छत्तीसगढ़
पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी और सीएम रमन ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल में लिखा है कि “हम अपने उन वीर नायकों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।”
Remembering our valorous heroes who we lost on this day in Pulwama. We will never forget their supreme sacrifice. Their courage motivates us to build a strong and developed India.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2023
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने ट्वीटर हैडल में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने पुलवामा हमले में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 14, 2023
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा।#PulwamaAttack
अगर आप सेकंड हैंड गाड़ी खरीद रहे है तो यह खबर आपके लिए है....
शादी के सेज पर दुल्हा—दुल्हन ने बरसाई गोलियां, रिश्तेदारों ने भी दिया साथ, पुलिस कप्तान ने कहा होगी कार्रवाई
जांजगीर। शादी के मौकों पर आतिशबाजी की परंपरा है। देश के कई हिस्सों में गोलियां बरसाने का भी रिवाज है, जिसकी देखा सीखी छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में देखने को मिली है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में दूल्हा-दुल्हन व परिवार के अन्य सदस्यों ने जमकर फायरिंग की है। जिसे देखने वाले देखते ही रह गये। कुछ लोग तो कहते रहे वाह खूब। दबंगई सिर चढ़कर बोल रही थी। अब मामले मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस कप्तान ने कहा है कि उन्हें भी जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक जांजगीर से कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर के सौंदर्या प्रताप सिंह के साथ 10 फरवरी को हुई। शादी के बाद कांग्रेस नेता ने अपना रसूख दिखाने के लिए 12 फरवरी को अपने गृहग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कांग्रेस भाजपा के नेताओं के अलावा दूसरे लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। आशीर्वाद समारोह के दौरान ही हवाई फायरिंग का दौर शुरू हो गया। दूल्हा—दुल्हन के साथ परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने पिस्तौल निकाला और जमकर हवाई फायरिंग की। इस मौके पर किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस कप्तान ने कहा है कि इस पर कार्रवाई हर हाल में की जाएगी।
चित्रकोट महोत्सव का आगाज कल, तीन दिनों तक मचेगी धूम, 16 फरवरी को रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा समापन
संस्कार भारती ने किय पद्मश्री अजय मंडावी का सम्मान
अजय मंडावी जी ने अपने काष्ट कला साधना की लम्बी यात्रा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होने काष्ट कला को व्यक्ति व समाज रूपांतरण का माध्यम बनाया और उनकी सफलता में किन किन का योगदान रहा है। साथ ही संस्था के उपस्थित जनों का सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। रिखी क्षत्रिय ने अपने अद्भुत लोक वाद्य यंत्रों के संग्रह व इतिहास के विषय मे बताया, वहीं डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर ने अपने लोक कला संस्कृति को निरंतर संरक्षित व संवर्धित करने के कार्य के विषय में विचार रखें।
मेला देखकर लौट रही पिकअप पलटी, 50 लोग घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार 13 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया है। मेला देखकर घर वापस लौट रहे 50 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें 36 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। बता दें की शिवरीनारायण में 15 दिवसीय माघ पुन्नी मेले का आयोजन जारी है, यहां सभी पहुंचे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेला देखने के लिए ग्राम मिरचिद से भी लगभग 50 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे। देर रात मेले से वापस लौटते समय खपरीडीह के मुख्य मार्ग के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में 108 को सूचना दी। इसके बाद 108 संजीवनी वाहन और ग्रामीणों की मदद से सभी को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 14 लोगों की हालत गंभीर स्थिति में पाई गई जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में रिफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
प्रेम विवाह से उलझी जिंदगी को नेशनल लोक अदालत ने सुलझाया, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को डेढ़ करोड़ भी दिलाया
She is Unstoppable: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से लोंगेवाला जाएगी नौसेना अखिल महिला कार रैली
गोबर से पूरा हुआ जमीन खरीदने का सपना, क्या है आखिर इसके पीछे रहस्य, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
