दिव्य महाराष्ट्र मंडल
गम भूलाकर परिवार ने किया पिता का नेत्रदान, अब दो लोग देखेंगे दुनिया
रायपुर। गम की घड़ी में महत्वपूर्ण फैसला लेना आसान नहीं होगा। महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद के परिजनों ने गम की घड़ी में नेत्रदान जैसा अहम फैसला लिया। शैलेद्र नगर निवासी दत्तात्रय गजानंद चौधरी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में महाराष्ट्र मंडळ के नेत्रदान प्रभारी विक्रम हिशीकर के अनुरोध पर परिजनों ने अहम निर्णय लेते हुए दतात्रय चौधरी के नेत्रदान का फैसला लिया। अब उनकी आंखों से दो लोग दुनिया देख सकेंगे।
महाराष्ट्र मंडळ के नेत्रदान प्रभारी विक्रम हिशीकर ने बताया कि दुख की इस घड़ी में दत्तात्रय गजानंद चौधरी के पुत्र ज्ञानेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और महेश चौधरी ने पिता के समाजसेवी विचारों का सम्मान करते हुए नेत्रदान में सहयोग दिया। उनकी यह पहल लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।
दुख की इस घड़ी में उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने अपने भाईयों औऱ परिजनों को नेत्रदान के लिए सहमत किया। विक्रम हिशीकर ने कहा कि रायपुर एम्स में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। अब उनकी आंखों से दो बच्चे दुनिया देख सकेंगे। गम की बेला में उनके परिजनों के आंखों में नेत्रदान का सुकून झलक रहा था।
महाराष्ट्र मंडळ की पहलः मंदिरों में हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ



महाराष्ट्र मंडल ने किया मतदान कर्मियों का सम्मान... मंडल के सम्मानित सभासदों ने कहा पहली बार चुनाव ड्यूटी को नोटिस किया गया और सम्मानित भी




महाराष्ट्र मंडल द्वारा बांटे गए मठा ने गर्मी से दिलाई राहत... राहगीरों ने कहा उत्तम कार्य
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। ऐसे में राहगीरों को अगर कुछ ठंडा मिल जाए तो क्या बात है। महाराष्ट्र मंडळ के शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन राहगीरों को मठा वितरित किया। शंकर नगर केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत के नेतृत्व में केंद्र की महिलाओं ने शाम 5 बजे से शंकर नगर फ्लाईओवर (अटल पथ) के नीचे जया मेडिकल के पास राहगीरों को मठ्ठा वितरित किया।
शंकर नगर केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ की सभी 15 केंद्रों द्वारा लगातार राहगीरों को मठा वितरित किया जा रहा है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके। अक्षय तृतीया के दिन शाम 5 बजे से शंकर नगर फ्लाईओवर (अटल पथ) के नीचे जया मेडिकल के पास हमने राहगीरों को मठा वितरित किया। इस दौरान राहगीरों ने हमारे इस कार्य की सराहना भी की।
मठा वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत, रैना पुराणिक, आरती गोवर्धन, संगीता राजिमवाले, गीता दलाल, रेणुका पुराणिक, पुष्पा जावळेकर, सुजाता देशपांडे, वंदना अलोणी, वर्षा उरकुरकर, मनीषा देशपांडे, मेधा कोतवालीवाले, आयुषी विठाळकर, कुंदा विटाळकर, शिल्पा पत्की और अनुभा काळे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
बोर्ड टापर बच्चे पहुंचे एसडीवी स्कूल... प्राचार्य का लिया आशीर्वाद.... शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार, 9 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों को इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते सहित कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य ने पूरे स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार 10 मई को बोर्ड टापर बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे। बच्चों ने अपनी सफलता पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन से आशीर्वाद लिया। वहीं उप प्राचार्य राहुल वोडितेलकर, अनिल खरे और आराधना लाल मैडम सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल के बच्चों को प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। 95.80 प्रतिशत के साथ जिया रामानी स्कूल में 10वीं की टापर रहीं। वहीं 95.30 अंक के साथ अक्षत द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 93.83 प्रतिशत अंक के साथ इफ्फत मानो पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं आर्ट के मंथन शिंगेवार ने 92.20 अंक के साथ 12वीं में स्कूल के टापर रहे। 12वीं मैथ्स मुस्कान जुमनानी ने 79.60, सुनैना साहू ने 73.20 और समीर सिंह ने 72.60 फीसद अंक प्राप्त किया। बायोलाजी में 13 छात्र प्रथम और तीन छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिसमें भावना साहू 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सजल साहू 76.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और इराम बानो पटेल 74 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आर्ट्स में 82 प्रतिशत के साथ मुस्कान देवांगन दूसरे और कोमोलिका नायक 77.40 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कामर्स में तोषिका अडाऊ ने 90 प्रतिशत, आनंदिता देवांगन 86.60 और रेयांशी साहू 84.60 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण हुई।
