छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा
कोरबा में एक पहाड़ी कोरवा व एक अन्य किशोरी की मौत का कारण बुखार और पीलिया
विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय में पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, क्या है वजह… क्यों बुलाया जा रहा थाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस भेजकर तलब किया है। देवेंद्र यादव दो बार नोटिस के जवाब में बयान देने नहीं पहुंचे तो तीसरी बार बलौदाबाजार पुलिस नोटिस चस्पा करने खुद उनके विधायक कार्यालय पहुंची। कांग्रेस विधायक के सेक्टर-5 स्टीट-41 भिलाई स्थित निवास-कार्यालय के बाहर यह नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने 18 जुलाई को कोतवाली थाने में पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया है।
बलौदाबाजार पुलिस ने 10 जून को बलौदाबाजार में हुए सतनामी समाज के हिंसक प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक को नोटिस जारी किया है। सतनामी समाज की सभा में देवेंद्र यादव उपस्थित थे। उसके बाद आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसी मुद्दे पर पूछताछ के लिए तीसरी बार नोटिस दिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने विधायक के सेक्टर-5 स्टीट-41 स्थित कार्यालय में नोटिस चस्पा किया है। बलौदाबाजार पुलिस लगातार इस मामले में गिरफ्तारी कर रही है।
बता दें कि इसके पहले भी विधायक देवेंद्र यादव को दो बार नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद वह विधायकों के साथ डीजीपी से मुलाकात किए थे। विधायक देवेंद्र यादव ने हाईकोर्ट में पीटिशन भी दायर किया है। विधायक ने कहा था की हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आयेगा, उसका पालन किया जायेगा। इधर सप्ताहभर का समय गुजरने के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने फिर नोटिस जारी कर 18 जुलाई को कोतवाली में पूछताछ बुलाया है।
बिलासपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है।
मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का अटैक भी आया था।
छत्तीसगढ़ में अब तक 287.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
मुख्यमंत्री साय की आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री से करेंगे मुलाकात
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों के जाल में फंसे जवान, दो जवान शहीद; चार घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। हादसे में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि चार जवान घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण परेशानी आ रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले के तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगल में सर्चिंग से लौट रहे जवानों के ऊपर नक्सलियों ने घात लगाकर पाइप बम के माध्यम से आईईडी ब्लास्ट किया, इस घटना में जहां दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे, बुधवार को जवान वापस लौट रहे थे कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए पाइप बम को बीती रात तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगलों में ब्लास्ट कर दिया।
घटना में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह का बलिदान हो गया। जबकि पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना पर अभी तक किसी बड़े अधिकारी का बयान नहीं आया है।
छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर शाह से मिले सीएम साय
जोखिम लेकर ट्रैक्टर से पार की सड़क : बीजापुर में पानी में फंसे विधायक विक्रम मंडावी
जगदलपुर से बीजापुर नेशनल हाईवे 63 आवागमन बंद।
कुटरू, चेरपाल व बोरजे मार्ग के पुलिया में पानी भरा।
NH-63 पर आवागमन होने से वाहनों की लगी लंबी कतार।
रायपुर | छत्तीगसढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बीजापुर जिले में आधी रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।
इधर, नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये। कमर से ऊपर तक बहते हुए पानी में विधायक विक्रम मंडावी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर सड़क पार किया। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना है।
काफी पानी होने से जोखिम लेना पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर के भाई की मृत्यु मंगलवार को दोपहर बाद हुई। विधायक ने बताया कि कुटरू मार्ग में भी बाढ़ जैसे हालात है। इस मार्ग से होते हुए अंतिम संस्कार में पहुंचना है। कुटरू मार्ग पर बहुत ज्यादा पानी भरा होने से जोखिम लेकर सड़क पार करना पड़ रहा है।
वहीं नेशनल हाईवे-63 पर भारी बारिश से आवागमन ठप होने बसों के यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से चेरपाल नदी में जलस्तर बढ़ने से नैमेड से कुटरू व बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
आधी रात को भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर है। छोटे-बड़े वाहनों के अलावा बसों के पहिये भी थम गए हैं। खेती-किसानी करने वाले किसान ट्रैक्टर से मदद करने लगे है। भारी बारिश होने से किसानों का कार्य भी प्रभावित हुआ है।
कबीरधाम जिले में जलस्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर
रायपुर | कबीरधाम जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सभी सार्वजनिक और निजी जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। जिले के सभी सार्वजनिक एवं निजी जल स्त्रोतों की स्वच्छता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पीएचई विभाग इस कार्य मे लग गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
जिले के विकासखण्डों में कुल 13,538 जल स्त्रोतों, जिसमें कुएं, हैण्डपंप, सोलर पंप आदि शामिल हैं, का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी बाहूल्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य अमला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी है।
इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में पांच-पांच दल गठित किए गए हैं, जो क्लोरिनेशन का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और ग्राम स्तर पर मितानिनों को भी इस कार्य में शामिल किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मौसमी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के जल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पंचायत की टीम द्वारा विशेष कार्य किया जाना चाहिए।इस अभियान से जिले के ग्रामीणों को शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। इसके लिए कलेक्टर को सभी संबंधित अधिकारियों का नियमित मॉनिटरिंग और अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में गोवंश तस्करी पर अब 7 साल कैद, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- लेना होगा लाइसेंस, नहीं तो संपत्ति होगी कुर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर नया नियम जारी किया गया है। अवैध परिवहन पर सात साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अपराध को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाया गया है। परिवहन के दौरान गाड़ी पर फ्लैक्स लगाना होगा। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि गौ-वंश के परिवहन, वध और मांस की बिक्री आदि की घटनाओं की रोकथाम के लिए नया आदेश जारी किया गया है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार गौवंश के अवैध परिवहन पर सख्ती से निपट रही है। हमने सजा और जुर्माने का प्रावधान करके यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी इस कानून का उल्लंघन न कर सके। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में अब गौ तस्करी संभव नहीं है। इसके लिए हमने प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन पर सात साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह सिद्ध करना कि तस्करी नहीं हो रही है, अभियुक्त पर होगा। अपराध को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाया गया है।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना गौवंश का परिवहन नहीं किया जा सकेगा। परिवहन के दौरान वाहन में फ्लैक्स आदि लगाना होगा। तस्करी करने पर वाहन राजसात किया जाएगा और वाहन मालिक पर भी कार्यवाही होगी। इससे अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी को उक्त घटनाओं की रोकथाम और पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। तस्करी को संरक्षण देने पर पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही होगी।
विजय शर्मा ने कहा कि यदि नियम विरुद्ध परिवहन होना पाया जाता है तो जहां से परिवहन शुरू हुआ और जहां वाहन जब्त किया गया है, उस बीच के समस्त पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों के सर्विस बुक में नकारात्मक टीप अंकित की जाएगी। पांच से अधिक बार नकारात्मक टीप अंकित होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। यदि किसी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की गौवंश के वध तथा गौवंश व दुधारू पशुओं की तस्करी की कार्यवाही में किसी प्रकार की शिथिलता या संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक और विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
बीजापुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल.... ‘‘घर-घर पुस्तक, हर-घर लाइब्रेरी’’ का किया शुभारंभ
कोसा, कॉटन व हाथकरघा वस्त्रों के भव्य प्रदर्शनी सह-विक्रय का शुभारंभ
राजस्व पखवाड़ा: 88 राजस्व शिविरों में 57 सौ से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-3 पद हेतु प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को
पर्यटन स्थल घटारानी और जतमई का मनोरम झरना अपने पुरे उफान पर : सैलानियों की चहलकदमी बढ़ी
रायपुर | शाम को अंचल में जोरदार बारिश होने से जिले का सभी जलप्रपात अब अपने उफान पर है। वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के बावजूद इस वर्ष कृषि अनूकूल और जलप्रपातों और नदी नालों पोखरों के लिए अच्छी बारिश होने में बहुत समय लग गया है। यदि समयानुसार पूर्व से पर्याप्त पानी गिरा होता तो सभी पर्यटक स्थल में सैलानियों की चहलकदमी और रौनकता बढ़ गई होती, दूकानदारों की दूकाने चल गई होती, साथ ही साथ क्षेत्र में कुछ पिछली हुई कृषि कार्यों में तेजी आई होती । किन्तु अब इंतजार की घड़ी समाप्त हुई और शाम को तीन घंटे की बारिश ने सभी कमियों को पूरा करते हुए अंचल को तर-बतर कर सुप्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थलों के झरनों को प्रारंभ कर दिया है। जो प्रकृति का अनुपम उपहार है। जिसमें घटारानी, झरझरा और जतमाई का झरना का मनोरम दृश्य अत्यन्त मनोहारी और लुभावना दृश्य देखते ही बन रहा है। जहां मंदिरों में माता के दर्शन वन्दन पश्चात वनों घाटी अनगढ़ पत्थर लता बेला आदि नैसर्गिक दृश्य मन में शांति और सूकून देता है। यही कारण है कि यहां छत्तीसगढ के सभी हिस्सों सहित देश विदेश के पर्यटकों का इनाम होता है जो जिले और अंचल के गौरव का विषय है।
रामलला के दर्शन पूरे मंत्रीमंडल के साथ अयोध्या रवाना हुए सीएम... कहा- राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम
रायपुर। राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी निकले। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से कामना करेंगे।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के चरणों में बेर, महुआ का फल और शबरी का जल प्रसाद के रूप में अर्पित करूंगा। pic.twitter.com/MtlCL8eypf
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 13, 2024
प्रभु श्रीराम के लिए उपहार स्वरूप ले जा रहे माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी, प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसाऔर करी लड्डू का भोग लगाएंगे। प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी ले जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।
'चलत विमान कोलाहल होई,
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 13, 2024
जय रघुवीर कहई सब कोई'
भांचा प्रभु श्रीराम के दर्शन करने हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना होते हुए।
जय श्रीराम pic.twitter.com/0FCPQnaoPk