Naxal in Chhattisgarh: सात दिन में तीसरे भाजपा नेता की हत्या
विचारों के आदान-प्रदान से समाज के उन्नति की दिशा तय होगी: मंत्री डा. टेकाम
प्रदेश में कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी तीव्र गति से जारी
निगम आयुक्त को कलेक्टर ने थमाया नोटिस, गौठान प्रभारी को जमकर लगाई फटकार, दो दिनों में मांगा जबाव
हाईकोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी किया वारंट
Korba news: रिहायशी इलाके में पहुंचा 13 हाथियों का दल, वन अमला अलर्ट
रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा वन क्षेत्र में 13 हाथियों का दल कोयला खदान के पास डेरा डाले हुए है। हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं, इसलिए वन अमले को रेस्क्यू करने मे परेशानी हो रही है।
कटघोरा निगम क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 फरवरी को हाथियों का दल रेकी खदान के पास मैदान से निकलकर सर्वमंगला मंदिर के पीछे ग्राम सोनपुरी पहुंचा।
रहवासी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने के कारण लोगों में उन्हें पास देखने की जिज्ञासा बनी हुई है। विभाग की ओर से बार-बार समझाईश के बाद भी लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। वन विभाग की टीम और पुलिस लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है।
वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव का कहना है कि हाथियों के गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि दल रिहायशी क्षेत्र से सघन वन क्षेत्र की ओर निकल जाए। दो दिन पहले हाथी के दल को देखने पहुंचा युवक निकट पहुंच कर सेल्फी ले रहा था। असुरक्षित महसूस करते हुए हाथी ने भी चिंघाड़ लगाई। आनन फानन डर कर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।
Chhattisgarh News पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। गश्त पर निकले जवानों की जिले के आलदंड के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।
कांकेर पुलिस अधीश्रक शलभ सिन्हा ने बताया की पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच दो बार मुठभेड़ हुई है। घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। जिले के ऑलदंड के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी नजर आने पर जवानों ने फायरिंग शुरू की। फायरिंग में5 नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली है।
दो हफ़्ते पहले भी कांकेर के उसेली जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिस से मुठभेड़ के बाद नक्सली मौका देखकर जंगलों में भाग गए थे। जहां मौके पर नक्सली सामग्री बरामद की गई थी।
इन्होंने उड़ी हौसलों की नई उड़ान, जानिए ऐसा क्या किया
रायपुर। यह कहानी है हौसलों की उस उड़ान की, जो उन लोगों द्वारा एक संकल्प और विश्वास के साथ शुरू की गई है, जिन्हें उड़ने की तमन्ना तो है, लेकिन कभी उड़ान भरा नहीं। वे जिंदगी की सफर में ठीक से चल ही नहीं पाये, क्योंकि उन्हें अब तक ऐसा कोई मिला नहीं, जो उन्हें यह बता सकें कि कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है और मंजिल पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ना भी पड़ता है।
जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम पेण्ड्री के गौठान में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरूवात हो गई है। कलेक्टर ऋचा चौधरी ने जहां इन रीपा कार्यक्रमों में ग्रामीण बेरोजगारों को प्राथमिकता से आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की है, वहीं गौठानों के आसपास संचालित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को भी रोजगार से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने की कोशिश की है।
जिला प्रशासन की इन्हीं प्रयासों के बदौलत पेण्ड्री के गौठान में जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह के रूप में 12 ऐसी महिलाएं और पुरूष भी है, जिनमें से 10 सदस्य शारीरिक रूप से दिव्यांग है और मशरूम की खेती अपनाकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन्हें खुशी है कि जिला प्रशासन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठान में मशरूम के व्यवसाय से जोड़ा और शेड़ बनाकर देने के साथ उत्पादन को बढ़ाने में आर्थिक सहयोग की।
कुछ दिन पहले समूह के कार्यों को देखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इनके प्रयासों को सराहा और सफलता की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने भी दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने आपको दिव्यांग न समझिए, कुछ लोग शारिरिक रूप से ठीक होकर भी कुछ प्रयास नहीं करते, लेकिन आप सभी ने आत्मनिर्भर बनने जो हौसला दिखाया है वह काबिल ए तारीफ है।