80वें जन्मदिन पर महाराष्ट्र मंडल की मंजुल देवरस का सम्मान
एसडीवी स्कूल में 10वीं की टापर बनी जिया, 12वीं में मंथन ने मारी बारी
रायुपर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार, 9 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 95.80 प्रतिशत के साथ जिया रामानी स्कूल में 10वीं की टापर रहीं। वहीं 95.30 अंक के साथ अक्षत द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 93.83 प्रतिशत अंक के साथ इफ्फत मानो पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं आर्ट के मंथन शिंगेवार ने 92.20 अंक के साथ 12वीं में स्कूल के टापर रहे। बच्चों को इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते सहित कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य ने पूरे स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी है।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल के बच्चों को प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। 12वीं मैथ्स मुस्कान जुमनानी ने 79.60, सुनैना साहू ने 73.20 और समीर सिंह ने 72.60 फीसद अंक प्राप्त किया। बायोलाजी में 13 छात्र प्रथम और तीन छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिसमें भावना साहू 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सजल साहू 76.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और इराम बानो पटेल 74 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
प्राचार्य ने आगे बताया कि आर्ट्स में 82 प्रतिशत के साथ मुस्कान देवांगन दूसरे और कोमोलिका नायक 77.40 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कामर्स में तोषिका अडाऊ ने 90 प्रतिशत, आनंदिता देवांगन 86.60 और रेयांशी साहू 84.60 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण हुई।
कोटा केंद्र की महिलाओं ने मनाया हल्दी कुंकू... मजेदार गेम्स भी खेंले
रायपुर। महाराष्ट्रीय समाज की महिलाएं चैत्र गौरी हल्दी कुंकू का आयोजन धूमधाम से करती है। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के कोटा केंद्र की महिलाओं ने बीते दिनों चैत्र गौरी हल्दी कुंकू का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम चैत्र गौरी को पूजा अर्चना कर सभी ने एक दूसरे को हल्दी कुंकू की बधाई दी।
कोटा केंद्र की कुसुम मालेवार, माधुरी इंगोले ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में केंद्र की महिलाएं शामिल हई। नए-नए मजेदार गेम्स खेले गए। इस दौरान गरबा में सभी ने धूम मचाई। इस दौरान कुसुम मालेवार, माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, वर्षा चोपकर, जया देशमुख, मोना भिड़े, दिप्ती पंचभाई, आरती दिवाते, प्रीति काकू सहिती बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
आइये करे नेत्रदान....महाराष्ट्र मण्डल रायपुर के नेत्रदान देहदान प्रभारी विक्रम हिशीकर से चर्चा
रायपुर | महाराष्ट्र मण्डल रायपुर के नेत्रदान देहदान प्रभारी विक्रम हिशीकर से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की वे विगत 10 वर्ष से इस कार्य को कर रहे है | वे अभी पोस्टल डिपार्टमेंट में कार्यरत है | आपने बताया कि दर्जनों शालाओं / कैम्पों में कार्यशाला / व्याख्यान के माध्यम से हजारों छात्र / व्यक्तियों तक नेत्रदान जागरूकता का सन्देश दिया जा चुका है | नेत्रहीनों की तकलीफ देख उनके लिए कुछ करने की इच्छा आपके मन में बहुत थी, अतः यह सर्वश्रेष्ठ उपाय था जिसमे आदमी अपनी जिंदगी जी लेने के बाद जाते जाते किसी की जिंदगी में रौशनी और रंग भर सकता है | अतः आपने नौकरी करने के साथ, यह समाज के हित में यह कार्य आपने महाराष्ट मंडल के साथ शुरुवात की | इनके विचार भी यही रहे है कि यह काम कोई भी कर सकता है, अमीर, गरीब, रंग ,भाषा का कोई भेद नहीं और सबसे बड़ी बात - इस कार्य को करने से अत्यंत आत्मिक ख़ुशी मिलती है कि हमारे प्रयास से किसी की जिंदगी में रंग भर गया | यही आत्मिक ख़ुशी आपको यह सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा सतत देती रहती है |

नेत्रदान हेतु आवश्यक जानकारी....
