभी ने गार्डन के एक द्वार से प्रवेश कर पूरे गार्डन का भ्रमण किया और दूसरे द्वार से बाहर निकलते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य चौक पहुंचे। इस दौरान लोगों से मतदान की अपील की गई।

इस अवसर पर मंडळ अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, वरिष्ठ सभासद प्रसन्न निमोणकर, दीपक किरवईवाले, हेमंत मार्डीकर, अभय भागवतकर, वैभव बर्वे, प्रवीण बक्षी, पारितोष डोनगांवकर, निरंजन पंडित, भागीरथ काळेले, अक्षता पंडित, गौरी क्षीरसागर, स्वाती डबली, अर्चना मुकादम, अभिषेक बक्षी प्रेम उपवंशी, वैभव बर्वे, किशोर गिरीभट्ट, प्रशांत देशपांडे, सचिंद्र देशमुख, सुशांत गुप्ते, अभया जोगलेकर, मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, चारुशिला देव, प्रियंका डबली, प्रीति शेष, अनुराधा चौधरी, कुंतल कालेले, नुपुर गुप्ते, अवंती अग्निहोत्री, सुनीता कुलकर्णी, अंजली काले, सुष्टि दंडवते सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
जागरूकता अभियानः राहगीरों ने मुस्कुराकर भरी हामी.... कहा-जरुर करेंगे मतदान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के रायपुरा चौक में मंडल के सदस्यों ने हाथों में तख्ती लेकर लोगों से मतदान करने की अपील की। रविवार, 5 मई की शाम रायपुरा अंडरब्रिज के पास चले इस अभियान के दौरान राहगीरों ने मुस्कुराकर हामी भरी और एक सुर में कहा कि हम भी जरूर करेंगे मतदान।

महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि शाम 5 बजे से रायपुरा चौक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष अजय काळे और सचिव चेतन दंडवते भी इस अभियान में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने मतदान की हमारी अपील को स्वीकार करते हुए मतदान जरूर करने की हामी भरी।

नमिता शेष ने बताया कि इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलानें मंडल के डगनिया और सुंदरनगर केंद्र द्वारा 500 पैकेट मठा का वितरण राहगीरों को किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, भावना राजिमवाले, रंजना राजिमवाले, अनुजा महाडिक, अनुभा जाऊलकर, पूर्णिवा बार्वे, जया बार्वे, अनामिका महाजन, रश्मि डेंगे, चित्रा जावळेकर, माधुरी इंचुलकर, प्रियंका राजपूत, सौम्या इंगले, शुभांगी रुद्रजवार, प्रीति रणधीवे , प्रीति काळे, अभिषेक बक्षी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे... से गूंज उठे शहर के मंदिर
रायपुर। राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे... सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने....। राम रक्षा स्त्रोत के इन श्लोकों के गूंज उठे शहर के मंदिर। महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्रों द्वारा प्रति सप्ताह की तरह सप्ताह शनिवार को सामूहिक रूप से राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंडल की रोहणीपुरम, शंकर नगर, चौबे कालोनी, टाटीबंध और अमलीडीह केंद्र में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। प्रति शनिवार को होने वाले इस पाठ में लगातार लोगों की उपस्थित बढ़ती जा रही है।

महाराष्ट्र मंडळ के आध्यामिक समिति की प्रभारी आस्था काळे ने बताया कि शनिवार, 4 मई को मंडळ की महिला केंद्रों में स्थानीय मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। रोहणीपुरम महिला केंद्र ने स्थानीय हनुमान मंदिर में सामूहिक पाठ किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। मंडळ की महिलाओं को रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करता देख मंदिर पहुंच अन्य महिलाएं भी इस आयोजन में शामिल हुई। इस दौरान श्यामल जोशी, चित्रा बल्की, अल्का कुलकर्णी, अपर्णा, मीरा कुपटकर, अंजनकर कुलकर्णी ताई प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।

आस्था काळे ने बताया कि भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है। मान्यता है कि रोजाना श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। चौबे कालोनी स्थित राम मंदिर में चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान अपर्णा देशमुख, अर्चना मुकादम, स्वाती डबली, रोहिणी नेने, प्रिया बक्षी, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, प्रीति शेष, प्राची डोंनगांवकर, पल्लवी मुकादम, मनिषा वरवंडकर, गौरी क्षीरसागर, अपर्णा काळेले, सुषमा आपटे, सुनिता कुळकर्णी, अंजली देशपांडे, अक्षदा देशपांडे, सीमा गणोदवाले, आरूषी डबली, अनय पंडित, अक्षत पंडित, प्रणिश डोनगांवकर, आयुषमान काळेले, विहान काळेले, मायरा गुप्ते शामिल हुई।

मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि प्रति शनिवार होने वाले इस आयोजन में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अवंति विहार के विरासत अपार्टमेंट स्थित हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार 4 मई को शाम 7 बजे से रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक एवं श्रीराम स्तुति का पाठ उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर भारती, जागृति, शुभदा, छाया, साधना, सुनीता, मीनाक्षी, स्वप्निता,लक्ष्मी, स्मिता, निधी, मुस्कान सपरिवार उपस्थित हुई।

तोपखानेवाले ने आगे बताया कि मंडल के सुंदर नगर, अमलीडीह और टाटीबंध केंद्र में भी पूरे उल्लास के साथ पाठ किया गया। इस दौरान अमलीडीह में अंजली चरपे, नीलिमा लकपाले, अलका बापट, स्मिता क़ायन्दे, तृप्ति करमरकर, सुखदा लाखे, मैथिली ठोके, संध्या फुलझेले, साधना चिलमवार, मनीषा चौखंडे, नीता पालेकर, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, सरिता लुलू, पुष्पा चिलमवार ने अपनी उपस्थित दीं। वहीं टाटीबंध के श्रीराम चौक स्थित हनुमान मंदिर में टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रमुख रुप से कीर्ति भिते, सारिका पोराटे, लीना साठे, हर्षा पेदे, अंजली देवडे, मनीषा मर्जीवे, शारदा लोणारे सहित स्थानीय महिलाएं शामिल हुई। वहीं सुंदर नगर में संयोजिका ने निवास में हुए पाठ में साक्षी गनौदवाले, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, मैथिली बक्षी, अस्मिता कुसरे प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।
महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों ने राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ के साथ मतदाताओं को किया जागरूक


संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सर्व सुविधायुक्त पिंक मतदान केंद्र की तैयारी पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों का किया जा रहा पालन
मतदाता जागरूकता अभियान की महाराष्ट्र मंडल में तैयारियां जारी..... रविवार शाम शहर के 12 चौराहों पर चलेगा व्यापक अभियान
चौबे कालोनी केंद्र ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू... मंडल के अन्नपूर्णाओं का किया सम्मान
रायपुर। राजधानी रायपुर के मराठी समाज की महिलाओं अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए चैत्र गौरी हल्दी कुंकू धूमधाम से मना रही है। सौभाग्य के प्रतीक इस उत्सव में महिलाओं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। महाराष्ट्र मंडल की सभी महिला केंद्रों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते दिनों चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन मनाया गया।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू उत्सव के साथ 1 मई यानी महाराष्ट्र दिवस भी मनाया। अष्टविनायक, पंढरपुर के विठ्ठल रखुमाई, शेगांव के गजानन महाराज को महाराष्ट्र दर्शन में सजाया गया। जो काफी मनोहारी था। जिसे संध्या हिशीकर, सौ. गौरी क्षीरसागर और सौ. पल्लवी मुकादम ने बहुत सुंदर सजावट की थी। महिलाओं ने मनोरंजन के लिए बलून वाला गेम भी खेला। जिसमें रोहिणी नेने प्रथम, अर्चना मुकादम द्वितीय और अंजली वैद्य तृतीय स्थान पर रहीं। चूड़ी वाले गेम मे क्षता पंडित प्रथम, संध्या पांडे द्वितीय और चारू शिला देव तृतीय स्थान पर रहीं।
अक्षता पंडित ने आगे बताया कि चैत्र गौरी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुंकू लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं मजदूर दिवस के मौके पर मंडल के मेस में सभी अन्नपूर्णाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा काळेले, अभया जोगळेकर, चारूशिला देव, रोहिणी नेने, स्वाती डबली, डा. अंजलि वैद्य, पल्लवी मुकादम, गौरी क्षीरसागर, मनीषा वरवंडकर, प्रमोदनी ताई देशमुख, अल्का मराठे, प्रीति शेष, संध्या पांडे, संध्या हिशीकर सहित 25 से अधिक सदस्य शामिल हुए।
महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ सदस्य चारुशीला का कीर्तन सुनते- सुनते भीग जाती हैं आंखें
- महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की वरिष्ठ सदस्य आध्यात्मिक क्षेत्र में बटोर रही प्रसिद्धि
रायपुर। ढोल- मंजीरा के साथ चारुशीला देव का कीर्तन सुनने वाले भक्तगण अपने आप में ही खो जाते हैं। शबरी पर आधारित कीर्तन को जब सुनो, तो पता ही नहीं चलता की आंखों से कब आंसू बहने लगे हैं।
चौबे कालोनी निवासी चारुशीला देव शबरी के माध्यम से संपूर्ण तन- मन से, निस्वार्थ भक्ति भाव से, ईश्वर को प्राप्त करने के लिए निरंतन काल तक प्रतीक्षा करने की और ईश्वर मिलते ही भवसागर पार करने की जो सीख देतीं हैं, वह अभूतपूर्व है। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की वरिष्ठ आजीवन सभासद और आध्यात्मिक समिति की महत्वपूर्ण सदस्य चारुशीला देव केवल शबरी को लेकर ही संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत नहीं करती, बल्कि रामराज को लेकर उनके कीर्तन की प्रस्तुति दर्शनीय व श्रवणीय होता है। इसमें राम के चरित्र को उजागर कहते हुए चारुशीला देव अपने कीर्तन में कहतीं हैं कि कैकई माता की जिद व आदेश पर जब भगवान श्रीराम वनवास जाते हैं, तो वह भरत को किस तरह संयमित रहने, माता के प्रति क्रोध भाव न रखकर उनके साथ हमेशा सम्मानजनक व्यवहार करने की सीख देते हैं।
महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा कालेले के अनुसार महाराष्ट्र में मराठी नाटकों और लावणी का एक विशेष स्थान है। ठीक इसी तरह कीर्तन को सुनने, मंत्रमुग्ध हो जाने वाले भक्तगणों की संख्या खासी बड़ी है। अपर्णा बतातीं हैं कि कीर्तन करने की कई पद्धतियां होती जैसे नारदीय कीर्तन, शास्त्रीय संगीत संग कीर्तन, रामदासी कीर्तन और महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय माने जाने वाला वारकरी संगीत कीर्तन।
अपर्णा के अनुसार महाराष्ट्र में कीर्तन के इन सभी स्वरूपों को छत्तीसगढ़ के मराठी समाज में और मंदिरों में आमतौर पर सुना जाता है। चारुशीला देव ने रामनवमी के मौके पर विभिन्न मंदिरों में जो कीर्तन प्रस्तुत किया, उसे सुनकर भक्तगण नि:शब्द हो गए हैं। कीर्तन में आमतौर पर एक विषय का चयन किया जाता है और उसके संदर्भ में सारी बातें की जाती हैं। चारुशीला देव के कीर्तन की अपनी विशिष्ट शैली है। वह केवल एक पत्र या एक घटना विशेष पर आधारित कीर्तन ही नहीं करतीं बल्कि उनके कीर्तन का कई प्रेरक व्यक्तित्व देखने सुनने को मिलते हैं।
अपर्णा कालेले के मुताबिक चौबे कॉलोनी में दूसरी पीढ़ी की टीम भी अब विभिन्न स्थानों पर जाकर सुमधुर भजन प्रस्तुत करने में सक्षम हुई हैं और यह गौरवान्वित करने वाली बात है। इस टीम के साथ मिलकर आराधना नाम के ग्रुप में विभिन्न स्थानों पर भजन, गायन और कीर्तन की प्रस्तुति के लिए चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं जाते रहतीं हैं।
राहगीरों को मठा पिलाकर महाराष्ट्र मंडल ने मनाया श्रम दिवस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मजदूर दिवस पर राहगीरों, विशेषकर श्रमिकों को मठा पिलाया। इस सेवाभावी अभियान की विशेषता यह रही है कि हर एक मठा पीने वाले व्यक्ति से सात मई को लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया गया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र की सभी महिलाओं ने बड़े पैमाने पर मठा बनाने के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा। तत्पश्चात सुबह 9:00 बजे टैगोर नगर हनुमान मंदिर चौक के पास सेवाभावी महिलाओं ने विशेष ड्रेस कोड के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की और तेज धूप में लगभग चार घंटे तक मार्ग से गुजरने वालों को निशुल्क मठा पिलाया।

वल्लभनगर केंद्र की अपर्णा देशमुख के मुताबिक मठा वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। माधुरी गाडगिल, मनीषा सदन, श्वेता भट्ट, प्रियंका चाडोलकर, स्मिता चांडोलकर, सुलभा विठालकर, रोहिणी चिमोटे, कांचन पुसदकर, मंजूषा चिलमवार, अल्पना देवराणकर, शोभा पाटिल, सुवर्णा कस्तूरे, अपर्णा आठले, प्रतिमा अगलावे, प्रीति केसकर, अर्चना जतकर, उषा काकडे, वंदना पाटिल, अर्चना राखडे, प्राजक्ता पुसदकर, अपर्णा देशमुख, अभय भगवतकर, उदय चिमोटे ने भी मठा वितरण में हाथ बंटाया।

टैगोर नगर, शैलेंद्र नगर, वल्लभ नगर के नागरिकों ने महाराष्ट्र मंडल के इस स्तुति कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंडल अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान पांच मई, रविवार को शाम 6:00 बजे रायपुर के 10 व्यस्ततम चौराहों- क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। आज का कार्यक्रम मतदाता जागरण के नाम पर महाराष्ट्र मंडल का मात्र छोटा सा प्रयास मात्र है।
‘चैत्रगौरी’ नाटक की प्रस्तुति में ज्योति और श्रद्धा ने बताया हिंदू त्योहारों के महत्व