1. व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात 6 से 8 घंटे तक आंखें जीवित रहती है क्यों ना हम हम हमारी आंखों को अंधे व्यक्ति को मरणोपरांत दान कर के इन आंखों को अमर बना दे |
2. नेत्रदान केवल मृत्यु उपरांत ही संभव है | नेत्र ना खरीदे जा सकते हैं ना ही बेचे जा सकते हैं यह दोनों गैरकानूनी हैं |
3. नेत्रदान से दो से चार जीवित नेत्रहिनो को दृष्टि मिल सकती है |
4. नेत्रदान किसी भी आयु लिंग या रक्त ग्रुप के व्यक्ति का हो सकता है |
5. जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका हो, नजर का चश्मा लगाते हो, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सांस की बीमारी, यहां तक की क्षय रोग से पीड़ित लोग भी नेत्रदान कर सकते हैं |
6. नेत्रदान की प्रक्रिया मृत्यु के पश्चात 8 घंटे के पूर्व पूर्ण हो जानी चाहिए | इसके लिए मृतक को कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है अपितु मात्र फोन करने पर नेत्र बैंक की टीम स्वयं ही मृतक के घर पहुंच जाती है |
7. आंख में से केवल बिंदी के आकार का कार्निया ही निकाला जाता है | नेत्रदान की प्रक्रिया अत्यंत सरल है जो मात्र 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है | नेत्रदान में परिवार को कुछ भी खर्च वहन नहीं करना पड़ता है |
8. सावधान केवल एड्स, हेपेटाइटिस, रेबीज, सेप्टीसीमिया, खून का कैंसर, ज्योंडिस, सिफिलिस, टेटनस अथवा किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते हैं |
9. नेत्रदान प्रक्रिया के कारण अंतिम संस्कार में विलंब नहीं होता है |
10. नेत्रदान एक महादान के साथ-साथ गुप्त दान भी है क्योंकि दान देने वाले परिवार एवं लेने वाले परिवार को एक दूसरे की जानकारी नहीं दी जाती, पूर्ण गोपनीता बरती जाती है |
11. मृत्यु उपरांत एवं नेत्र बैंक टीम पहुंचने से पूर्व तक नेत्रदानी की आंखों पर गली रुई या गीला रुमाल रख देवें, पंखा बंद रखें, ताकि आंखें नहीं सुखे तथा सिर के नीचे छोटा तकिया रखें |
12. अपने क्षेत्र समाज संस्था कहीं भी नेत्रदान की जानकारी एवं नेत्रदान संकल्प पत्र भरने के लिए संपर्क करें |
13. उपरोक्त तत्वों की जानकारी देखकर नेत्रदानी के परिजनों को प्रेरित एवं परामर्श देकर आप भी इस महान अभियान में सक्रिय योगदान दे सकते हैं | अपने पड़ोस जानकारी में कहीं भी मृत्यु होने पर तुरंत 6 से 8 घंटे के भीतर सूचना देकर नेत्रदान के कार्य में सहभागिता दर्शाये | इस हेतु निम्नलिखित नंबर पर सूचित करें | विक्रम हिशीकर प्रभारी नेत्रदान देहदान महाराष्ट्र मण्डल रायपुर मो. नंबर 9300924194
मराठी समाज ने 90 फीसदी मतदान कर बनाया कीर्तिमान, मतदाता जागरूकता अभियान का सुखद परिणाम


Achievement: सीआईएससीई में 10वीं का टापर बना सार्थक मोहरिल... 11वीं की किताबें से की स्टडी
रायपुऱ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आइसीएसई कक्षा 10वीं और आइएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें राजधानी के सार्थक मोहरिल ने 10वीं बोर्ड में 98.20 फीसद अंक हासिल किया। बतादें कि सार्थक मोहरिल महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद एलआईसी अधिकारी रविंद्र कुमार मोहरिल और हाउस वाइफ वैशाली मोहरिल के बेटे है। सार्थक की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काले ने मंडल की पूरी कार्यकारिणी को ओर से सार्थक को शुभकामनाएं दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सार्थक ने दिव्य महाराष्ट्र मंडल को बताया कि उनसे अपनी पढ़ाई के लिए कोई शेड्यूल नहीं बनाया था, जब मन लगता पढ़ने के लिए बैठ जाता। वह प्रतिदिन 5-6 घंटे घर पर पढ़ाई और उसके बाद कोचिंग जाया करता था। सार्थक रात 2 बजे तक पढ़ाई करता था। सार्थक ने पूरा सिलेबस अच्छे से एनालाइज किया और उसी के अनुरुप तैयारी भी की। सार्थक ने कहा कि मेरा फोकस ओलंपियाड पर था, इसी के अनुरुप अपनी तैयारी करता। क्लास में होने वाली पढ़ाई के आगे की तैयारी घर पर पहले ही कर लेता था। इसके साथ 10वीं में रहते हुए 11वीं की किताबें भी पढ़ी। तनाव मुक्त होने के लिए चेस खेलना पसंद है।
सार्थक आगे आईआईटी की तैयारी करना चाहते है। उसके लिए इसी साल से ही प्रयास शुरू कर दिया है। प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ाई के साथ कोचिंग भी शुरु कर दी है। सार्थक ओलंपियाड के लिए भी सलेक्ट हो चुके है। सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया।
भीषण गर्मी से राहत दिलाने महाराष्ट्र मंडळ की महिलाओं ने बांटा मठा, की मतदान की अपील
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की टाटीबंध-कोटा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने सोमवार, 6 मई को राधा कृष्ण मंदिर टाटीबंध में भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए मठा वितरण किया। मंडल के इस सेवाभावी अभियान की विशेष बात यह रही कि मठा पीने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 7 मई को अनिवार्य रुप से मतदान करने का आह्वान किया गया।

महाराष्ट्र मंडल आजीवन सभासद रश्मि गोवर्धन ने बताया कि मठा वितरण कार्य में टाटीबंध-कोटा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने भरपूर योगदान दिया। शाम 5.30 बजे गुरुद्वारा के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सामने सेवाभावी महिलाएं विशेष ड्रेस कोड के साथ उपस्थित हुई। सभी ने राहगीरों आटो और वाहन चालकों को मठा वितरित कर मतदान की अपील की।

रश्मि गोवर्धन ने बताया कि टाटीबंध-कोटा केंद्र से कीर्ति भिते, प्रिया कोनहेर, मनीषा मर्जीवे, वर्षा परमानंद, जया देशमुख ,वंदना आठले, संगीता देशपांडे, प्राची देशपांडे, आकांक्षा दांते, अंजलि खेर, स्नेहल खेर, सारिका पोराटे, हर्षा पेड़े, वैशाली पुराणिक, वर्षा पांडे, प्रियंका देशपांडे, संचिता देशपांडे, ज्योंति ठाकुर, शिलपा भोपापुकर, नंदा दहीकर, वर्षा चोपकर, मोहिनी भिड़े, माधुरी ईगोले, कुंनदा पारुल अलकरी,अंजली देवडे, रेखा हिंडोले,वंदना कारमेकर,सुलकक्षणा शेंनडे आरती दिवाटे शामिल हुई।

रश्मि गोवर्धन ने आगे बताया कि मठा वितरण और मतदान के लिए अपील कार्यक्रम में सरोना केंद्र की महिलाएं भी शामिल हुई। जिसमें प्रमुख रुप से सरोना केन्द्र जयश्री ढेकणे, अलका मोडक, आरती ठोंबरे, अपूर्वा मोडक, मीना परदेशी, नेहा किलेदार, दीप्ती शिलेदार, मीना नवरे, वैशाली जोशी, शांती महाजन और वनजा भावे शामिल हुई।
ढलती शाम के साथ जय स्तंभ चौक में जुटे मंडळ के सदस्य.. चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने मंडल द्वारा चलाए जा रहे अभियान की अंतिम कड़ी ढलती शाम के साथ शहर के ह्रदय स्थल जय स्तंभ चौक में हुई। रविवार, 5 मई को विशेष रुप से चलाए गए इस अभियान में मंडळ अध्यक्ष अजय काळे प्रमुख रुप से शामिल हुए। उन्होंने हाथों में मतदाता जागरुकता की पर्ची लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
अभियान के प्रभारी निरंजन पंडित ने बताया कि शहर के 12 प्रमुख स्थानों के साथ राजधानी के ह्रदय स्थल जय स्तंभ चौक में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मंडल के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। मंडळ अध्यक्ष अजय काळे की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने हाथों में मतदान जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों से मतदान की अपील की।

अभियान के अंत में मंडळ अध्यक्ष अजय काळे ने सभी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे इस अभियान से मतदान के लिए लोगों में जागरूकता आएगी। निःसंदेह हमारी इस पहल का परिणाम 7 मई को सुबह नजर आएगा।
अभियान प्रभारी निरंजन पंडित ने आगे बताया कि इसके साथ चौक पर राहगीरों के साथ पाथवे पर चलने वाले लोगों से भी 7 मई को मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रसन्न निमोणकर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, प्रवीण क्षीरसागर, अभिषेक बक्षी, भगिरथ काळेले, अंजली काळे, अक्षता पंडित, गौरी क्षीरसागर, कुंतल काळेले प्रमुख रुप से शामिल हुई।
मतदाता जागरूकता अभियानः हनुमान मंदिर तात्यापारा में मंडळ से जुड़े लोग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के लिए एक टीम ने रविवार, 5 मई को तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में लोगों से मतदान की अपील की। इस टीम के अगुवाई मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने किया। लोगों ने मंदिर के समीप सड़क के किनारे खड़े होकर लोगों से निष्पक्ष मतदान की अपील की।
श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसिलए मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के 12 स्थानों में एक ही दिन एक ही समय विशेष अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में अभियान चलाया गया। इस दौरान राहगीरों के साथ वाहन चालकों और मंदिर पहुंचने वाले भक्तों से शत प्रतिशत मतदान में सहभागिता निभाई की अपील की गई।
खंगन ने आगे बताया कि इस मतदाता जागरूकता अभियान में उनके साथ संध्या खंगन, कमल डांगे, वर्ना डोंगे, हर्षा मोहंदीवाले, अल्पना मोहंदीवाले, अरविंद, वैभव डांगे, अल्का लेळे, स्नेहिल मोडक, राम कुसरे, विवेक बक्षी, प्रकाश कमासीदवार, सुभद्रा और प्रज्ञा सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
वल्लभनगर महिला केंद्र ने भी मतदाता जागरूकता में निभाई सहभागिता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के मतदाता जागरूकता अभियान में वल्लभनगर केंद्र की टीम ने भी अपनी पूरी सहभागिता निभाई। एक सप्ताह में दूसरी बार वल्लभनगर की टीम ने लोगों से मतदान की अपील की। टीम की अगुवाई मंडल सदस्य अपर्णा देशमुख ने की। हाथों में मतदाता जागरूकता वाली तख्ती लेकर महिलाओं ने लोगों से मतदान की अपील की।
अपर्णा देशमुख ने बताया कि राजधानी रायपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र मंडळ के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एक मई को मजदूर दिवस के दिन मठा वितरण तक लोगों से मतदान की अपील की गई थी। वहीं आज शहर के 12 भिन्न भिन्न स्थानों में हुए जागरूकता अभियान में भी वल्लभनगर केंद्र की टीम ने अपनी सहभागिता निभाई।
देशमुख ने आगे बताया कि इस दौरान लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में उदय चिमोटे, श्रीराम कुक्षेत्रे, सुलभा विथादर, मनीषा सदन, अपर्णा आठले, कंचन पुसदकर, प्रीति केसकर, प्रियंका चांदोरकर, प्रतिमा आग्वले, वंदना पाटिल, संतृप्ति केसकर, रोहिणी चिमोटे सहित बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता अभियानः गोल चौक में लोगों को किया गया मतदान के लिए जागरूक
रायपुर। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय नगर के गोलचौक में महाराष्ट्र मंडल की एक टीम ने रविवार, 5 मई की शाम मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों को मठा वितरण भी किया गया। मंडळ के भवन प्रभारी दीपक किरवईवाले की अगुवाई में चले इसे अभियान में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
दीपक किरवईवाले ने बताया कि शहर के प्रमुख 12 स्थानों में एक साथ एक समय में चलाए गए इस अभियान मंडलके सदस्यों के साथ लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। मंडळ के सदस्यों ने गोल चौक की पूरी परिक्रम करते हुए चारों ओर से आने जाने वालों को मतदान के लिए संकल्पबद्ध किया। इसके साथ ही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए मठा वितरण भी किया गया। अभियान के दौरान राहगीरों ने रुककर हमारी बातें सुनीं और मतदान जरुर करने की हामी भी भरी।
जागरूकता अभियान में मंडळ अध्यक्ष अजय काळे, अनिल टोपे, श्रीकांत रामेकर, रविंद्र ठेंगड़ी, श्यामल जोशी, कल्पना किरवईवाले, अल्का कुलकर्णी, सुमिता रायजादा, अनिता लांगे, जयश्री भूरे, सुनीता पोगडे, रचना ठेंगड़ी, चित्रा बल्की, अपर्णा वरारपांडे, पूजा मांडरे, ज्योति किरवई, वंदना काळे, साधना बहिरट और मीनाक्षी पिंपलापुरे प्रमुख रुप से शामिल रहीं।
जागरूकता अभियानः महिलाओं ने मतदाताओं से की अपील... 7 मई को जरुर करें मतदान
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र मंडळ द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक टीम ने नेताजी चौक कटोरा तालाब में लोगों से 7 मई को मतदान जरुर करने के लिए अपील की। महिलाओं ने हाथों मे सुंदर स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों से मतदान की अपील की। अभियान की अगुवाई महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने किया।
विखाशा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ के जागरूकता अभियान के तहत नेताजी चौक कटोरा तालाब में महिलाएं एकजुट हुई। सभी ने राहगीरों, दो पहिया और चारपहिया वाहन चालकों से मंगलवार, 7 मई को मतदान करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अभियान में अपना समर्थन दिया। अभिया में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय हाकी प्लेयर और मंडल की सदस्य नीता डूमरे ने भी लोगों से मतदान की अपील की।
अभियान में सुखदा लाखे, अल्का बापट, स्मिता क़ायन्दे, तृप्ति करमरमकर, अल्पना, प्रेरणा मोरे, प्रतिमा आगलावे, मैथिली ठोके, संध्या फ़ुलझेले, मनीषा चौखंडे, अंजलि, सरिता, नीलिमा, नीता डुमरे, तृप्ति कराकर, नीता पालेकर, नीलिमा लोकपाले, रेखा पांडे, लीना केलकर, शोभा जोशी, मीना विभूते, सुनंदा खानखोजे, शशि बिनकर, प्रीति कश्यप, रितिका पटवर्धन, मीना, लीना, स्मिता, प्रेरणा, रेखा, अंजली चरपे, विनोद राखुंडे, अर्चना भाकरे, श्रीराम कस्तूरे, उदय चिमोटे, अलका बापट, राधिका कुलकर्णी, दिग्विजय भाकरे, साधना चिलमवार, मनीषा चौखंडे, नीता पालेकर, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, सरिता लुलू और पुष्पा चिलमवार प्रमुख रुप से शामिल रहीं।